गला घोंटा, कुएं में फेंका... फिर जिंदा देखकर खुद ही निकाला! वाराणसी में हत्या की कोशिश की फिल्मी कहानी का खुलासा वाराणसी। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हत्या की कोशिश का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पुलिस के अनुसार, एक युवक को पहले गमछे से गला घोंटकर मारने की कोशिश की गई और उसे मृत समझकर गहरे कुएं में फेंक दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद जब कुएं से जिंदा युवक की आवाज सुनाई दी, तो आरोपी के होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने किसी को घटना न बताने की शर्त पर चार साड़ियों को जोड़कर युवक को कुएं से बाहर निकाला। बाहर आते ही उसने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घटना 28 जुलाई की रात मेहदीगंज रिंग रोड के पास की बताई जा रही है। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेहदीगंज बस स्टॉप के पास से आरोपी सराफत अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया लाल गमछा और पीड़ित को कुएं से बाहर निकालने में इस्तेमाल की गई चार साड़ियां भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की विवेचना जारी है। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर कुएं से आवाज न आती, तो शायद यह वारदात एक रहस्य बनकर रह जाती।

- पवार की पावर🥊 फिर ऊपर जाते तिरंगे🇮🇳 को देखकर आंखों में वो गौरवशाली खुशी...... एक खिलाड़ी के लिए दुनिया में इससे बेहतर पल कोई और कभी भी हो नही सकता पोडियम पर खड़े होकर गले मे गोल्ड मैडल🥇 स्टेडियम में बजती राष्ट्रगान की धुन 🎷 और धीरे धीरे ऊपर जाता तिरंगा🇮🇳🇮🇳 स्टेडियम में भारत माता की जय के लगते उदघोष😍 Goose bump☺️ गोल्ड मैडल बॉक्सिंग प्रीति पवार1
- एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। आप लोगो को बतादे कि तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव मटियारी निवासी धर्मराज पांल तहसील केराकत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कब्जा हटाने के संबंध में, वही पिड़ित धर्मराज पाल ने बताया कि भीटा का जमीन कब्जा किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया हूँ, वही पिड़ित शुरू एप के माध्यम से जिलाधिकारी से कब्जा हटवाने के संबंध में, गुहार लगाया।3
- संविलियन विद्यालय भंदहा कला में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प1
- नेवढिया की इतनी जर्जर सड़क की आना जाना मुश्किल हो गया है सुबह के इतने स्कुल के बच्चे आते है जिन्हे बहुत तकलिक का सामना करना पड़ता है चुनाव के बहुत सारे नेता आते है अभी किशि का भी ध्यान नही जा रहा है1
- bjp neta1
- जौनपुर थाना खुटहन पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ मुठभेड़ जौनपुर थाना खुटहन पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्त सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली/घायल, कब्जे से 01 देशी तमन्चा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस व एक मो0सा0 बरामद। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी शाहगंज की बाइट।1