logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लंभुआ के प्रधानों की बड़ी मांग CM को सौंपा ज्ञापन | कार्यकाल बढ़ाने की मांग | Sultanpur News लंभुआ, सुलतानपुर में ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की है। प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में यह ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा गया। प्रधानों का कहना है कि 26 मई 2026 को कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि पंचायत चुनाव करीब 1 साल तक टल सकते हैं। ऐसे में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय मौजूदा प्रधानों को ही जिम्मेदारी दी जाए। वीडियो में जानिए पूरा मामला, प्रधानों की मांग और प्रशासन का रुख। 👉 वीडियो को Like 👍 करें, Share 🔁 करें और चैनल Subscribe 🔔 करना न भूलें।

7 hrs ago
user_Lambhua express news
Lambhua express news
पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

लंभुआ के प्रधानों की बड़ी मांग CM को सौंपा ज्ञापन | कार्यकाल बढ़ाने की मांग | Sultanpur News लंभुआ, सुलतानपुर में ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की है। प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में यह ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा गया। प्रधानों का कहना है कि 26 मई 2026 को कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि पंचायत चुनाव करीब 1 साल तक टल सकते हैं। ऐसे में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय मौजूदा प्रधानों को ही जिम्मेदारी दी जाए। वीडियो में जानिए पूरा मामला, प्रधानों की मांग और प्रशासन का रुख। 👉 वीडियो को Like 👍 करें, Share 🔁 करें और चैनल Subscribe 🔔 करना न भूलें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुलतानपुर से बड़ी खबर… अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली देहात पुलिस ने प्रतापगंज बाजार, ग्राम रामनगर बनकट में छापेमारी कर 08 बोरी अवैध निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखा, बारूद और उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों—मो. शमीम, काजू और मो. शकील—को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस वीडियो में देखें: • पुलिस की बड़ी कार्रवाई • बरामदगी की पूरी जानकारी • क्षेत्राधिकारी की बाइट • अवैध कारोबार पर सख्ती
    1
    सुलतानपुर से बड़ी खबर… अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली देहात पुलिस ने प्रतापगंज बाजार, ग्राम रामनगर बनकट में छापेमारी कर 08 बोरी अवैध निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखा, बारूद और उपकरण बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई में तीन आरोपियों—मो. शमीम, काजू और मो. शकील—को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 इस वीडियो में देखें:
• पुलिस की बड़ी कार्रवाई
• बरामदगी की पूरी जानकारी
• क्षेत्राधिकारी की बाइट
• अवैध कारोबार पर सख्ती
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता: रंगदारी व जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा “जबरन वसूली” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार वादी निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना कोतवाली पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आरोपित किया गया है कि दिनांक 22.04.2026 को रात्रि में घर लौटते समय आरोपीगण द्वारा उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए असलहा दिखाकर रुपयों की मांग की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे भयभीत होकर वादी अचेत हो गया। इस संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115(2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस बनाम 01 नामजद व 01 अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश यादव मय का0 रमारतन मिश्रा, का0 सतीश द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115 (2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 38 वर्ष को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत पठखौली रोड नहर पुलिया के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 182/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शराब पीने का आदी है तथा लोगों से पैसे लेकर शराब पीता है। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वादी से पूर्व में भी धमका कर पैसे ले चुका है। अभियुक्त के अनुसार दिनांक 22.04.2026 को उसने असलहा दिखाकर वादी से पैसे मांगे थे तथा मना करने पर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही असलहा दिखाकर उसे धमकाया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह उक्त असलहा को सलाहपुर स्थित पानी की टंकी के पास छुपाकर रखता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उसे निकालकर लोगों को डराकर/धमकाकर पैसे लेता है। आज भी अभियुक्त उक्त स्थान से असलहा निकालकर ले जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
    1
    पुलिस को मिली बड़ी सफलता: रंगदारी व जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा “जबरन वसूली” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार
वादी निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना कोतवाली पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आरोपित किया गया है कि दिनांक 22.04.2026 को रात्रि में घर लौटते समय आरोपीगण द्वारा उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए असलहा दिखाकर रुपयों की मांग की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे भयभीत होकर वादी अचेत हो गया। इस संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115(2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस बनाम 01 नामजद व 01 अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।  
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़  दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी  आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश यादव मय का0 रमारतन मिश्रा, का0 सतीश द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115 (2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 38 वर्ष को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत पठखौली रोड नहर पुलिया  के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । 
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 182/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शराब पीने का आदी है तथा लोगों से पैसे लेकर शराब पीता है। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वादी से पूर्व में भी धमका कर पैसे ले चुका है। अभियुक्त के अनुसार दिनांक 22.04.2026 को उसने असलहा दिखाकर वादी से पैसे मांगे थे तथा मना करने पर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही असलहा दिखाकर उसे धमकाया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह उक्त असलहा को सलाहपुर स्थित पानी की टंकी के पास छुपाकर रखता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उसे निकालकर लोगों को डराकर/धमकाकर पैसे लेता है। आज भी अभियुक्त उक्त स्थान से असलहा निकालकर ले जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *आज दिनांक 03.05.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नार्मल चौराहे पर गोली चलने की सूचना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामंत की बाइट-*
    1
    *आज दिनांक 03.05.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नार्मल चौराहे पर गोली चलने की सूचना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामंत की बाइट-*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • सुलतानपुर। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर इलाके में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 04 मई 2026 को सुबह लगभग 09:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नहर में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना शिवगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जहां आवश्यक जांच-पड़ताल की गई। प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    सुलतानपुर। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर इलाके में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 04 मई 2026 को सुबह लगभग 09:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नहर में एक शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना शिवगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जहां आवश्यक जांच-पड़ताल की गई।
प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत में जालपा मंदिर के पास पीली नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    1
    सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत में जालपा मंदिर के पास पीली नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.