अधिकारियों के चौखट का चक्कर काट रही पीड़िता की मांग आरोपियों के विरुद्ध हो कार्यवाही। अयोध्या जिले में थाना कोतवाली बीकापुर अंतर्गत मलेथू कनक (ऊंचहा)गांव निवासी सावित्री तिवारी पत्नी अनिलकुमार तिवारी द्वारा बगल के करिया टीकर निवासी रोहित निषाद,मोहित निषाद, रामजियावन,आलोक,विपिन अंकित,राहुल के ऊपर एक राय होकर बदनीयती से १२ फरवरी २०२६ को समय करीब १०बजे रात्रि में लाठी, डंडा,हथियार के साथ घर में घुसकर मार पीटकर घायल करने का लगाया आरोप,पीड़िता का आरोप है कि आरोपीगण के हमले में पीड़िता के मुंह,हाथ,पेट,और हाथ की उंगली में चोट आई है,पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली बीकापुर,पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर,एसएसपी अयोध्या को आरोपीगणों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाकर प्रभावी कार्यवाही कराए जाने हेतु लिखित शिकायत दी गई है,आरोपी राम जियावन के थाना बीकापुर में चौकीदार होने के चलते पीड़िता को केवल दौड़ाया जा रहा है, न तो अभीतक मामला दर्ज किया गया और न ही पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण ही अभी तक कराया गया है,मीडिया से रूबरू पीड़िता द्वारा बताया गया कि हमारी पुलिस प्रशासन से मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध तत्काल मामला दर्ज करवाकर प्रभावी कार्यवाही कराई जाय।
अधिकारियों के चौखट का चक्कर काट रही पीड़िता की मांग आरोपियों के विरुद्ध हो कार्यवाही। अयोध्या जिले में थाना कोतवाली बीकापुर अंतर्गत मलेथू कनक (ऊंचहा)गांव निवासी सावित्री तिवारी पत्नी अनिलकुमार तिवारी द्वारा बगल के करिया टीकर निवासी रोहित निषाद,मोहित निषाद, रामजियावन,आलोक,विपिन अंकित,राहुल के ऊपर एक राय होकर बदनीयती से १२ फरवरी २०२६ को समय करीब १०बजे रात्रि में लाठी, डंडा,हथियार के साथ घर में घुसकर मार पीटकर घायल करने का लगाया आरोप,पीड़िता का आरोप है कि आरोपीगण के हमले में पीड़िता के मुंह,हाथ,पेट,और हाथ की उंगली में चोट आई है,पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली बीकापुर,पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर,एसएसपी अयोध्या को आरोपीगणों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाकर प्रभावी कार्यवाही कराए जाने हेतु लिखित शिकायत दी गई है,आरोपी राम जियावन के थाना बीकापुर में चौकीदार होने के चलते पीड़िता को केवल दौड़ाया जा रहा है, न तो अभीतक मामला दर्ज किया गया और न ही पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण ही अभी तक कराया गया है,मीडिया से रूबरू पीड़िता द्वारा बताया गया कि हमारी पुलिस प्रशासन से मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध तत्काल मामला दर्ज करवाकर प्रभावी कार्यवाही कराई जाय।
- संपूर्ण भारत वर्ष को होलो मिलन समारोह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।।।1
- अपडेट ज़मीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत। चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज। अयोध्या। जनपद अयोध्या के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के काजीपुर गाड़र गांव में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे ज़मीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम अंकारीपुर के रूप में हुई है। मामला यह कि अंकारीपुर निवासी यतेंद्र सिंह और उनके भाई भूपेंद्र सिंह ने गांव में एक जमीन खरीदी थी। रविवार सुबह दोनों भाई उस जमीन को देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि चंद्र प्रकाश और उसके तीन बेटे—आयुष, चंद्रगीत और अमित ने हथियारों से हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, अयोध्या लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों चंद्र प्रकाश, आयुष, चंद्रगीत और अमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- अयोध्या।पूरा कलन्दर क्षेत्र के कैन्दला गांव में राज सिंह उर्फ भोलू सिंह पुत्र सूरजभान सिंह निवासी कंधेला रास्ते से नशे की हालत में गाली गुप्ता देते हुए जा रहे थे कि सत कुमार मौर्य द्वारा विरोध किया गया उपरोक्त राज सिंह द्वारा सत कुमार मौर्य के एक थप्पड़ मार दिया जिसकी शिकायत उसने अपने घर पर अपने भाई रामसागर मौर्य एवं राम लखन मौर्य व सुधाकर मौर्या से की उपरोक्त सभी लोगों ने आकर राज सिंह को मारना पीटना शुरू कर दिया जिसको बचाने शुरुआत उनकी मां मीरा सिंह और उनके पिता सूरजभान सिंह दौड़कर आए उपरोक्त चारों व्यक्तियों द्वारा राज सिंह मीरा सिंह सूरजभान सिंह को लाठी डंडे से मारा पीटा गया जिन्हें चोटिल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है मौर्य पक्ष तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है एवं ठाकुर पद से अभी तक दो लोगों को अरेस्ट किया गया है दोनों तरफ से प्रार्थना पत्र लेकर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है मौके पर पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था है एवं घटनास्थल पर पुलिस और पीएसी को लगाया गया है।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- गोंडा जनपद के इटियाथोक क्षेत्र के जय गुरुदेव नगर स्थित जय गुरुदेव आश्रम में तीन दिवसीय सत्संग व नामदान कार्यक्रम की आज शुरुआत हुई इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु एवं भक्तगण सत्संग सुनने पहुंचे। संत उमाकांत जी महाराज ने उपस्थित लोगों को सत्संग की महिमा के बारे में बताया उन्होंने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को शाकाहारी रहना चाहिए आने वाला समय मनुष्य के लिए खतरे की घंटी है यदि समय रहते ही अपने अंदर सुधार नहीं लाया गया तो उसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।2
- 1 मार्च गोण्डा आवास विकास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व समाजसेवी मसूद आलम खान होली के पर्व पर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सैकड़ो गरीब महिलाओं बच्चों को अपने आवास पर कपड़े मिठाइयां व उपहार वितरित किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम अचल दुबे रहे मसूद आलम ने कहा कि हम पिछले 20 वर्षों से होली व दूसरे त्यौहारों के अवसर पर गरीब परिवारों की खुशियों में शरीक होते रहे हैं आज देश को मोहब्बत भाईचारे की बहुत जरूरत है नफरत को प्यार से ही हराया जा सकता है और यह काम हम आगे भी करते रहेंगे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने मसूद आलम खान के भाईचारा के इस कार्य की सराहना की और गंगाजमुनी तहजीब को मजबूत करने पर बल दिया गोंडा सदर पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने इस मसूद खां के इस शानदार कार्य की सराहना की और होली की शुभकामनाएं दी व सभी से आपस में प्रेम और भाईचारा को बनाए रखने की अपील की लालचंद गौतम ने होली को प्रेम उत्सव व रंगोत्सव का त्योहार बताया पूर्व प्रत्याशी गोण्डा हाजी मोहम्मद जकी खां शाहिद खान सुफियान का रहमान खां आसिफ लारी फरमान खान सभासद अजमल खान संजू नियाजी मुराद सलमानी महफूज खान आलम खां मुन्ना दूबे आदि उपस्थिति रहे।3
- अयोध्या जिले में थाना गोसाईगंज अंतर्गत काजीपुर गाडर गांव में जमीन के विवाद को लेकर आपसी कहा सुनी के बाद जमीन के विक्रेतागण द्वारा क्रेता गण के ऊपर बंदूक से झोंका फायर,काजीपुर गाडर गांव निवासी लकी वर्मा के चाचा द्वारा अकारीपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह को जमीन बेचे जाने की खबर है,भतीजे लकी वर्मा को चाचा द्वारा जमीन बेचा जाना अच्छा नहीं लगा,भूपेंद्र सिंह के खरीदी गई जमीन पर पहुंचने पर आपस में कहा सुनी के बाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लकी वर्मा द्वारा गोली चलाने से भूपेंद्र सिंह को लगी गोली,हॉस्पिटल पहुंचने पर डाक्टर ने किया मृत घोषित,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही मामले की जांच-पड़ताल जमीन विवाद में हुई भूपेंद्र सिंह की हत्या के मामले में परिजन की तहरीर पर पिता व तीन पुत्रों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज, आरोपी फरार, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी द्वारा मामले में जानकारी दी गई।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- Post by Raju.u.p.441