logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपीएसआई की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए हुई आवश्यक बैठक *रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में आगामी उ0प्र0 उ0नि0 (UPSI) परीक्षा 2026 के सकुशल संपादन हेतु ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु किया गया ब्रीफ* *यूपीएसआई परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।* दिनांक 11 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतकबीरनगर *श्री आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त रूप से की गई । बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अमित कुमार सहित थानों के SO/SHO तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे । ब्रीफिंग के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त बल को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए गए: 01.परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (Frisking) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। 02.सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। 03.परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। 04.किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 05.सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि "परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सभी अधिकारी और कर्मचारी 'टीम भावना' के साथ कार्य करें ताकि अभ्यर्थी एक भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें।"

2 hrs ago
user_Ramesh Dubey
Ramesh Dubey
पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
2 hrs ago
2d67624a-e50d-4efc-9d70-9ed5c58bbe2d

यूपीएसआई की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए हुई आवश्यक बैठक *रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में आगामी उ0प्र0 उ0नि0 (UPSI) परीक्षा 2026 के सकुशल संपादन हेतु ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु किया गया ब्रीफ* *यूपीएसआई परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।* दिनांक 11 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतकबीरनगर *श्री आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त रूप से की गई । बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अमित कुमार सहित थानों के SO/SHO तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे । ब्रीफिंग के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त बल को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए गए: 01.परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (Frisking) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। 02.सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। 03.परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। 04.किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 05.सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि "परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सभी अधिकारी और कर्मचारी 'टीम भावना' के साथ कार्य करें ताकि अभ्यर्थी एक भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें।"

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका अहम — विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के ब्लॉक बघौली में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मेहदावल विधायक Anil Kumar Tripathi ने पहुंचकर बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा और अपने क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर कार्य करें, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा। इस अवसर पर ब्लॉक के जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
    1
    गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका अहम — विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी
संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के ब्लॉक बघौली में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मेहदावल विधायक Anil Kumar Tripathi ने पहुंचकर बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा और अपने क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर कार्य करें, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक के जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर एक टाटा हैरियर वाहन अनियंत्रित होकर 11000 वोल्ट के बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया है। इस कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत सप्लाई कटवा दी गई है तथा टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और मार्ग को शीघ्र सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में किसी व्यक्ति के घायल नहीं है तथा मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। थाना अध्यक्ष महुली मौके पर फोर्स के साथ मौजूद है।
    4
    खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर एक टाटा हैरियर वाहन अनियंत्रित होकर 11000 वोल्ट के बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया है। इस कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।
बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत सप्लाई कटवा दी गई है तथा टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और मार्ग को शीघ्र सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना में किसी व्यक्ति के घायल  नहीं है तथा मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। थाना अध्यक्ष महुली मौके पर फोर्स के साथ मौजूद है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • वार्षिक परिणाम के साथ प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी 24 मार्च को भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिसर में इस कार्यक्रम को लेकर अभी से उत्साह का माहौल है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा टॉपर विद्यार्थियों पर पुरस्कारों की बारिश की जाएगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्या परिवार हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय ने मेधावी विद्यार्थियों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया था और इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य प्रतिभाओं को भी मंच देकर उन्हें आगे बढ़ाना है। इसी दिन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस एग्जाम) का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले से अपना पंजीकरण कराया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिक उत्सव और प्रवेश परीक्षा के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक व हाईटेक सुविधाओं से युक्त वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में होने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह है तथा कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    1
    वार्षिक परिणाम के साथ प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी 24 मार्च को भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय परिसर में इस कार्यक्रम को लेकर अभी से उत्साह का माहौल है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा टॉपर विद्यार्थियों पर पुरस्कारों की बारिश की जाएगी।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्या परिवार हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय ने मेधावी विद्यार्थियों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया था और इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य प्रतिभाओं को भी मंच देकर उन्हें आगे बढ़ाना है।
इसी दिन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस एग्जाम) का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले से अपना पंजीकरण कराया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिक उत्सव और प्रवेश परीक्षा के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक व हाईटेक सुविधाओं से युक्त वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में होने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह है तथा कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Aakashvani, 11/3/2026, 👉🏾67000 Indian s have safely returned home amid recent developments in West Ashia. ➡️2014:- 40 India's nurse rescued from ISIS Capitivity in IRAQI. ➡️2015. ➡️2016. ➡️2021 ➡️2022 ➡️2023 ➡️2025 -No matter the criesis INDIA'S STANDS PEOPLE.
    1
    Aakashvani, 
11/3/2026, 
👉🏾67000 Indian s have safely returned home amid recent developments in West Ashia. 
➡️2014:-
40 India's nurse rescued from ISIS Capitivity in IRAQI. 
➡️2015. 
➡️2016.
➡️2021
➡️2022
➡️2023
➡️2025 
-No matter the criesis INDIA'S STANDS PEOPLE.
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इतेंद्र कश्यप राष्ट्रीय मत्स्य विभाग भारत सरकार बिहार में मुलाक़ात हुई और बहुत अच्छा लग
    1
    इतेंद्र कश्यप राष्ट्रीय मत्स्य विभाग भारत सरकार
बिहार में मुलाक़ात हुई और बहुत अच्छा लग
    user_Rohit nishad Rohit Kumar
    Rohit nishad Rohit Kumar
    Artist Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    20 hrs ago
  • Post by आज की आवाज
    1
    Post by आज की आवाज
    user_आज की आवाज
    आज की आवाज
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फरार दुष्कर्म आरोपी के घर पुलिस की मुनादी, न्यायालय में पेश न होने पर कुर्की की चेतावनी महुली थाना क्षेत्र के बेलराई गांव में धारा 82 सीआरपीसी के तहत की गई कार्रवाई, गांव में बनी चर्चा का विषय संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महुली थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक दुष्कर्म आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी के गांव पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए उसे न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की चेतावनी दी। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना महुली में दर्ज वाद संख्या 711/2021 धारा 376 व 506 आईपीसी के आरोपी आकाश पुत्र अशोक निवासी ग्राम बेलराई, थाना महुली के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम आरोपी के घर तथा गांव में पहुंची और ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी कि आरोपी को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कुर्की समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना रहा। महुली थाना पुलिस ने बताया कि पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेश के अनुसार विधि सम्मत तरीके से पूरी की गई है और इसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जा रही है।
    1
    फरार दुष्कर्म आरोपी के घर पुलिस की मुनादी, न्यायालय में पेश न होने पर कुर्की की चेतावनी
महुली थाना क्षेत्र के बेलराई गांव में धारा 82 सीआरपीसी के तहत की गई कार्रवाई, गांव में बनी चर्चा का विषय
संतकबीरनगर। 
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महुली थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक दुष्कर्म आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी के गांव पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए उसे न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की चेतावनी दी।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना महुली में दर्ज वाद संख्या 711/2021 धारा 376 व 506 आईपीसी के आरोपी आकाश पुत्र अशोक निवासी ग्राम बेलराई, थाना महुली के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम आरोपी के घर तथा गांव में पहुंची और ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी कि आरोपी को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कुर्की समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना रहा। महुली थाना पुलिस ने बताया कि पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेश के अनुसार विधि सम्मत तरीके से पूरी की गई है और इसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जा रही है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आकाशवाणी , 11 3 2026 ई0, -भारत दुनिया के तमाम फसलों में नंबर वन है! -गेहूं में नंबर वन. -चावल में नंबर वन . -सरसों के पैदावार में नंबर 1. -सोयाबीन के पैदावार में नंबर वन! -मूंगफली के पैदावार में नंबर वन! 👉🏾यह विपक्षी हाय-हाय करते रहे और दुनिया हमारे किसानों को वाह - वाह कर रही है। मैं हाथ जोड़कर भारतीय किसानों को प्रणाम करता हूं । ✍️ जलने वाले जल करें!! - शिवराज चौहान,
    1
    आकाशवाणी ,
11  3 2026 ई0,
-भारत दुनिया के तमाम फसलों में नंबर वन है! 
-गेहूं में नंबर वन. 
-चावल में नंबर वन .
-सरसों के पैदावार में नंबर 1.
-सोयाबीन के पैदावार में नंबर वन! 
-मूंगफली के पैदावार में नंबर वन! 
👉🏾यह विपक्षी हाय-हाय करते रहे और दुनिया हमारे किसानों को वाह - वाह कर रही है। मैं हाथ जोड़कर भारतीय किसानों को प्रणाम करता हूं । 
✍️ जलने वाले जल करें!!
- शिवराज चौहान,
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.