राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मंडी और सुंदरनगर में मनाया गया लाइनमैन दिवस लाइनमैन की सुरक्षा सर्वोपरि, सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाना जरूरी : रजनीश ठाकुर मंडी, 8 मार्च। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 7 मार्च को मंडी तथा सुंदरनगर में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाइनमैन तथा फील्ड स्टाफ के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मंडी जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर रजनीश ठाकुर ने फील्ड स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि फील्ड में कार्य करते समय सभी कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सुरक्षित कार्य पद्धति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण शर्मा ने कहा कि बिजली लाइनों पर कार्य करते समय सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाना तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का नियमित उपयोग करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर यशपाल, जो एक प्रमाणित सुरक्षा अभियंता हैं तथा भारतीय नौसेना एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में सुरक्षा कार्यशालाओं के संचालन का व्यापक अनुभव रखते हैं, को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होंने कर्मचारियों को विभिन्न व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को लाइव प्रदर्शन के माध्यम से सीपीआर सहित प्राथमिक उपचार देने की विधि भी सिखाई गई। वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग में कार्यरत इंजीनियरों, कनिष्ठ अभियंताओं तथा तकनीकी कर्मचारियों को समय-समय पर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि लाइनमैन बिजली व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। वक्ताओं ने कहा कि लाइनमैन कर्मी हर मौसम और कठिन परिस्थितियों में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड, बारिश या आधी रात के फॉल्ट के समय भी वे बिना थके बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहते हैं। कार्यक्रम में सहायक अधिशाषी अभियंता इंजीनियर नरेश ठाकुर, सहायक अभियंता इंजीनियर सुनील शर्मा, इंजीनियर होशियार सिंह, इंजीनियर विनीत ठाकुर, इंजीनियर चिंतन प्रकाश, इंजीनियर राम सिंह तथा मंडी डिवीजन के सभी उपमंडलों से आए कनिष्ठ अभियंता और फील्ड स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित रहे। --

- जोगिंदर नगर में बोले राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा- मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये है बड़ा चैलेंज। अंकित कुमार, जोगिंदर नगर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज जोगिंदर नगर पहुंचे अनुराग शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। हारों से लदे सांसद अनुराग शर्मा को नारों के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने अनुराग शर्मा को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया व उपस्थित जनता को भी संबोधित किया। उसके बाद राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी ये पद नहीं सोचा था, जो आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे सौंपा है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये बहुत बडा चैंलेज है, जिसके लिये हर कार्यकर्ता व नेता का साथ जरूरी है। वहीं, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया।1
- भारत में सबसे प्राचीन कलर देवभूमि हिमाचल का माना जाता है1
- Post by Dinesh Kumar1
- Nothing makes us happier than a satisfied client! Hear what our happy customer has to say about their experience with Decoory Interiors. From design planning to final execution, we turn dream spaces into reality. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors1
- रिपोर्ट 9 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सेज। कुल्लू में सोमवार को दुग्ध उत्पादक प्रखंड का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पधारे। सम्मेलन में जिला भर के दुग्ध उत्पादन से जुड़े लोगों ने भाग लिया। दूध उत्पादक सोसाइटियों में अधिकतर महिलाएं जुड़ी है। मुखिया दीदी ने सम्मेलन में आए हुए विभिन्न सोसाइटियों के प्रधानों को संबोधित किया तथा सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन के लिए दिए जा रहे योगदान और प्रोत्साहन की जानकारी दें।1
- सुजानपुर : ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में 10 मार्च 2026 को महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉक्टर सुमन शर्मा के स्वागत संबोधन के साथ हुई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपने व्यक्तिगत संघर्ष और आत्मनिर्भरता के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने नारीत्व को ईश्वर की एक अनोखी देन बताया और नारी ने मेहनत और ज्ञान से स्वयं को उचित स्थान पर पहुंचा है। प्राचार्य डॉक्टर विभा ठाकुर ने महिला अधिकारों, समान अवसर और समानता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया। डॉ जितेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ सपना राणा,प्रो बंदना सूद, प्रो राजीव कुमार, डॉ उमा देवी, प्रो निर्मला, प्रो उमा शर्मा, प्रो अंजू राणा, प्रो आशु महाजन, पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती नीलम कुमारी ,श्रीमती संतोष कुमारी, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक श्रीमती विनीता राणा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।1
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव चरचेड़ी के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और एडीसी अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए जाने वाली एम्बुलेंस रोड को एक व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण हमीरपुर में एडीसी अभिषेक गर्ग से मिले और जल्द समाधान की मांग उठाई। वहीं गांव चरचेड़ी के निवासी शशि पाल ने बताया कि यह एम्बुलेंस रोड करीब 25 वर्षों से बना हुआ है और गांव के लोग लंबे समय से इसी रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन अब एक व्यक्ति ने इस सड़क को बंद कर दिया है और वह दावा कर रहा है कि यह जमीन उसकी निजी भूमि है। शशि पाल ने कहा कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया गया है। एडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बड़सर को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं गांव की स्थानीय महिला सविता शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बंद होने से गांव के लगभग 15 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर सड़क को खुलवाया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें।1
- हिमाचल में इस बार सभी पंचायत से होगी उम्मीदवार1