Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seoni News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती
BS News Network
Seoni News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- तिरोड़ी के खांदीटोला मोक्षधाम का ग्रामीणों ने खुद किया कायाकल्प, वर्षों से फैली झाड़ियों को किया साफ, जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल1
- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सांसद बंटी विवेक साहू आज 27 अगस्त को परतला स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शिव शंभू मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षाबंधन के इन कार्यक्रमों में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का भाव देखने को मिला। सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वार्ड नंबर 01 और 48 की बहनों ने सांसद बंटी विवेक साहू को राखी बांधी। सांसद ने बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सांसद चंदनगांव स्थित चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां वार्ड नंबर 34, 36, 37 और 38 की बहनों ने उन्हें राखी बांधी और सांसद ने सभी बहनों का आशीर्वाद लिया।4
- सिंगोड़ी में जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार को कांग्रेस का ज्ञापन, महंगाई व सड़कों शौचालय सहित मूलभूत समस्या को लेकर उठाई आवाज सिंगोड़ी:– प्रदेश में बढ़ती महंगाई किसानों की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी युवक कांग्रेस किसान कांग्रेस सेवादल सिंगोड़ी द्वारा गुरुवार को राज्यपाल के नाम अमरवाड़ा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आम जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है तथा विरोध स्वरूप एक चुटकी शक्कर बाटी गई । ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम नागरिकों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को खाद की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ई-20 पेट्रोल के उपयोग से वाहनों में आ रही तकनीकी समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य तेलों और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, सिंगोड़ी बस स्टैंड से खकरा चौरई मार्ग के जर्जर हालत के कारण उसके शीघ्र पुनर्निर्माण, तथा सिंगोड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग के निर्माण, की भी मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि खराब सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जगह जगह नालियों में कीचड़ हो रहा है बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके साथ ही रसोई गैस एवं बिजली की बढ़ती दरों से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में विद्युत मंडल द्वारा जारी अधिक राशि के बिलों को गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त भार बताते हुए राहत प्रदान करने की बात कही गई है। सिंगोड़ी में जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार को कांग्रेस का ज्ञापन, महंगाई व सड़कों शौचालय सहित मूलभूत समस्या को लेकर उठाई आवाज सिंगोड़ी:– प्रदेश में बढ़ती महंगाई किसानों की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी युवक कांग्रेस किसान कांग्रेस सेवादल सिंगोड़ी द्वारा गुरुवार को राज्यपाल के नाम अमरवाड़ा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आम जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है तथा विरोध स्वरूप एक चुटकी शक्कर बाटी गई । ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम नागरिकों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को खाद की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ई-20 पेट्रोल के उपयोग से वाहनों में आ रही तकनीकी समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य तेलों और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, सिंगोड़ी बस स्टैंड से खकरा चौरई मार्ग के जर्जर हालत के कारण उसके शीघ्र पुनर्निर्माण, तथा सिंगोड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग के निर्माण, की भी मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि खराब सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जगह जगह नालियों में कीचड़ हो रहा है बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके साथ ही रसोई गैस एवं बिजली की बढ़ती दरों से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में विद्युत मंडल द्वारा जारी अधिक राशि के बिलों को गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त भार बताते हुए राहत प्रदान करने की बात कही गई है।1
- नगर निगम प्रशासन मुख्य मार्ग की नली को जल्द से जल्द सुधर जाए आने जाने वाले को हो रही है बदबूदार गंदगी से परेशान परासिया रोड स्थित यह दृश्य काफी संवेदनशील नगर निगम छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित मुख्य मार्ग में की नली जाम हो जाने से बदबूदार पानी सड़क में बह रहा है । गंभीर बीमारी के संकेत दे रहा है । बीते कुछ दिनों से यहां पानी आए दिन बह रहा है जिसकी जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है आसपास कई संस्थान एवं शोरूम स्थित है जहां पर सैकड़ो की संख्या पर कामगार काम करने आते हैं नगर निगम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की व्यवस्था करें ।1
- खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही छिंदी तामिया हर्रई ब्लॉक के अंदर रेत माफियाओ का आतंक को देख नागरिक द्वारा 181में शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें खनिज विभाग द्वारा अधिकारीअधिकारी स्नेह लता ठवरे ने बताया कि 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए गए हे जिनको फॉरेस्ट चौकी अतरिया पहुंचाया गया है जिससे रेत तस्कर में हड़कंप का माहौल कार्यवाही कल दिन शुक्रवार 26अगस्त शाम 7 बजे की बताई जा रही है प्रश्न उठाया जा रहा है ग्रामीणों का कहना हे कि अब कार्यवाही इसी तरह होगी या cm हेल्प लाइन में शिकायत की बजह से कार्यवाही की गई है देखते हे1
- Seoni News: जब गांव की चौपाल पर पहुंचीं Collector Neha Meena, ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं | BS News Network1
- प्रज्ञादीप बौद्ध विहार कटंगी में धम्मदेशना का आयोजन, भंते विनय रखिक्ता जी ने दिया करुणा-मैत्री का संदेश1
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन छिंदवाड़ा में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोलते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार से आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की कांग्रेस ने राज्यपाल से जनहित में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने तथा आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और मध्यम वर्ग आर्थिक रूप से परेशान है। ज्ञापन में खास तौर पर शक्कर के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस का कहना है कि त्योहारों से पहले शक्कर महंगी होने से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है। इसके साथ ही पेट्रोल में ई-20 ईंधन को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। नेताओं ने वाहनों में खराबी और बढ़ते रखरखाव खर्च की शिकायतों का हवाला देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और ई-20 को लेकर राहत देने की मांग की।4
- बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर. जबलपुर रेफर बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के पास बुधवार, 26 अगस्त 2026 की देर रात मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आनंद उईक पिता श्यामलाल उईक और मारुति वैन में सवार प्रतीक अवधिया निवासी घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1