logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” लिखना लेखपाल को पड़ा भारी! “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” लिखना लेखपाल को पड़ा भारी! जौनपुर के शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव ने रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर चीनी की बढ़ती कीमत को लेकर यह कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया। पोस्ट वायरल होते ही तहसील प्रशासन से लेकर जिला स्तर तक हलचल मच गई। प्रशासन ने सोशल मीडिया पोस्ट को सरकारी कर्मचारी के आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए लेखपाल अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई और कार्रवाई का पत्र जारी किया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट से विभाग की छवि प्रभावित हो सकती है और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। अब सवाल यह है कि महंगाई पर एक व्यंग्यात्मक फेसबुक पोस्ट क्या सरकारी कर्मचारी के लिए निलंबन की वजह बन सकती है? 🤔 आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। 📌 जौनपुर | शाहगंज | लेखपाल | सोशल मीडिया पोस्ट | चीनी के दाम #Jaunpur #Shahganj #AshokKumarYadav #Lekhapal #SugarPrice #SocialMedia #UPNews #UttarPradesh #ViralPost #HindNews247

19 hrs ago
user_Hind News
Hind News
Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

“चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” लिखना लेखपाल को पड़ा भारी! “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” लिखना लेखपाल को पड़ा भारी! जौनपुर के शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव ने रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर चीनी की बढ़ती कीमत को लेकर यह कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया। पोस्ट वायरल होते ही तहसील प्रशासन से लेकर जिला स्तर तक हलचल मच गई। प्रशासन ने सोशल मीडिया पोस्ट को सरकारी कर्मचारी के आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए लेखपाल अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई और कार्रवाई का पत्र जारी किया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट से विभाग की छवि प्रभावित हो सकती है और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। अब सवाल यह है कि महंगाई पर एक व्यंग्यात्मक फेसबुक पोस्ट क्या सरकारी कर्मचारी के लिए निलंबन की वजह बन सकती है? 🤔 आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। 📌 जौनपुर | शाहगंज | लेखपाल | सोशल मीडिया पोस्ट | चीनी के दाम #Jaunpur #Shahganj #AshokKumarYadav #Lekhapal #SugarPrice #SocialMedia #UPNews #UttarPradesh #ViralPost #HindNews247

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • UP Panchayat Chunav 2026: 2026 में होंगे या 2027 में? Keshav Prasad Maurya का बड़ा बयान | Date Final? GD NEWS NETWORK के इस वीडियो में जानिए उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 से जुड़ी सबसे बड़ी और सटीक अपडेट। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का 5 साल का संवैधानिक कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है और फिलहाल गांवों का कामकाज प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंचायत चुनाव 2026 के अंत तक होंगे या टलकर 2027 में कराए जाएंगे? इस वीडियो में हमने कवर किया है: OBC आरक्षण सर्वे का पेंच: समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश के 75 जिलों में सर्वे कर रहा है। आयोग की रिपोर्ट के बाद ही नई आरक्षण सूची और परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: उपमुख्यमंत्री के संकेतों के बाद 2027 से पहले पंचायत चुनाव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख: समय पर चुनाव न कराए जाने को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया है। फर्जी तारीखों का सच: सोशल मीडिया पर वायरल चुनाव और मतगणना की तारीखों की वास्तविकता। महत्वपूर्ण: जब तक राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक किसी भी तारीख को अंतिम नहीं माना जा सकता। GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचे। कमेंट में बताइए: क्या उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 में होने चाहिए या 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद?
    1
    UP Panchayat Chunav 2026: 2026 में होंगे या 2027 में? Keshav Prasad Maurya का बड़ा बयान | Date Final?
GD NEWS NETWORK के इस वीडियो में जानिए उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 से जुड़ी सबसे बड़ी और सटीक अपडेट।
उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का 5 साल का संवैधानिक कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है और फिलहाल गांवों का कामकाज प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंचायत चुनाव 2026 के अंत तक होंगे या टलकर 2027 में कराए जाएंगे?
इस वीडियो में हमने कवर किया है:
OBC आरक्षण सर्वे का पेंच: समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश के 75 जिलों में सर्वे कर रहा है। आयोग की रिपोर्ट के बाद ही नई आरक्षण सूची और परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: उपमुख्यमंत्री के संकेतों के बाद 2027 से पहले पंचायत चुनाव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख: समय पर चुनाव न कराए जाने को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया है।
फर्जी तारीखों का सच: सोशल मीडिया पर वायरल चुनाव और मतगणना की तारीखों की वास्तविकता।
महत्वपूर्ण: जब तक राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक किसी भी तारीख को अंतिम नहीं माना जा सकता।
GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचे।
कमेंट में बताइए: क्या उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 में होने चाहिए या 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद?
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर पीड़ित राहुल कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मांगा न्याय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग रखी
    1
    मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर 
मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर पीड़ित राहुल कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मांगा न्याय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग रखी
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो से अधिक दूषित मिठाई नष्ट मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले में अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई। इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना लिया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी और खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने दुकान से रंगीन छेना रसगुल्ला का नमूना संग्रहित किया। साथ ही करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करा दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा।
    3
    रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो से अधिक दूषित मिठाई नष्ट

मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले में अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई।

इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना लिया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए।

वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी और खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने दुकान से रंगीन छेना रसगुल्ला का नमूना संग्रहित किया। साथ ही करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई।

खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करा दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मैनपुरी में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर,, रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 हजार रुपये की दूषित मिठाई नष्ट मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी ए.के. पाठक के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई। इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी तथा खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया। मौके पर करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करवाते हुए निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
    1
    मैनपुरी में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर,,
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 हजार रुपये की दूषित मिठाई नष्ट
मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी ए.के. पाठक के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई।
इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी तथा खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया। मौके पर करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई।
खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करवाते हुए निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए।
अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह
    1
    indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह
indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आरक्षण खत्म करने की बात हो या हिंदू राष्ट्र बनाने की… चंद्रशेखर आजाद ने दिया दो टूक जवाब! 🔥 आरक्षण खत्म करने की बात हो या हिंदू राष्ट्र बनाने की… चंद्रशेखर आजाद ने दिया दो टूक जवाब! आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चंद्रशेखर आजाद ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई आरक्षण खत्म करने की बात करता है या हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है, तो ऐसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान में मिले अधिकारों की बात करते हुए अपनी बात रखी। 🎥 चंद्रशेखर आजाद ने आखिर क्या कहा? पूरा वीडियो सुनिए और अपनी राय कमेंट में बताइए। #ChandrashekharAzad #ChandrashekharRavan #आरक्षण #सामाजिकन्याय #संविधान #समानता #दलित #बहुजन #HindNews247
    1
    आरक्षण खत्म करने की बात हो या हिंदू राष्ट्र बनाने की… चंद्रशेखर आजाद ने दिया दो टूक जवाब!
🔥 आरक्षण खत्म करने की बात हो या हिंदू राष्ट्र बनाने की… चंद्रशेखर आजाद ने दिया दो टूक जवाब!
आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चंद्रशेखर आजाद ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई आरक्षण खत्म करने की बात करता है या हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है, तो ऐसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है।
उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान में मिले अधिकारों की बात करते हुए अपनी बात रखी।
🎥 चंद्रशेखर आजाद ने आखिर क्या कहा? पूरा वीडियो सुनिए और अपनी राय कमेंट में बताइए।
#ChandrashekharAzad #ChandrashekharRavan #आरक्षण #सामाजिकन्याय #संविधान #समानता #दलित #बहुजन #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बरनाहल में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर लाखों की दवाएं चोरी करने का आरोप मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में राहुल मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर करीब 14 से 15 लाख रुपये की दवाएं चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोर संचालक राहुल कुमार ने बताया कि कई नामजद और अज्ञात लोगों पर दुकान में चोरी कर दवाएं ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार राहुल मेडिकल स्टोर दिल्ली थाना बरनाहल क्षेत्र में संचालित है। आरोप है कि 22 और 23 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में रखी करीब 14-15 लाख रुपये कीमत की दवाएं निकालकर ले जाने का आरोप लगाया गया है, पीड़ित ने बताया ललित मोहन, रामनरेश, अजब सिंह, सुनीता, राकेश कुमार, टीटू, अनुज तथा लेखराज सिंह समेत अन्य लोगों के नामों का उल्लेख किया है। इसके अलावा 6-7 अज्ञात लोगों के भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। यह भी बताया गया है कि दुकान से संबंधित विवाद को लेकर पहले से न्यायालय में वाद विचाराधीन है। पीड़ित ने बरनाहाल पुलिस से शिकायत कि पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि घटना के सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को दिखाए, जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर धरने पर परिवार के साथ धरने पर बैठ गया जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक वह धरना खत्म नहीं करेगा
    4
    बरनाहल में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर लाखों की दवाएं चोरी करने का आरोप
मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में राहुल मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर करीब 14 से 15 लाख रुपये की दवाएं चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोर संचालक राहुल कुमार ने बताया कि कई नामजद और अज्ञात लोगों पर दुकान में चोरी कर दवाएं ले जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार राहुल मेडिकल स्टोर दिल्ली थाना बरनाहल क्षेत्र में संचालित है। आरोप है कि 22 और 23 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में रखी करीब 14-15 लाख रुपये कीमत की दवाएं निकालकर ले जाने का आरोप लगाया गया है,
पीड़ित ने बताया ललित मोहन, रामनरेश, अजब सिंह, सुनीता, राकेश कुमार, टीटू, अनुज तथा लेखराज सिंह समेत अन्य लोगों के नामों का उल्लेख किया है। इसके अलावा 6-7 अज्ञात लोगों के भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
यह भी बताया गया है कि दुकान से संबंधित विवाद को लेकर पहले से न्यायालय में वाद विचाराधीन है। पीड़ित ने बरनाहाल पुलिस से शिकायत कि पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि घटना के सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को दिखाए, जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर धरने पर परिवार के साथ धरने पर बैठ गया जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक वह धरना खत्म नहीं करेगा
    user_देवेंद्र सिंह
    देवेंद्र सिंह
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मेडिकल स्टोर पर दबंग द्वारा मारपीट का आरोप ➡️पीड़ित परिवार ने कचहरी पर किया धरना प्रदर्शन ➡️परिवार ने एसपी को कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन ➡️थाना बरनाहल क्षेत्र के दिहुली का मामला
    1
    मेडिकल स्टोर पर दबंग द्वारा मारपीट का आरोप

➡️पीड़ित परिवार ने कचहरी पर किया धरना प्रदर्शन

➡️परिवार ने एसपी को कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन

➡️थाना बरनाहल क्षेत्र के दिहुली का मामला
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.