PK का मिथिलेश तिवारी पर तंज, CM सम्राट चौधरी को लेकर भी कसा कटाक्ष जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है, तो अगली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी 10वीं पास करने का सुझाव देना चाहिए। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर PK ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है और सरकार को उनकी मांग माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 वर्षों में बिहार में जब भी कोई प्रदर्शन करने आया, उस पर लाठी चली, लेकिन पिछले 2-3 महीनों में लोकतंत्र की ताकत दिख रही है और अब सरकार-प्रशासन लाठी चलाने से पहले कम से कम दो बार सोच रहा है। #PrashantKishor #PK #MithileshTiwari #SamratChaudhary #TejashwiYadav #BiharNews #StudentProtest #जनताकीआवाजआराजन्यूज
PK का मिथिलेश तिवारी पर तंज, CM सम्राट चौधरी को लेकर भी कसा कटाक्ष जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है, तो अगली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी 10वीं पास करने का सुझाव देना चाहिए। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर PK ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है और सरकार को उनकी मांग माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 वर्षों में बिहार में जब भी कोई प्रदर्शन करने आया, उस पर लाठी चली, लेकिन पिछले 2-3 महीनों में लोकतंत्र की ताकत दिख रही है और अब सरकार-प्रशासन लाठी चलाने से पहले कम से कम दो बार सोच रहा है। #PrashantKishor #PK #MithileshTiwari #SamratChaudhary #TejashwiYadav #BiharNews #StudentProtest #जनताकीआवाजआराजन्यूज
- 🌊 बाढ़ के बीच सोनाली सिंह ने डीएम से उठाई आवाज, हर नाव पर 5 लाइफ जैकेट की मांग 🚨 बड़हरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद समाजसेविका सोनाली सिंह ने भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा से मुलाकात की और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सोनाली सिंह ने मांग की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलने वाली प्रत्येक नाव पर कम-से-कम 5 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएं, ताकि राहत और आवागमन के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उन्होंने राहत सूची को तत्काल अपडेट करने, वास्तविक प्रभावित परिवारों का नाम जोड़ने और नाविकों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके। 🌊 सुरक्षा, राहत और पारदर्शी व्यवस्था—बाढ़ पीड़ितों के लिए सोनाली सिंह ने उठाई आवाज। #BiharFlood #Bhojpur #Barhara #Ara #FloodNews #SonaliSingh #DMBhojpur #ManeshKumarMeena #BiharNews #AraNews #FloodRelief #BhojpurNews1
- लायंस क्लब ऑफ आरा ग्रेटर, इनर व्हील क्लब ऑफ अरण्या आरा स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आरा शहर के क्षत्रिय स्कूल के सभागार में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आरा से संजय श्रीवास्तव लायंस क्लब ऑफ आरा ग्रेटर, इनर व्हील क्लब ऑफ अरण्या आरा स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आरा शहर के क्षत्रिय स्कूल के सभागार में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मौके पर डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि नशा बहुत ही खराब चीज है ज्यादातर युवाओं में देखने को मिल रहा है अगर इसको नहीं छोड़ते हैं तो कैंसर जैसी बीमारियां हो जाएगी. IWC की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने कहा कि नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम हो रहा है हम लोगों के क्लब का मुख्य उद्देश्य यही है कि समाज को सही दिशा मिल सके नशा छूट सके। इस अवसर पर आरा ग्रेटर के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल सचिव मुशर्रफ आलम तारकेश्वर प्रसाद शमीम अख्तर iwc की अध्यक्ष रितु सिन्हा और उनकी क्लब की सदस्य भी मौजूद थी। इसके साथ-साथ विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर विवेक राज एवं निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव सहित उनके संस्थान के कई सदस्य मौजूद थे। मंच संचालन प्रदीप श्रीवास्तव ने और धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश अग्रवाल ने किया।1
- 🗳️ बार एसोसिएशन चुनाव 2026-28 | कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार परशुराम चौधरी का बड़ा संकल्प आरा: बार एसोसिएशन, आरा के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वरीय अधिवक्ता परशुराम चौधरी ने कहा कि वे इस पद के लिए इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं, ताकि बार एसोसिएशन के कोष में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और पूरी पारदर्शिता के साथ आर्थिक व्यवस्था संचालित हो। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल का उदाहरण देते हुए बताया कि कोष की जिम्मेदारी मिलने पर वे प्रतिदिन बैंक में राशि जमा कराते थे और जमा राशि की रसीद की प्रतियां अध्यक्ष, सचिव तथा संबंधित सदस्यों को उपलब्ध कराते थे। परशुराम चौधरी ने कहा कि “हम लोग ऑफिसर ऑफ द कोर्ट हैं। यदि बार में ईमानदारी रहेगी, तो न्यायपालिका की गरिमा भी बनी रहेगी। गरीब और ग्रामीण क्षेत्र से न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले लोगों को यह भरोसा होना चाहिए कि न्याय बिकाऊ नहीं है।” उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे सच्चाई और कर्तव्य के पालन के साथ बार के कोष का संवर्द्धन और पारदर्शी संचालन करना चाहते हैं। चुनाव में मिल रहे समर्थन पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का रिस्पांस अच्छा है और कई लोग उनसे कह रहे हैं कि बार को उनके जैसे व्यक्ति की जरूरत है। 🗳️ चुनाव चिह्न/सीरियल नंबर: 3 👨⚖️ उम्मीदवार: परशुराम चौधरी, वरीय अधिवक्ता 🎙️ जानता की आवाज आरा न्यूज़ रिपोर्टर: पंकज सिंह #AraBarAssociation #BarElection2026 #ParshuramChaudhary #AraNews #जनताकीआवाजआरान्यूज़ #आरा #भोजपुर #अधिवक्ता_संघ1
- पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा नवीन पुलिस केंद्र, भोजपुर में पुलिस केंद्र की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ कार्य-समीक्षा बैठक आरा। पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा नवीन पुलिस केंद्र, भोजपुर में पुलिस केंद्र की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ कार्य-समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) भी उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई तथा सभी शाखा के कर्मियों को उनके दायित्वों के सुचारू निर्वहन और लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- RWA BOOK SARA HUA UNBOXING KARTE TIMERWA BOOK SARA HUA UNBOXING KARTE TIME dekhen is video ka madhyam RWA BOOK SARA HUA UNBOXING KARTE TIME dekhen is video ka madhyam se1
- राखी व मेहंदी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा आरा। जगदेव नगर स्थित आर.एस. मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन, जगदेव नगर, आरा में “सृजन उत्सव 2026” के अंतर्गत राखी मेकिंग एवं मेहंदी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि तथा भारतीय कला एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं तथा मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ अपनी कल्पनाशीलता का भी सुंदर समावेश किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रचार्या डॉ शशिकला राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की थीम “कला, सृजन और संस्कार का उत्सव” रखी गई थी। निर्णायक मंडल में शामिल नीती कुमारी, रूपा कुमारी एवं मधु कुमारी द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, साफ-सफाई, प्रस्तुति, कलात्मकता एवं प्रतिभागियों के प्रयास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मेंहदी कला एवं राखी मेंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।1
- जगदीशपुर डाकघर के पोस्ट मास्टर ने रक्षाबंधन को लेकर क्या कुछ बताया सुनिए -1
- 🕌🎀 त्योहारों पर आरा को दें सफाई और भाईचारे का तोहफा मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आरा की पूर्व डिप्टी मेयर आरजू खातून ने शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी लोगों से त्योहारों को प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। आरजू खातून ने प्रशासन से मांग की कि त्योहारों के दौरान शहर की साफ-सफाई, कूड़ा उठाव और प्रमुख इलाकों में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ आरा और मजबूत भाईचारा ही हमारे शहर की असली पहचान है।” सभी समुदाय मिल-जुलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं और आरा को स्वच्छता व भाईचारे का संदेश दें। #Ara #आरा #Bhojpur #BiharNews #EidMiladUnNabi #RakshaBandhan #आरजूखातून #साफसफाई #भाईचारा #AraNews #AraNewsUpdate1