सलेमपुर में जल महोत्सव का आयोजन, ग्रामीणों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ ककवन (कानपुर नगर)। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत मंगलवार को विकास खंड ककवन के सलेमपुर गांव में जल महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नव निर्मित पानी की टंकी परिसर में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अंकित कश्यप तथा विशिष्ट अतिथि जल निगम कानपुर ग्रामीण के सहायक अभियंता सतीश चंद ने विधिवत पूजा-अर्चना व हवन के साथ किया। इसके बाद घड़े में जल अर्पित कर नई पानी की टंकी का उद्घाटन किया गया और इसकी जिम्मेदारी औपचारिक रूप से ग्रामवासियों को सौंपी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को जल संकल्प के तहत जल बचाने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने तथा पानी की बर्बादी रोकने की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि जनपद में 8 मार्च से 22 मार्च तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पानी के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम का आयोजन वीएसएस द्वारा किया गया। इस मौके पर पंकज वर्मा (जेई), मंधाता सिंह (टीपीआई) सहित ग्राम पंचायत के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- हूटिंग हुड़दंग मस्ती कानपुर गंगा मेला 20261
- जति प्रमाणपत्र खारिज किये जाने से नाराज खटिक समाज ने किया प्रदर्शन1
- दहेज के लिए प्रताड़ित कर बहू को घर से निकाला, पुलिस ने पति-सास-ससुर व जेठ पर दर्ज किया मुकदमा राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति योगेन्द्र, ससुर महेश, जेठ शिवम और सास शकुंतला उस पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तीन लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसके परिजनों ने शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज देकर विवाह किया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें लगातार बढ़ती रहीं। विवाहिता का आरोप है कि अब ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी कराने की बात भी कह रहे हैं। इस संबंध में ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- Post by अर्चना अर्चना1
- जय श्री श्याम1
- रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।2
- दिल्ली का सवर्ण समाज अब जाग चुका है RSS के मुख्य चेहरे राज्यसभा सांसद के PS भी इस्तीफा देकर हमारे साथ दिल्ली में आंदोलन कॊ तैय्यार है। हम इस लड़ाई कॊ आर पार की करेंगे। लगातार दिल्ली के मुख्य लोग आंदोलन कॊ समर्थन देने एवं RSP कॊ दिल्ली में मजबूत करने आ रहे है।1
- जय श्री श्याम1