लखनऊ-कानपुर मार्ग पर पिकअप पलटी, यातायात बाधित — ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा लखनऊ। लखनऊ-कानपुर मार्ग पर पोलर नंबर-130 के पास बुधवार को एक पिकअप वाहन पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हादसे के कारण सड़क की एक लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और यातायात धीमी गति से चलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही टीआई प्रभारी कृष्णानगर (नाइट) शावक सिंह अपने हमराही पुष्कल सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए बाधित यातायात को व्यवस्थित कराया। ट्रैफिक पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही सड़क पर पलटे वाहन को हटाकर यातायात को पूरी तरह सुचारू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यातायात पुलिस ने मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
लखनऊ-कानपुर मार्ग पर पिकअप पलटी, यातायात बाधित — ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा लखनऊ। लखनऊ-कानपुर मार्ग पर पोलर नंबर-130 के पास बुधवार को एक पिकअप वाहन पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हादसे के कारण सड़क की एक लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और यातायात धीमी गति से चलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही टीआई प्रभारी कृष्णानगर (नाइट) शावक सिंह अपने हमराही पुष्कल सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए बाधित यातायात को व्यवस्थित कराया। ट्रैफिक पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही सड़क पर पलटे वाहन को हटाकर यातायात को पूरी तरह सुचारू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यातायात पुलिस ने मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की पत्नी और बच्चा इस पूरे घटनाक्रम से बुरी तरह घबरा गए। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ठाकुरगंज और दुबग्गा थाना क्षेत्र से जुड़े थे। सूत्रों के अनुसार, दुबग्गा इलाके में हुए एक गोलीकांड के मामले में वांछित युवक को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी। हालांकि हंगामा बढ़ने पर युवक की पत्नी ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। अब सवाल यह है कि अगर युवक वांछित था तो कार्रवाई का तरीका क्या यही होना चाहिए था? पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। #Lucknow #GomtiNagar #LucknowPolice #Dubagga #Thakurganj #UPPolice #HighVoltageDrama #BreakingNews #ViralNews #PoliceAction #Dial112 #UttarPradesh1
- पुलिस आयुक्त अपडेट कानपुर, उत्तर को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन व संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था डा. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में किया गया फ्लैग मार्च. नगर में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाए रखने के उद्देश्य से एसीपी पनकी द्वारा प्रभारी निरीक्षक पनकी व प्रभारी निरीक्षक अर्मापुर के साथ मय पुलिस बल, एटीएस व पुलिस लाइन क्यूआरटी के साथ संयुक्त रूप से ये फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, भीड़ भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशील स्थानों पर पैदल व वाहन के माध्यम से की गई गश्त. इस दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई. अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न करना एवं आमजन में विश्वास का वातावरण बनाए रखना था.1
- लखनऊ सपा कांग्रेस AIMIM समेत कई नेता शामिल एक मंच पर नजर आए सभी दलों के नेता अजय राय नसीमुद्दीन सिद्दीकी शौकत अली शामिल हिंदू मुस्लिम भाईचारे का समारोह में दिया गया संदेश बड़े मुस्लिम धर्म गुरु भी ईद मिलन में शामिल सुन्नी मजलिस ए अमल के बैनर तले हुआ कार्यक्रम मौलाना यासिर फारूकी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम1
- विषय - थाना मदेयगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में। विवरण दिनांक 25.03.2026 को रात्रि लगभग 23.28 बजे थाना मदेयगंज क्षेत्रांतर्गत दीनदयाल नगर स्थित तरन्नुम मार्केट गली में लूट की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस एवं वरिष्ट अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में वादी/पीड़ित हर्ष जायसवाल पुत्र संजय कुमार जायसवाल निवासी सराय प्रेमराज थाना काकोरी, लखनऊ द्वारा बताया गया कि वह शराब दुकानों की बिक्री धनराशि का कलेक्शन कर जा रहा था। इसी दौरान 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा उसे रोककर कलेक्शन से भरा बैग छीन लिया गया तथा विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद अभियुक्त मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इस संबंध में वादी हर्ष जायसवाल प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मदेयगंज पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही व पुलिस मुठभेड़ #पुलिस_उपायुक्त_मध्य_विक्रान्त_वीर के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग 140-150 सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तथा अपाचे मोटरसाइकिल की पहचान की गई तथा मुखबिर को मामूर किया गया। दिनांक 31.03.2026 को समय करीब 22.40 बजे रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रघुवंशी ढाल* बंधा रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उक्त मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्तियो द्वारा अपनी मोटरसाईकिल मोडकर रघुवंशी ढाल के सामने गोमती नदी की तरफ वाली ढाल की तरफ मुडकर भागने के दौरान मोटरसाइकिल से गिर गये और पैदल भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी के दौरान एक अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगी, जिसे घायलावस्था में हिरासत में लेते हुये उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान पुत्र राम कुमार तिवारी निवासी ग्राम उलरापुर थाना अतरौली हरदोई बताया एवं दूसरे अभियुक्त को हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम *सुजीत सिंह उर्फ मगन* पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम जाजूपुर थाना अतरौली जनपद हरदोई बताया । मुठभेड़ मे घायल अभियुक्त उपरोक्त को इलाज के लिए बलरामपुर हॉस्पिटल में ले जाया गया है व *दूसरे अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों द्वारा उक्त लूट की घटना जुर्म कुबुला गया* तथा अभियुक्तों के पास से एक अदद मोटरसाइकिल अपााचे नम्बर मिटा हुआ व एक तमंचा बरामद हुआ जोकि लूट के घटना के दौरान प्रयोग किया गया था । मुठभेड़ में घायल अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके विरूद्ध 04 अन्य अभियोग पंजीकृत है व गैंगेस्टर* की कार्यवाही भी हुयी है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारें में जानकारी की जा रही है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। हिरासत में लिये गये अभियुक्तों का विवरण- 01-आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान पुत्र राम कुमार तिवारी निवासी ग्राम उलरापुर थाना अतरौली हरदोई उम्र करीब 23 वर्ष *(मुठभेड में घायल) 02. सुजीत सिंह उर्फ मगन पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम जाजूपुर थाना अतरौली जनपद हरदोई उम्र करीब 23 वर्ष पंजीकृत अभियोग - 1. मु0अ0सं0 38/2026 धारा 309(6) बीएनएस, मदेयगंज लखनऊ । 2. मुठभेड़ संबंधी अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। बरामदगी- - लूट की घटना में प्रयुक्त वाहन 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे(वाहन नं0 मिटा हुआ। ) - 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा व 01 जिन्दा कारतूस1
- लखनऊ थाना मदेयगंज में बीते दिनों कर्मचारी से 10 लाख की लूट करने वाले आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ देर रात लुटेरे के पैर में लगी गोली ,एक अवैध तमंचा व 2 ज़िंदा कारतूस बरामद घायल लुटेरों को भेजा गया हॉस्पिटल मदेयगंज बंधा रोड पर हुई मुठभेड़2
- ब्रेकिंग…. गोमतीनगर में हाई वोल्टेज हंगामा। पत्नी और मासूम बच्चे के साथ मौजूद एक शख्स को बनियान और सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों ने घेर लिया और जबरन घसीट कर उठा ले गए। ठाकुरगंज और दुबग्गा की बताई जा रही पुलिस। पुलिस के रवैये से युवक की पत्नी और मासूम बच्चा बुरी तरह सहम गया। वहीं जानकारी आ रही कि दुबग्गा इलाके में हुए एक गोलीकांड में वांछित युवक को पकड़ने आई थी पुलिस। हंगामा बढ़ाने पर युवक की पत्नी ने काल 112 पर दी पुलिस को सूचना।गोमतीनगर में हाई वोल्टेज हंगामा। पत्नी और मासूम बच्चे के साथ मौजूद एक शख्स को बनियान और सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों ने घेर लिया और जबरन घसीट कर उठा ले गए। ठाकुरगंज और दुबग्गा की बताई जा रही पुलिस। पुलिस के रवैये से युवक की पत्नी और मासूम बच्चा बुरी तरह सहम गया। वहीं जानकारी आ रही कि दुबग्गा इलाके में हुए एक गोलीकांड में वांछित युवक को पकड़ने आई थी पुलिस। हंगामा बढ़ाने पर युवक की पत्नी ने काल 112 पर दी पुलिस को सूचना।3
- जिले की महिला कॉस्टेबल ने विकसित गांव का किया भ्रमण **************************** खुरासन रोड। आजमगढ़ जिले में महिला कास्टेबल की चल रही ट्रेनिंग के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को 300 से अधिक नव नियुक्ति प्रशिक्षित महिला कास्टेबल को प्रगतिशील शायर कैफ़ी आज़मी के पैतृक गांव मेजवां में भ्रमण कराया गया। इस दौरान कैफ़ी आज़मी और शबाना आजमी द्वारा संचालित कैफ़ी आज़मी चिकन कारी और सिलाई सेंटर में चल रहे स्वतः रोजगार के तहत कार्यों को दिखाया गया। मिजवा सोसाइटी के प्रबंधक सलीम खान और सीईओ गुरजीत कौर ने कैफ़ी आज़मी द्वारा इस छोटे से गांव में किए गए गौरव शाली इतिहास की जानकारी दिया। महिला कास्टेबल का ग्रुप कैफ़ी आज़मी चिकन कारी सेंटर में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा दिए गए डिजाइन पर कामगार महिलाओं द्वारा किए गए चिकनकारी के कार्यों को बहुत ही बारीकी से देखा और सभी ने खूब सराहा। इस दौरान महिला कांस्टेबल टीम द्वारा देखा गया कि विकसित गांव मेजवां जिले का एक ऐसा गांव है जहां महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अभिनेत्री शबाना आजमी ने एक अनोखी पहल की है। यहां लोगो के सामाजिक सोच को बदलने और महिलाओं को उनके काम व त्याग के लिए सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल एक विकसित और प्रगतिशील गांव की तस्वीर पेश करती है, जहां महिलाओं की पहचान को जमीनी स्तर पर स्थापित किया जा रहा है। संचालन मिजवा सोसाइटी के प्रबंधक सलीम खान ने किया। इस मौके पर सीओ किरन पाल सिंह, कोतवाल सच्चिदानंद, आरटीसी प्रभारी विजय कुमार सिंह, महिला दरोगा सुनीता वर्मा, एसआई कमालुद्दीन खान, संयोगिता, अनीता, गोपाल सुवेदी, जैकी, संदेश यादव, ओमप्रकाश, संतोष कुमार, अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।2
- लखनऊ। नवाबों के शहर और अदब के मरकज लखनऊ में एक बार फिर रूहानी और इल्मी सरगर्मियों की हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास साहब की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, हुसैनाबाद स्थित ऐतिहासिक छोटा इमामबाड़ा में एक भव्य मजलिस/बयान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुलला सैयद अली खामनेई साहब के विशेष नुमाइंदे, आयतुलला हकीम इलाही साहब की मौजूदगी है। वह इस सभा को संबोधित करने के लिए विशेष रूप से तशरीफ ला रहे हैं। उनके बयान का मकसद दीनी बेदारी और इल्मी गुफ्तगू को आम करना है। कार्यक्रम की रूपरेखा, तारीख: 1 अप्रैल समय: रात 8:00 बजे,स्थान: छोटा इमामबाड़ा, हुसैनाबाद, लखनऊ। आयोजक, मौलाना यासूब अब्बास एवं स्थानीय संगठनमोमिनीन से अपील, मौलाना यासूब अब्बास ने शहर और आसपास के इलाकों के तमाम मोमिनीन और मोमिनात से पुरजोर अपील की है कि वे इस रूहानी महफिल में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करें। आयतुलला हकीम इलाही साहब जैसे आलिम-ए-दीन का लखनऊ तशरीफ लाना हमारे लिए खुशकिस्मती है। उनकी तकरीर से हमें दीनी मसाइल और मौजूदा दौर में इस्लाम की रूह को समझने में मदद मिलेगी। मौलाना यासूब अब्बास, छोटा इमामबाड़ा की ऐतिहासिक गरिमा को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए स्थानीय वॉलिंटियर्स और प्रशासन भी मुस्तैद रहने की संभावना है।1