हमारे बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में आगे बढ़ेंगे :- शौकीन मोहम्मद बीएनसी, न्यूज़ | जोधपुर आज समय की मांग है कि हम शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। हमारे बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में आगे बढ़ें, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात मेड़ता पट्टी मुस्लिम लोहार समाज (कांठा वाले) के अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए शौकीन मोहम्मद ने कही। बोरुंदा कस्बे के लोहारों की ढाणी में बुधवार को मेड़ता पट्टी मुस्लिम लोहार समाज (कांठा वाले) के अध्यक्ष पद पर शौकीन मोहम्मद को सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद पहली बार पैतृक गांव बोरुंदा आने पर भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। लोहार समाज में पहली बार बोरुंदा क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण पद मिलने से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। समारोह में बोरुंदा सहित मेड़ता पट्टी के करीब 70 गांवों से समाजबंधु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष का साफा एवं माला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौक़े पर शौकीन मोहम्मद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे बोरुंदा क्षेत्र और मेड़ता पट्टी के हर उस परिवार का है जिसने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प लेता हूं। हमारा उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज का सर्वांगीण विकास करना है। ” समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करना हमारी पहली जिम्मेदारी होगी।” उन्होंने ने कहा “हम युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के लिए समय समय पर मार्गदर्शन करते रहेंगे। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए एक सामाजिक सहायता कोष का गठन किया जाएगा। समाज की बेटियों की शिक्षा और सम्मान की रक्षा हमारी प्राथमिकता रहेगी।”उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अपील करते हुए कहा कि “हम सब मिलकर एकजुट रहें, तभी समाज मजबूत होगा। पद की गरिमा तभी सार्थक होगी जब हम सेवा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।” कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सलीम मोहम्मद, फारुख मोहम्मद, मानवेन्द्र सिंह राठौड़, नरेंद्र दान देथा, राजेंद्र टाक, अशोक कुमार गहलोत, भरत भाटी, लक्ष्मण भाटी, डीसी आर्य, राजेंद्र सिंह भाटी, कमल खलीफा, छोटू खां, हुसैन खां, हकीम खां, सद्दीक खां, फारुख बोरुंदिया, अकबर, ईसाक मोहम्मद, सिकंदर, युसूफ अली, नेमाराम सोलंकी सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रमुख लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
हमारे बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में आगे बढ़ेंगे :- शौकीन मोहम्मद बीएनसी, न्यूज़ | जोधपुर आज समय की मांग है कि हम शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। हमारे बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में आगे बढ़ें, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात मेड़ता पट्टी मुस्लिम लोहार समाज (कांठा वाले) के अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए शौकीन मोहम्मद ने कही। बोरुंदा कस्बे के लोहारों की ढाणी में बुधवार को मेड़ता पट्टी मुस्लिम लोहार समाज (कांठा वाले) के अध्यक्ष पद पर शौकीन मोहम्मद को सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद पहली बार पैतृक गांव बोरुंदा आने पर भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। लोहार समाज में पहली बार बोरुंदा क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण पद मिलने से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। समारोह में बोरुंदा सहित मेड़ता पट्टी
के करीब 70 गांवों से समाजबंधु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष का साफा एवं माला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौक़े पर शौकीन मोहम्मद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे बोरुंदा क्षेत्र और मेड़ता पट्टी के हर उस परिवार का है जिसने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प लेता हूं। हमारा उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज का सर्वांगीण विकास करना है। ” समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करना हमारी पहली जिम्मेदारी होगी।” उन्होंने ने कहा “हम युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के लिए समय समय पर मार्गदर्शन करते रहेंगे। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए एक सामाजिक सहायता कोष का
गठन किया जाएगा। समाज की बेटियों की शिक्षा और सम्मान की रक्षा हमारी प्राथमिकता रहेगी।”उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अपील करते हुए कहा कि “हम सब मिलकर एकजुट रहें, तभी समाज मजबूत होगा। पद की गरिमा तभी सार्थक होगी जब हम सेवा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।” कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सलीम मोहम्मद, फारुख मोहम्मद, मानवेन्द्र सिंह राठौड़, नरेंद्र दान देथा, राजेंद्र टाक, अशोक कुमार गहलोत, भरत भाटी, लक्ष्मण भाटी, डीसी आर्य, राजेंद्र सिंह भाटी, कमल खलीफा, छोटू खां, हुसैन खां, हकीम खां, सद्दीक खां, फारुख बोरुंदिया, अकबर, ईसाक मोहम्मद, सिकंदर, युसूफ अली, नेमाराम सोलंकी सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रमुख लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
- विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेला इस बार और अधिक भव्य व आकर्षक होगा — जिला कलेक्टर कमल राम मीना ब्यावर में होली एवं बादशाह मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ब्यावर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में होली एवं बादशाह मेले की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेले को इस बार और अधिक ख्याति एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे तथा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में मेला संयोजक बादशाह मेला समिति द्वारा अवगत कराया गया कि 4 मार्च को बादशाह मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों से आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न कराने का आह्वान किया गया। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, सफाई, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय कानून एवं शांति व्यवस्था- मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शराब पीकर अशांति फैलाने वालों तथा अनुचित तरीके से गुलाल फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर परिषद द्वारा व्यवस्थाएं- मेला मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, मंच, साउंड, आतिशबाजी एवं रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। सवारी मार्ग में बाधक पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा तथा अनधिकृत दुकानों को नियंत्रित कर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। मेले में अच्छी गुणवत्ता की लाल गुलाल का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मेले से पूर्व आवारा पशुओं को नियंत्रित किया जाएगा तथा मेला समाप्ति के बाद शहर एवं मार्ग की सफाई करवाई जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था- संभावित दुर्घटनाओं, चर्म एवं नेत्र रोग आदि के उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। मेले के दिन जिला कार्यालय में मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात रहेगी तथा गुलाल के नमूनों की गुणवत्ता जांच की जाएगी। विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था- विद्युत विभाग द्वारा ढीले तारों को ठीक कर उनकी ऊंचाई सुनिश्चित की जाएगी तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखी जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्धारित स्थलों पर पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। अग्निशमन एवं परिवहन व्यवस्था- अग्निशमन विभाग द्वारा फायर वाहन अलर्ट रखे जाएंगे। राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा तथा मेले के बाद अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। जनसम्पर्क एवं अन्य व्यवस्थाएं- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सुरक्षित एवं अच्छी गुणवत्ता की गुलाल उपयोग करने की अपील जारी की जाएगी। मेला समिति द्वारा सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी। बीएसएनएल एवं विद्युत विभाग द्वारा सवारी मार्ग के ढीले तारों को व्यवस्थित किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी विभागों एवं जनसंस्थाओं से समन्वय एवं सहयोग के साथ होली एवं बादशाह मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान करते हुए बैठक समाप्त की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बादशाह मेला समिति के सदस्य अमित बंसल, मुकेश गर्ग, अजय गोयल, कमल सर्राफ, मेला संयोजक बादशाह मेला समिति ब्यावर , अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, संजय गहलोत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कुलज्योति जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।3
- चाचोड़ी में चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ1
- पाली | जिला पुलिस बेड़े में शामिल रहे पुराने और अनुपयोगी वाहनों को अब विदाई दी जा रही है। पाली पुलिस अपने 16 नाकारा वाहनों की ई-नीलामी करने जा रही है। इन गाड़ियों को देखने के लिए केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों से भी खरीदार पाली पहुँच रहे हैं। नीलामी की मुख्य बातें वाहनों की संख्या: कुल 16 दोपहिया और चौपहिया वाहन शामिल मॉडल: वर्ष 2011 से 2015 तक के पुराने मॉडल। निरीक्षण की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2026 तक। स्थान: पुलिस लाइन, पाली। प्रक्रिया: MSTC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी। नीलामी में रखी गई पुलिस जीप और सेवन-सीटर वाहनों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार, युवाओं में पुरानी सरकारी गाड़ियों को खरीदकर उन्हें ऑफ-रोडिंग के लिए मॉडिफाई कराने और विंटेज लुक देने का बड़ा शौक है। यही कारण है कि बाहरी राज्यों के खरीदार भी इसमें गहरी रुचि दिखा रहे हैं। पाली पुलिस लाइन के MTO विजय विश्नोई ने बताया कि "नीलामी की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। MSTC पोर्टल के जरिए नियमानुसार बोली लगाई जाएगी। इस कदम से जहाँ विभाग को अनुपयोगी वाहनों से छुटकारा मिलेगा, वहीं सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।" इच्छुक व्यक्ति 22 फरवरी तक पुलिस लाइन जाकर वाहनों की स्थिति देख सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर नीलामी की तारीख घोषित की जाएगी, जहाँ उच्चतम बोली लगाने वाले को वाहन सौंप दिया जाएगा।1
- 🚩💪छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ती की हार्दिक शुभकामनाएँ मेरे सभी देश प्रेमियों को जय जिजाऊ जय शिवराय जय भवानी 🚩🙏#viralvideos #instagarmreels❤️ #instagram #viral #instagram1
- Post by Boss Choudhary1
- बालोतरा। बालोतरा शहर में महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।1
- ब्रेकिंग न्यूज न कोई VIP ट्रीटमेंट.... न सुरक्षा... न प्रोटोकॉल सच तो ये के उत्तर प्रदेश सरकार को तब पता चला जब वे वापस लौट गयीं... ट्रैन से सामान्य यात्री की तरह आयीं गंगा स्नान को बनारस और वापस लौट गयी.. इस यूट्यूबर का वीडियो न आता तो सायद कहीं चर्चा भी न हो पाती... जानते हैं ये सीढीयों पर बैठी साधारण सी महिला कौन हैं... इस देश के सबसे ताकतवर नेता, सबसे लोकप्रिय व्यक्ति और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एकलौती छोटी बहन "बसंतीबेन मोदी"... और बनारस उनके प्रधानमंत्री भाई का संसदीय क्षेत्र भी.... जहाँ एक पार्षद का चमचा भी VIP ट्रीटमेंट चाहता हो..... वहाँ इस सादगी पर क्यूँ न दिल हार जाये कोई!!1
- सेन्दडा ब्यावर सार्वजनिक सड़क निर्माण विभाग के द्वारा निवेद कल से कुशलपुरा जाने वाली रोड का एक बार फिर घटिया सामग्री निर्माण उसे करने के लिए रोड का जो कार्य प्रणाली का काम है उसमें किस तरह की लापरवाही बढ़ती गई आप इस वीडियो के माध्यम से देखें, कुशलपुरा से निंबेडा जाने वाली रोड निर्माण का कार्य चल रहा है ठेकेदार के माध्यम से उसे रोड निर्माण कार्य को लेकर लापरवाही वर्तनी का नतीजा सामने आया है कुशलपुरा से निंबाड़ा चल रहे सड़क निर्माण के कार्य में एक ही दिन में ठेकेदार ने 3 किलोमीटर की रोड बना डाली और उसे रोड में निर्माण में होने वाली घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ जगह से रोड टूटकर नजर आ रही है2
- चाचोड़ी में समस्त राजपुरोहित नवयुग मंडल के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन1