logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशा तस्कर पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) के साथ तस्कर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेत्तृव में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31-07.2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने ठोकर न0 02 से 150 मीटर आगे दुधियाबन हरिद्वार से गश्त ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध पुलिस को देखकर एकदम सकपकाते हुये तेजी से पीछे की ओर मुडकर भागने लगा, जिस पर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर थोडी दूरी पर ही पकड लिया । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनूपाल पुत्र स्व0 राजपाल निवासी वैदिक नगर 3 रायवाला जनपद देहरादून बताया जामातलाशी लेने पर सोनूपाल उपरोक्त के कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) बरामद हुयी । आरोपी के विरुद्ध कोतवली नगर पर NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने एक साथी से बेचने के लिये लाना बताया गया है । फरार आरोपित की तलाश जारी है। *विवरण आरोपी* सोनूपाल पुत्र स्व0 राजपाल निवासी वैदिक नगर 3 रायवाला जनपद देहरादून। *बरामदगी माल* 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) *पुलिस टीम*- 1-प्रभारी निरीक्षक श्री कुन्दन सिंह राणा 2-उ0नि0 नवीन सिंह चौहान 3-कां0 संदीप नेगी कानि0 4-कां0 पवन सिंह

5 hrs ago
user_Dpk Chauhan
Dpk Chauhan
Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
5 hrs ago

नशा तस्कर पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) के साथ तस्कर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेत्तृव में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31-07.2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने ठोकर न0 02 से 150 मीटर आगे दुधियाबन हरिद्वार से गश्त ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध पुलिस को देखकर एकदम सकपकाते हुये तेजी से पीछे की ओर मुडकर भागने लगा, जिस पर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर थोडी दूरी पर ही पकड लिया । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनूपाल पुत्र स्व0 राजपाल निवासी वैदिक नगर 3 रायवाला जनपद देहरादून बताया जामातलाशी लेने पर सोनूपाल उपरोक्त के कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) बरामद हुयी । आरोपी के विरुद्ध कोतवली नगर पर NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने एक साथी से बेचने के लिये लाना बताया गया है । फरार आरोपित की तलाश जारी है। *विवरण आरोपी* सोनूपाल पुत्र स्व0 राजपाल निवासी वैदिक नगर 3 रायवाला जनपद देहरादून। *बरामदगी माल* 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) *पुलिस टीम*- 1-प्रभारी निरीक्षक श्री कुन्दन सिंह राणा 2-उ0नि0 नवीन सिंह चौहान 3-कां0 संदीप नेगी कानि0 4-कां0 पवन सिंह

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हरिद्वार के रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलश यात्रा में हुए शामिल देशराज कर्णवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान
    1
    हरिद्वार के रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलश यात्रा में हुए शामिल
देशराज कर्णवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान
    user_हरिद्वार टुडे
    हरिद्वार टुडे
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। 1. डॉ. सतपाल सैनी जिला संरक्षक, रुड़की 2. डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 5. श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 6. श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।
    4
    हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है।
1.  डॉ. सतपाल सैनी  जिला संरक्षक, रुड़की 
2.  डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी,  हरिद्वार
3.  श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार
4.  श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 
5.  श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 
6.  श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, 
सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि  आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।
    user_ Lavish Saini आचर्य प्राण दास
    Lavish Saini आचर्य प्राण दास
    Social club हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस के समझाने से टला संभावित हादसा, सुरक्षित रही आस्था की राह समझाने से टला संभावित हादसा, सुरक्षित रही आस्था की राह हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान आज नसीरपुर नहर पुल के पास नहर में जमा पानी में मेरठ और दिल्ली से आए लगभग 50 शिवभक्त स्नान करते हुए मिले। नहर में स्नान के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर एक संभावित हादसा टाल दिया। सुपर जोनल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार (ADSP STF) स्वयं मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को पूर्व में नहर में डूबने की घटनाओं की जानकारी देते हुए ऐसे स्थानों पर स्नान करने के जोखिम से अवगत कराया। उन्होंने सभी शिवभक्तों से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्नान घाटों का ही उपयोग करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालु निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें, सुरक्षा नियमों का पालन करें और अन्य श्रद्धालुओं को भी जागरूक करें, ताकि यात्रा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। A BHARAT NEWS10 सबसे पहले आपकी आवाज़
    1
    हरिद्वार पुलिस के समझाने से टला संभावित हादसा, सुरक्षित रही आस्था की राह 
समझाने से टला संभावित हादसा, सुरक्षित रही आस्था की राह
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान आज नसीरपुर नहर पुल के पास नहर में जमा पानी में मेरठ और दिल्ली से आए लगभग 50 शिवभक्त स्नान करते हुए मिले। नहर में स्नान के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर एक संभावित हादसा टाल दिया।
सुपर जोनल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार (ADSP STF) स्वयं मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को पूर्व में नहर में डूबने की घटनाओं की जानकारी देते हुए ऐसे स्थानों पर स्नान करने के जोखिम से अवगत कराया। उन्होंने सभी शिवभक्तों से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्नान घाटों का ही उपयोग करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालु निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें, सुरक्षा नियमों का पालन करें और अन्य श्रद्धालुओं को भी जागरूक करें, ताकि यात्रा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
A BHARAT NEWS10
सबसे पहले आपकी आवाज़
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • आज दोपहर भीमगोड़ा काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पेड़ आ गिरा हालांकि उस वक्त कोई ट्रेन ट्रेक पर नहीं थी जिससे हादसा टल गया। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे की क्यूआरटी वैगन मौके पर पहुंची और तत्काल पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू की। बता दें कि बारिश के दौरान पहाड़ के नीचे यह ट्रेक खतरनाक बन जाता है और इसपर पेड़,बोल्डर गिरते रहते हैं।
    1
    आज दोपहर भीमगोड़ा काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पेड़ आ गिरा हालांकि उस वक्त कोई ट्रेन ट्रेक पर नहीं थी जिससे हादसा टल गया। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे की क्यूआरटी वैगन मौके पर पहुंची और तत्काल पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू की। बता दें कि बारिश के दौरान पहाड़ के नीचे यह ट्रेक खतरनाक बन जाता है और इसपर पेड़,बोल्डर गिरते रहते हैं।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.