logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाटकेश्वर सेमली धाम के संत कमल किशोर नागर को मिली धमकी अनुयायियों ने दिया एसपी को ज्ञापन संत कमल किशोर नागर को मिला धमकी भरा पत्र मचा हड़कप

14 hrs ago
user_Rajguru News
Rajguru News
Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

हाटकेश्वर सेमली धाम के संत कमल किशोर नागर को मिली धमकी अनुयायियों ने दिया एसपी को ज्ञापन संत कमल किशोर नागर को मिला धमकी भरा पत्र मचा हड़कप

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बारिश में तालाब बन जाता है पनवाड़ी का रेलवे अंडरब्रिज, जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण बारिश में तालाब बन जाता है पनवाड़ी का रेलवे अंडरब्रिज, जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण फोटो-08एसजेआर-07- इस तरह परेशानी उठानी पड़ती है। शाजापुर। जिले के ग्राम पनवाड़ी स्थित रेलवे अंडरब्रिज इन दिनों ग्रामीणों के लिए सुविधा के बजाय बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। बारिश का मौसम शुरू होते ही यह अंडरब्रिज पानी से लबालब भर जाता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से अपने वाहनों को जोखिम में डालकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अंडरब्रिज में पानी भर जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है। स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गहरे पानी और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहनों के फिसलने और बंद होने का डर हमेशा बना रहता है, जो किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल हर साल बारिश में उत्पन्न होने वाली इस स्थिति ने रेलवे विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर हर बारिश में होने वाले इस जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब किया जाएगा? क्या प्रशासन और जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए। अंडरब्रिज में जल निकासी की उचित और स्थायी व्यवस्था जल्द से जल्द करवाई जाए।
    3
    बारिश में तालाब बन जाता है पनवाड़ी का रेलवे अंडरब्रिज, जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण
बारिश में तालाब बन जाता है पनवाड़ी का रेलवे अंडरब्रिज, जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण
फोटो-08एसजेआर-07- इस तरह परेशानी उठानी पड़ती है।
शाजापुर। जिले के ग्राम पनवाड़ी स्थित रेलवे अंडरब्रिज इन दिनों ग्रामीणों के लिए सुविधा के बजाय बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। बारिश का मौसम शुरू होते ही यह अंडरब्रिज पानी से लबालब भर जाता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से अपने वाहनों को जोखिम में डालकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अंडरब्रिज में पानी भर जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है। स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गहरे पानी और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहनों के फिसलने और बंद होने का डर हमेशा बना रहता है, जो किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
हर साल बारिश में उत्पन्न होने वाली इस स्थिति ने रेलवे विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर हर बारिश में होने वाले इस जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब किया जाएगा? क्या प्रशासन और जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए। अंडरब्रिज में जल निकासी की उचित और स्थायी व्यवस्था जल्द से जल्द करवाई जाए।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चितावत गांव में खूनी संघर्ष सरपंच का भतीजा घायल अस्पताल में इलाज जारी शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के चितावाद गांव में खूनी संघर्ष सरपंच का भतीजा घायल
    1
    चितावत गांव में खूनी संघर्ष सरपंच का भतीजा घायल अस्पताल में इलाज जारी
शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के चितावाद गांव में खूनी संघर्ष सरपंच का भतीजा घायल
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला “POLICE PRIDE OF THE WEEK” सम्मान शाजापुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित किया गया। सितंबर के प्रथम सप्ताह में अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी और वारंटियों की तामीली में बेहतर कार्य करने पर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। अकोदिया थाना से प्रधान आरक्षक भूपेंद्र मनोरिया और आरक्षक अंकित मूंदड़ा ने करीब ढाई लाख रुपए कीमत की चोरी गई सोने की चेन बरामद कराने में अहम भूमिका निभाई। वहीं मक्सी थाना के रामेश्वर जाटव और रोहित कुमार ने पुराने स्थाई इनामी वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की। कोतवाली के प्रमोद नागर और हेमराज मालवीय ने चोरी के मामले में आरोपी की पतारसी और संपत्ति बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिस पर आज मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब एसपी ऑफिस में शाजापुर एसपी प्रियंका शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
    1
    उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला “POLICE PRIDE OF THE WEEK” सम्मान
शाजापुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित किया गया।
सितंबर के प्रथम सप्ताह में अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी और वारंटियों की तामीली में बेहतर कार्य करने पर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।
अकोदिया थाना से प्रधान आरक्षक भूपेंद्र मनोरिया और आरक्षक अंकित मूंदड़ा ने करीब ढाई लाख रुपए कीमत की चोरी गई सोने की चेन बरामद कराने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं मक्सी थाना के रामेश्वर जाटव और रोहित कुमार ने पुराने स्थाई इनामी वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
कोतवाली के प्रमोद नागर और हेमराज मालवीय ने चोरी के मामले में आरोपी की पतारसी और संपत्ति बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिस पर आज मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब एसपी ऑफिस में शाजापुर एसपी प्रियंका शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज कर 7.5 लीटर कच्ची शराब जब्त और 5 ड्रम महुआ लहान नष्ट मोहन बड़ोदिया - शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सोमवार शाम को निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। साथ ही खेत में बनी टपरियों में रखे 5 ड्रम महुआ लहान को नष्ट किया गया। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने निपानिया कंजर डेरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रामपति उम्र 58 वर्ष के कब्जे से 3 लीटर तथा पवित्रा बाई उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 4.5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा,उनि गोविंद प्रसाद चौबे, सउनि लाखन सिंह राजपूत, सउनि विजय सिंह, प्रआर. जगदीश दांगी, आर. सुरेश राठोर, आर. सोनू यादव, आर. राहुल जाट, आर. सोनू यादव, आर. कपील यादव, आर.चा. विष्णु दांगी, म.आर.राधिक राजपूत की मुख्य भूमिका रही।
    1
    मोहन बड़ोदिया पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज कर 7.5 लीटर कच्ची शराब जब्त और 5 ड्रम महुआ लहान नष्ट
मोहन बड़ोदिया - शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सोमवार शाम को निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। साथ ही खेत में बनी टपरियों में रखे 5 ड्रम महुआ लहान को नष्ट किया गया।
मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने निपानिया कंजर डेरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रामपति उम्र 58 वर्ष के कब्जे से 3 लीटर तथा पवित्रा बाई उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 4.5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा,उनि गोविंद प्रसाद चौबे, सउनि लाखन सिंह राजपूत, सउनि विजय सिंह, प्रआर. जगदीश दांगी, आर. सुरेश राठोर, आर. सोनू यादव, आर. राहुल जाट, आर. सोनू यादव, आर. कपील यादव, आर.चा. विष्णु दांगी, म.आर.राधिक राजपूत की मुख्य भूमिका रही।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला उज्जैन जैथल टैंक के पास टोल टैक्स पर तीन पहिया वाहन जबरन पैसा वसूलते है ये लोग इनका कहना है कि पैसे दो या फिर सामान दो
    2
    जिला उज्जैन जैथल टैंक के पास टोल टैक्स पर तीन पहिया वाहन जबरन पैसा वसूलते है ये लोग इनका कहना है कि पैसे दो या फिर सामान दो
    user_Sahil ali
    Sahil ali
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शासकीय प्रोजेक्ट, भवनों के लिये भूमि आवंटन प्रकरणों में राजस्व अधिकारी तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करें -कलेक्टर डॉ. मीना राजस्व संबंधी प्रकरणों एवं सीएम हेल्‍पलाईन का निराकरण प्रतिदिन सुनिश्चित करें कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में की विभागीय समीक्षा जिले में विभिन्न शासकीय प्रोजेक्ट एवं भवनों के निर्माण के लिये शासकीय संस्थाओं को भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों में सभी राजस्व अधिकारी तत्काल अपने अभिमत के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करें, जिससे की प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब न हो। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार की शाम को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, सभी डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभागीय जांच प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पोर्टल प्रारंभ किया गया है, सभी विभागीय जांच प्रकरण उक्त पोर्टल पर ऑनलाईन किये जाएं और विभागीय जांच प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी उक्त प्रकरणों की नियिमित मॉनिटरिंग करें और समय-सीमा में निराकरण कर प्रतिवेदन भिजवाएं। कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरस्ती के शत्-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण भी त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा में बताया गया कि अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित सभी लम्बित प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। कलेक्टर ने दस्तावेजों और आवेदक के नाम में भिन्नता के कारण लम्बित एक अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण को पुनः संबंधित विभाग को भेजकर दस्तावेज सही करवाने के लिये पत्र लिखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्रतिदिन निराकरण कर नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित पटवारियों को सीएम हेल्पलाईन निराकरण के कार्य में लगाने के निर्देश दिए।
    1
    शासकीय प्रोजेक्ट, भवनों के लिये भूमि आवंटन प्रकरणों में राजस्व अधिकारी तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करें -कलेक्टर डॉ. मीना
राजस्व संबंधी प्रकरणों एवं सीएम हेल्‍पलाईन का निराकरण प्रतिदिन सुनिश्चित करें
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में की विभागीय समीक्षा
जिले में विभिन्न शासकीय प्रोजेक्ट एवं भवनों के निर्माण के लिये शासकीय संस्थाओं को भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों में सभी राजस्व अधिकारी तत्काल अपने अभिमत के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करें, जिससे की प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब न हो। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार की शाम को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। 
बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, सभी डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। 
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभागीय जांच प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पोर्टल प्रारंभ किया गया है, सभी विभागीय जांच प्रकरण उक्त पोर्टल पर ऑनलाईन किये जाएं और विभागीय जांच प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी उक्त प्रकरणों की नियिमित मॉनिटरिंग करें और समय-सीमा में निराकरण कर प्रतिवेदन भिजवाएं। कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरस्ती के शत्-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण भी त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा में बताया गया कि अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित सभी लम्बित प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। 
कलेक्टर ने दस्तावेजों और आवेदक के नाम में भिन्नता के कारण लम्बित एक अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण को पुनः संबंधित विभाग को भेजकर दस्तावेज सही करवाने के लिये पत्र लिखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्रतिदिन निराकरण कर नियमित मॉनिटरिंग  करने तथा संबंधित पटवारियों को सीएम हेल्पलाईन निराकरण के कार्य में लगाने के निर्देश दिए।
    user_Aashik Huseen
    Aashik Huseen
    पत्रकारीता आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लोधिया कुंड में फिर दर्दनाक हादसा | भाई-बहन की डूबने से मौत | सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इंदौर के महू स्थित लोधिया कुंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। परिवार के साथ घूमने पहुंचे चचेरे भाई-बहन अंजलि चौहान और अजीत सिंह चौहान की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। रिपोर्टों के मुताबिक 23 वर्षीय अंजलि का पैर फिसलने के बाद वह कुंड में जा गिरीं। उन्हें बचाने के लिए अजीत सिंह चौहान पानी में उतरे, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, जिसके बाद सिमरोल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। � Naidunia +1 मृतकों की पहचान अजीत सिंह चौहान, निवासी गौरी नगर, इंदौर और अंजलि चौहान, निवासी वीणा नगर, सुखलिया, इंदौर के रूप में हुई है। � Naidunia लेकिन इस हादसे के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है—क्या लोधिया कुंड जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर हादसे रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है? जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान महू तहसील के कई पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद लोधिया कुंड में हादसा हुआ है। � Indore District जुलाई 2026 में भी लोधिया कुंड में एक नाबालिग की डूबने से मौत की खबर सामने आई थी। � Amar Ujala अब सवाल है—क्या सिर्फ हादसे के बाद रेस्क्यू और पोस्टमार्टम ही प्रशासन की जिम्मेदारी है? क्या संवेदनशील स्थानों पर पहले से चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, निगरानी और आपातकालीन बचाव व्यवस्था नहीं होनी चाहिए? BH STATE 36 NEWS पर देखिए इंदौर और मध्यप्रदेश की हर बड़ी खबर।
    1
    लोधिया कुंड में फिर दर्दनाक हादसा | भाई-बहन की डूबने से मौत | सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इंदौर के महू स्थित लोधिया कुंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। परिवार के साथ घूमने पहुंचे चचेरे भाई-बहन अंजलि चौहान और अजीत सिंह चौहान की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। रिपोर्टों के मुताबिक 23 वर्षीय अंजलि का पैर फिसलने के बाद वह कुंड में जा गिरीं। उन्हें बचाने के लिए अजीत सिंह चौहान पानी में उतरे, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, जिसके बाद सिमरोल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। �
Naidunia +1
मृतकों की पहचान अजीत सिंह चौहान, निवासी गौरी नगर, इंदौर और अंजलि चौहान, निवासी वीणा नगर, सुखलिया, इंदौर के रूप में हुई है। �
Naidunia
लेकिन इस हादसे के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है—क्या लोधिया कुंड जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर हादसे रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है?
जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान महू तहसील के कई पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद लोधिया कुंड में हादसा हुआ है। �
Indore District
जुलाई 2026 में भी लोधिया कुंड में एक नाबालिग की डूबने से मौत की खबर सामने आई थी। �
Amar Ujala
अब सवाल है—क्या सिर्फ हादसे के बाद रेस्क्यू और पोस्टमार्टम ही प्रशासन की जिम्मेदारी है?
क्या संवेदनशील स्थानों पर पहले से चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, निगरानी और आपातकालीन बचाव व्यवस्था नहीं होनी चाहिए?
BH STATE 36 NEWS पर देखिए इंदौर और मध्यप्रदेश की हर बड़ी खबर।
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आत्म-शुद्धि के महापर्व पर्युषण का शंखनाद, आठ दिनों तक बहेगी धर्म और भक्ति की अविरल सरिता आत्म-शुद्धि के महापर्व पर्युषण का शंखनाद, आठ दिनों तक बहेगी धर्म और भक्ति की अविरल सरिता समाजजन। शाजापुर। क्षमा, संयम और स्वयं से साक्षात्कार के सर्वोच्च जैन पर्व पर्वाधिराज पर्युषण का मंगलवार 8 सितंबर से शाजापुर में अत्यंत भक्ति-भाव के साथ शुभारंभ हो गया है। सांसारिक भागदौड़ के बीच आत्मा को निर्मल बनाने और पापों के विसर्जन का संदेश देने वाले इस आठ दिवसीय महापर्व के चलते पूरा नगर जैन धर्म की आस्था और आध्यात्म से सराबोर हो उठा है। स्थानीय श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित इस महापर्व के दौरान प्रतिदिन नगर के जैन मंदिर व जैन उपाश्रय में दर्शन, पूजन, प्रवचन, भजन-भक्ति और प्रतिक्रमण जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान समाजजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक संपन्न किए जाएंगे। समाज के मीडिया प्रभारी मंगल नाहर ने बताया कि मालवरत्न आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय वीररत्न सूरीश्वरजी महाराजा की पावन प्रेरणा से नगर में निर्मित चौबीस जिनालय युक्त भव्य जैन मंदिर में तीर्थंकर प्रतिमाओं के विशेष पक्षाल-पूजन के साथ पर्व का श्रीगणेश हुआ। इस दौरान प्रवचनकर्ता सौरभ नारेलिया ने श्रद्धालुओं को पर्व का मर्म समझाते हुए कहा कि रग-रग में बसे हुए पापों का विसर्जन करने वाले पर्व का नाम ही पर्यूषण पर्व है। इस मौके पर दोपहर में पूजन, शाम को प्रतिकमण व रात्रि के समय मंदिर में प्रभु की भक्ति के आयोजन सम्पन्न हुए। कल्प सूत्र एवं महावीर जन्म वाचन महोत्सव पर निकलेगा चल समारोह पर्व के दौरान होने वाले विशेष आयोजनों के अंतर्गत पर्युषण के चौथे दिवस 11 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे स्थानीय जैन उपाश्रय से कल्पसूत्र का चलसमारोह निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः जैन उपाश्रय पहुंचेगा। यहां कल्पसूत्र वाचन प्रारंभ किया जाएगा। इसके उपरान्त पर्व के पांचवे दिवस 12 सितंबर शनिवार को समाजजनों द्वारा चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव नगर में विशाल शोभायात्रा निकालकर धूमधाम सहित मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर में विराजित प्रतिमाओं की आकर्षक अंगरचना के साथ मंदिर को विशेषतौर पर श्रंगारित किया जाएगा और रात्रि के समय प्रभु की रंगारंग भक्ति का आयोजन होगा। पर्व के अंतिम दिवस 15 सितम्बर मंगलवार को समाजजनों द्वारा व्रत-उपवास रखकर संवत्सरी पर्व मनाते हुए अंत में क्षमायाचना के साथ आठ दिवसीय धार्मिक पर्व का हर्षोल्लासपूर्वक समापन किया जाएगा। वीरमणि तीर्थ धाम पर गुरू मंदिर का खनन मूहुर्त आज तीर्थ सेवा समिति प्रमुख मंगल नाहर ने बताया कि आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के पावन पर्व पर आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय पद्मभूषण सुरीश्वरजी एवं पूज्य पन्यास श्रीऋषभरत्न विजयजी महाराजा के शुभ आशीर्वाद से लालघाटी स्थित श्रीसिद्धाचल वीरमणि महातीर्थ धाम की पूण्यधरा पर निर्माणाधीन होने वाले परम पूज्य आचार्यदेव श्रीमद्विजय वीररत्न सुरीश्वरजी महाराजा के गुरू मंदिर के निर्माण हेतु बुधवार सुबह 8 बजे शुभ खनन मूहुर्त किया जाएगा।
    3
    आत्म-शुद्धि के महापर्व पर्युषण का शंखनाद, आठ दिनों तक बहेगी धर्म और भक्ति की अविरल सरिता
आत्म-शुद्धि के महापर्व पर्युषण का शंखनाद, आठ दिनों तक बहेगी धर्म और भक्ति की अविरल सरिता
समाजजन।
शाजापुर। क्षमा, संयम और स्वयं से साक्षात्कार के सर्वोच्च जैन पर्व पर्वाधिराज पर्युषण का मंगलवार 8 सितंबर से शाजापुर में अत्यंत भक्ति-भाव के साथ शुभारंभ हो गया है। सांसारिक भागदौड़ के बीच आत्मा को निर्मल बनाने और पापों के विसर्जन का संदेश देने वाले इस आठ दिवसीय महापर्व के चलते पूरा नगर जैन धर्म की आस्था और आध्यात्म से सराबोर हो उठा है। स्थानीय श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित इस महापर्व के दौरान प्रतिदिन नगर के जैन मंदिर व जैन उपाश्रय में दर्शन, पूजन, प्रवचन, भजन-भक्ति और प्रतिक्रमण जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान समाजजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक संपन्न किए जाएंगे। समाज के मीडिया प्रभारी मंगल नाहर ने बताया कि मालवरत्न आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय वीररत्न सूरीश्वरजी महाराजा की पावन प्रेरणा से नगर में निर्मित चौबीस जिनालय युक्त भव्य जैन मंदिर में तीर्थंकर प्रतिमाओं के विशेष पक्षाल-पूजन के साथ पर्व का श्रीगणेश हुआ। इस दौरान प्रवचनकर्ता सौरभ नारेलिया ने श्रद्धालुओं को पर्व का मर्म समझाते हुए कहा कि रग-रग में बसे हुए पापों का विसर्जन करने वाले पर्व का नाम ही पर्यूषण पर्व है। इस मौके पर दोपहर में पूजन, शाम को प्रतिकमण व रात्रि के समय मंदिर में प्रभु की भक्ति के आयोजन सम्पन्न हुए।
कल्प सूत्र एवं महावीर जन्म वाचन महोत्सव पर निकलेगा चल समारोह
पर्व के दौरान होने वाले विशेष आयोजनों के अंतर्गत पर्युषण के चौथे दिवस 11 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे स्थानीय जैन उपाश्रय से कल्पसूत्र का चलसमारोह निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः जैन उपाश्रय पहुंचेगा। यहां कल्पसूत्र वाचन प्रारंभ किया जाएगा। इसके उपरान्त पर्व के पांचवे दिवस 12 सितंबर शनिवार को समाजजनों द्वारा चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव नगर में विशाल शोभायात्रा निकालकर धूमधाम सहित मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर में विराजित प्रतिमाओं की आकर्षक अंगरचना के साथ मंदिर को विशेषतौर पर श्रंगारित किया जाएगा और रात्रि के समय प्रभु की रंगारंग भक्ति का आयोजन होगा। पर्व के अंतिम दिवस 15 सितम्बर मंगलवार को समाजजनों द्वारा व्रत-उपवास रखकर संवत्सरी पर्व मनाते हुए अंत में क्षमायाचना के साथ आठ दिवसीय धार्मिक पर्व का हर्षोल्लासपूर्वक समापन किया जाएगा।
वीरमणि तीर्थ धाम पर गुरू मंदिर का खनन मूहुर्त आज
तीर्थ सेवा समिति प्रमुख मंगल नाहर ने बताया कि आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के पावन पर्व पर आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय पद्मभूषण सुरीश्वरजी एवं पूज्य पन्यास श्रीऋषभरत्न विजयजी महाराजा के शुभ आशीर्वाद से लालघाटी स्थित श्रीसिद्धाचल वीरमणि महातीर्थ धाम की पूण्यधरा पर निर्माणाधीन होने वाले परम पूज्य आचार्यदेव श्रीमद्विजय वीररत्न सुरीश्वरजी महाराजा के गुरू मंदिर के निर्माण हेतु बुधवार सुबह 8 बजे शुभ खनन मूहुर्त किया जाएगा।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.