logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Big Breaking News छतरपुर ओरछा रोड पुलिस की बड़ी कार्यवाही छतरपुर में थाना ओरछा रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम सौरा में संचालित जुआ के फड़ पर छापा, जुआ खेल रहे 14 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये नगद और एक्टिवा स्कूटी व रॉयल एनफील्ड बाइक सहित 7 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद

2 hrs ago
user_Jatin Rai
Jatin Rai
Voice of people छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

Big Breaking News छतरपुर ओरछा रोड पुलिस की बड़ी कार्यवाही छतरपुर में थाना ओरछा रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम सौरा में संचालित जुआ के फड़ पर छापा, जुआ खेल रहे 14 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये नगद और एक्टिवा स्कूटी व रॉयल एनफील्ड बाइक सहित 7 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर शहर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। जेल के पास नए मोहल्ले में कई दिनों से कचरे का ढेर लगा हुआ है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि नगर पालिका यहां से कचरा उठाने नहीं आती। हमने मौके पर जाकर ग्राउंड रिपोर्ट की और देखा कि गाय भी कचरे में खाना ढूंढ रही हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। क्या नगर पालिका इस पर ध्यान देगी? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    छतरपुर शहर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।
जेल के पास नए मोहल्ले में कई दिनों से कचरे का ढेर लगा हुआ है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि नगर पालिका यहां से कचरा उठाने नहीं आती।
हमने मौके पर जाकर ग्राउंड रिपोर्ट की और देखा कि गाय भी कचरे में खाना ढूंढ रही हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।
क्या नगर पालिका इस पर ध्यान देगी? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छतरपुर जिले के महराजपुर थाना क्षेत्र के पुरमऊ गांव में तालाब में डूबने से एक 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की मां शकुंतला रैकवार ने बताया कि उनका बेटा अमित रैकवार और बेटी नैंसी रैकवार अपनी मौसी के घर गए हुए थे। इसी दौरान दोनों भाई-बहन गांव के तालाब में नहाने चले गए, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों को जब शक हुआ तो वे तालाब के पास पहुंचे, जहां लड़की नैंसी पानी में तैरती हुई दिखाई दी, लेकिन 7 वर्षीय अमित कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 7 वर्षीय अमित रैकवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि 9 वर्षीय नैंसी रैकवार को गंभीर हालत में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव का रहने वाला है और त्योहार के मौके पर बच्चे अपनी मां के साथ मौसी के घर आए हुए थे।
    3
    छतरपुर जिले के महराजपुर थाना क्षेत्र के पुरमऊ गांव में तालाब में डूबने से एक 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की मां शकुंतला रैकवार ने बताया कि उनका बेटा अमित रैकवार और बेटी नैंसी रैकवार अपनी मौसी के घर गए हुए थे। इसी दौरान दोनों भाई-बहन गांव के तालाब में नहाने चले गए, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे।
परिजनों को जब शक हुआ तो वे तालाब के पास पहुंचे, जहां लड़की नैंसी पानी में तैरती हुई दिखाई दी, लेकिन 7 वर्षीय अमित कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 7 वर्षीय अमित रैकवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि 9 वर्षीय नैंसी रैकवार को गंभीर हालत में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव का रहने वाला है और त्योहार के मौके पर बच्चे अपनी मां के साथ मौसी के घर आए हुए थे।
    user_Jatin Rai
    Jatin Rai
    Voice of people छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही के लगाए आरोप* छतरपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान एक नाबालिग किशोरी की मौत हो जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतका ज्योति वंशकार निवासी लाखेरी थाना राजनगर बताई जा रही है, जो अपने तीन भाइयों में इकलौती बहन थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ज्योति को बुखार और हाथ-पैर में सूजन की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे चतुर्थ तल स्थित टीबी वार्ड में रखा गया था, जहां तीन दिन से इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन और चार गोलियां देने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। भाई रूपेश वंशकार का कहना है कि हालत गंभीर होने पर स्टाफ को कई बार बुलाया गया, लेकिन कोई समय पर नहीं पहुंचा। इलाज न मिलने से किशोरी ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।।।।
    1
    अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही के लगाए आरोप*
छतरपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान एक नाबालिग किशोरी की मौत हो जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतका ज्योति वंशकार निवासी लाखेरी थाना राजनगर बताई जा रही है, जो अपने तीन भाइयों में इकलौती बहन थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ज्योति को बुखार और हाथ-पैर में सूजन की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे चतुर्थ तल स्थित टीबी वार्ड में रखा गया था, जहां तीन दिन से इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन और चार गोलियां देने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
भाई रूपेश वंशकार का कहना है कि हालत गंभीर होने पर स्टाफ को कई बार बुलाया गया, लेकिन कोई समय पर नहीं पहुंचा। इलाज न मिलने से किशोरी ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।।।।
    user_पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    Court reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *कटनी ब्रेकिंग* - सूअरमार बम से 8 से 10 लोगों पर हमला - सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया - घायलों में बच्चे भी शामिल - बम के धमाके से सभी झुलसे - माधवनगर थाना क्षेत्र बंगला लाइन इलाके की घटना - पुरानी रंजिश के चलते किया गया हमला
    3
    *कटनी ब्रेकिंग* 
- सूअरमार बम से 8 से 10 लोगों पर हमला
- सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
- घायलों में बच्चे भी शामिल
- बम के धमाके से सभी झुलसे
- माधवनगर थाना क्षेत्र बंगला लाइन इलाके की घटना
- पुरानी रंजिश के चलते किया गया हमला
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    1
    Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • होली भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक, लंबी आयु की कामना की पनवाड़ी (महोबा)। होली के रंगों के बाद मनाई जाने वाली होली की दूज, जिसे होली भाई दूज या भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है, क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और भाई-बहन के अटूट प्रेम तथा भाई की लंबी आयु की कामना का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे। बहन यमुना ने उनका स्नेहपूर्वक स्वागत कर माथे पर तिलक लगाया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा और भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा और यमपुरी के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। इसी परंपरा के अनुसार पनवाड़ी क्षेत्र में भी बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की तथा उन्हें मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। दिवाली के बाद आने वाली भाई दूज की तरह ही होली के बाद मनाई जाने वाली यह दूज भी भाई-बहन के स्नेह, सुरक्षा और सम्मान के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में होली के उत्सव को कई दिनों तक मनाने की परंपरा है, जिसमें होली भाई दूज को उत्सव का समापन और पारिवारिक मेल-मिलाप का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता
    1
    होली भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक, लंबी आयु की कामना की
पनवाड़ी (महोबा)।
होली के रंगों के बाद मनाई जाने वाली होली की दूज, जिसे होली भाई दूज या भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है, क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और भाई-बहन के अटूट प्रेम तथा भाई की लंबी आयु की कामना का प्रतीक माना जाता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे। बहन यमुना ने उनका स्नेहपूर्वक स्वागत कर माथे पर तिलक लगाया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा और भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा और यमपुरी के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
इसी परंपरा के अनुसार पनवाड़ी क्षेत्र में भी बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की तथा उन्हें मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
दिवाली के बाद आने वाली भाई दूज की तरह ही होली के बाद मनाई जाने वाली यह दूज भी भाई-बहन के स्नेह, सुरक्षा और सम्मान के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में होली के उत्सव को कई दिनों तक मनाने की परंपरा है, जिसमें होली भाई दूज को उत्सव का समापन और पारिवारिक मेल-मिलाप का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • Post by Roshani shivhare
    1
    Post by Roshani shivhare
    user_Roshani shivhare
    Roshani shivhare
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में वर्ग 3 शिक्षक भर्ती में चयनित हुए 42 वर्षीय शिक्षक की प्रेरणादायक कहानी। किसान परिवार से आने वाले इस युवक ने कठिन परिस्थितियों और संघर्ष के बाद सरकारी नौकरी हासिल की है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे खेती के साथ पढ़ाई की, कितनी मेहनत की और आखिरकार शिक्षक बनने का सपना पूरा किया। यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो उम्र या परिस्थितियों से हार मान लेते हैं। वीडियो में देखें पूरा इंटरव्यू और जानें सफलता का राज। 📍 स्थान – छतरपुर (मध्य प्रदेश) 👍 अगर आपको वीडियो पसंद आए तो Like 👍 Share 🔁 और Channel Ankit Speaks News को Subscribe जरूर करें।
    1
    मध्य प्रदेश में वर्ग 3 शिक्षक भर्ती में चयनित हुए 42 वर्षीय शिक्षक की प्रेरणादायक कहानी।
किसान परिवार से आने वाले इस युवक ने कठिन परिस्थितियों और संघर्ष के बाद सरकारी नौकरी हासिल की है।
इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे खेती के साथ पढ़ाई की, कितनी मेहनत की और आखिरकार शिक्षक बनने का सपना पूरा किया।
यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो उम्र या परिस्थितियों से हार मान लेते हैं।
वीडियो में देखें पूरा इंटरव्यू और जानें सफलता का राज।
📍 स्थान – छतरपुर (मध्य प्रदेश)
👍 अगर आपको वीडियो पसंद आए तो
Like 👍 Share 🔁 और Channel Ankit Speaks News को Subscribe जरूर करें।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #chhatarpur
    1
    #chhatarpur
    user_Jatin Rai
    Jatin Rai
    Voice of people छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.