logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रथम आगमन पर बांसी पहुंचने पर सांसद जगदंबिका पाल का भव्य स्वागत किया गया बांसी। प्रतिष्ठित ‘सांसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होने के बाद डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के प्रथम आगमन पर रविवार को बांसी पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत किया किया गया सर्वप्रथम सांसद जगदंबिका पाल ने पेट्रोल पंप पर स्थित माधव बाबू पार्क में माधव बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ,गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे,आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी हरगोविंद साहू, विष्णु जयसवाल (सोनू) अनुपमा सिंह दुबे, प्रतिभा वर्मा, मनीषा निषाद, बजरंगी वर्मा, प्रोफेसर केपी त्रिपाठी,आकाश मोदनवाल, अजय गुप्ता, अमित वाधवा, अवधेश शुक्ला, डाॅ.अनूप अग्रहरि, आनन्द किशोर सिंह, अनिल अग्रहरि, देवव्रत वर्मा, रतनेश, उमेश पाठक, विजय, जीशान राईनी, राकेश गुप्ता, हषिॅत वाधवा , मनीष वर्मा, राहुल अग्रहरि आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक  ने सांसद जी को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया साथ ही पूर्व नगर पालिका पद के प्रत्याशी हर गोविन्द साहू ने संसद जी को भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया।साथ ही समर्थकों ने सांसद को सांसद रत्न पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए इसे डुमरियागंज और सिद्धार्थनगर जिले के लिए गौरव का विषय बताया। सांसद जगदंबिका पाल का जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सक्रियता लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

13 hrs ago
user_Jai Govind Sahu
Jai Govind Sahu
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

प्रथम आगमन पर बांसी पहुंचने पर सांसद जगदंबिका पाल का भव्य स्वागत किया गया बांसी। प्रतिष्ठित ‘सांसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होने के बाद डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के प्रथम आगमन पर रविवार को बांसी पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत किया किया गया सर्वप्रथम सांसद जगदंबिका पाल ने पेट्रोल पंप पर स्थित माधव बाबू पार्क में माधव बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ,गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे,आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी हरगोविंद साहू, विष्णु जयसवाल (सोनू) अनुपमा सिंह दुबे, प्रतिभा वर्मा, मनीषा निषाद, बजरंगी वर्मा, प्रोफेसर केपी त्रिपाठी,आकाश मोदनवाल, अजय गुप्ता, अमित वाधवा, अवधेश शुक्ला, डाॅ.अनूप अग्रहरि, आनन्द किशोर सिंह, अनिल अग्रहरि, देवव्रत वर्मा, रतनेश, उमेश पाठक, विजय, जीशान राईनी, राकेश गुप्ता, हषिॅत वाधवा , मनीष वर्मा, राहुल अग्रहरि आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक  ने सांसद जी को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया साथ ही पूर्व नगर पालिका पद के प्रत्याशी हर गोविन्द साहू ने संसद जी को भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया।साथ ही समर्थकों ने सांसद को सांसद रत्न पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए इसे डुमरियागंज और सिद्धार्थनगर जिले के लिए गौरव का विषय बताया। सांसद जगदंबिका पाल का जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सक्रियता लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर- कायस्थ समाज में महिला शक्ति का उदय: जिलाध्यक्ष बाबुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं ने दिखाया दम, सशक्तिकरण का दिया बड़ा संदेश। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शपथ ग्रहण एवं गौरव सम्मान समारोह में इस बार सिर्फ एकजुटता ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का अद्भुत जलवा भी देखने को मिला। जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' के नेतृत्व में आयोजित इस विराट समारोह में कायस्थ समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर साबित कर दिया कि अब समाज की बागडोर में आधी आबादी की भागीदारी सबसे अहम है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जहां जिलाध्यक्ष बाबुल श्रीवास्तव का भव्य स्वागत हुआ, वहीं महिला प्रकोष्ठ की ताकत ने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर महिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति और उनके जोशीले संबोधन ने समारोह को नया आयाम दिया। नारी शक्ति बनी संगठन की रीढ़ महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, महासचिव अर्चना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, मधुरिमा श्रीवास्तव, सुनीला श्रीवास्तव सहित दर्जनों महिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कायस्थ समाज की प्रगति बिना महिलाओं के अधूरी है। आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, अधिवक्ता और समाजसेवा हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने भी महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि परिवार को जोड़ने का काम महिलाएं ही करती हैं, इसलिए संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका सबसे बड़ी है। जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' ने कहा कि उनकी कार्यकारिणी में महिलाओं को बराबर सम्मान और अधिकार दिया जाएगा। समाज की हर बेटी, हर बहन को संगठन से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी और सशक्त बनाना ही उनका लक्ष्य है। समारोह में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि संतकबीर नगर में कायस्थ समाज अब नई सोच और महिला सशक्तिकरण के साथ हुंकार भरने को तैयार है।
    1
    संतकबीरनगर- कायस्थ समाज में महिला शक्ति का उदय: जिलाध्यक्ष बाबुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं ने दिखाया दम, सशक्तिकरण का दिया बड़ा संदेश।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शपथ ग्रहण एवं गौरव सम्मान समारोह में इस बार सिर्फ एकजुटता ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का अद्भुत जलवा भी देखने को मिला। जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' के नेतृत्व में आयोजित इस विराट समारोह में कायस्थ समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर साबित कर दिया कि अब समाज की बागडोर में आधी आबादी की भागीदारी सबसे अहम है।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जहां जिलाध्यक्ष बाबुल श्रीवास्तव का भव्य स्वागत हुआ, वहीं महिला प्रकोष्ठ की ताकत ने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर महिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति और उनके जोशीले संबोधन ने समारोह को नया आयाम दिया।
नारी शक्ति बनी संगठन की रीढ़
महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, महासचिव अर्चना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, मधुरिमा श्रीवास्तव, सुनीला श्रीवास्तव सहित दर्जनों महिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कायस्थ समाज की प्रगति बिना महिलाओं के अधूरी है। आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, अधिवक्ता और समाजसेवा हर क्षेत्र में अग्रणी हैं।
मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने भी महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि परिवार को जोड़ने का काम महिलाएं ही करती हैं, इसलिए संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका सबसे बड़ी है।
जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' ने कहा कि उनकी कार्यकारिणी में महिलाओं को बराबर सम्मान और अधिकार दिया जाएगा। समाज की हर बेटी, हर बहन को संगठन से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी और सशक्त बनाना ही उनका लक्ष्य है।
समारोह में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि संतकबीर नगर में कायस्थ समाज अब नई सोच और महिला सशक्तिकरण के साथ हुंकार भरने को तैयार है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्वागत द्वार महात्मा गौतम बुद्ध ककरही पर लगे अशोक स्तम्भ का नही है कोई पुरुषाहाल भारत देश का सम्मान अशोक स्तम्भ जो विधायक कपिलवस्तु के द्वारा अपने निधि से महात्मा गौतम बुद्ध स्वागत द्वार बनवाया गया है! स्वागत द्वार पर लगे अशोक स्तम्भ टूट कर लटक गया है जिसका कोई पुरुषाहाल नही डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल का सांसद पुरस्कार मिलने के बाद कार्यकर्ताओ द्वारा ककरही मे स्वागत का आयोजन किया गया जहाँ सैकड़ो कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय पुलिस के देखरेख मे स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ लेकिन किसी भी जन प्रतिनिधि या अधिकारी कर्मचारी की नजर स्वागत द्वार पर नही पहुंची जहाँ भारत का सम्मान राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ उपेक्षित नजर आ रहा और टूट कर लटका हुआ है!
    4
    स्वागत द्वार महात्मा गौतम बुद्ध ककरही पर लगे अशोक स्तम्भ का नही है कोई पुरुषाहाल 
भारत देश का सम्मान अशोक स्तम्भ जो विधायक कपिलवस्तु के द्वारा अपने निधि से महात्मा गौतम बुद्ध स्वागत द्वार बनवाया गया है!
स्वागत द्वार पर लगे अशोक स्तम्भ टूट कर लटक गया है जिसका कोई पुरुषाहाल नही डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल का सांसद पुरस्कार मिलने के बाद कार्यकर्ताओ द्वारा ककरही मे स्वागत का आयोजन किया गया जहाँ सैकड़ो कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय पुलिस के देखरेख मे स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ लेकिन किसी भी जन प्रतिनिधि या अधिकारी कर्मचारी की नजर स्वागत द्वार पर नही पहुंची जहाँ भारत का सम्मान राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ उपेक्षित नजर आ रहा और टूट कर लटका हुआ है!
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *Lko #वायरल वीडियो* चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों मे जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल... *Lko #वायरल वीडियो* चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों मे जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल...
    1
    *Lko #वायरल वीडियो* 


चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत  दो पक्षों मे जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल...
*Lko #वायरल वीडियो* 
चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत  दो पक्षों मे जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल...
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *थाना पथरा बाजार पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अंतरजनपदीय शातिर चोरों को चोरी किये गए माल के साथ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में श्री बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज की बीडियो बाइट।* *थाना पथरा बाजार पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अंतरजनपदीय शातिर चोरों को चोरी किये गए माल के साथ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में श्री बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज की बीडियो बाइट।*
    1
    *थाना पथरा बाजार पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अंतरजनपदीय शातिर चोरों को चोरी किये गए माल के साथ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में श्री बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज की बीडियो बाइट।*
*थाना पथरा बाजार पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अंतरजनपदीय शातिर चोरों को चोरी किये गए माल के साथ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में श्री बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज की बीडियो बाइट।*
    user_मीडिया सुदर्शन न्यूज़ चैनल
    मीडिया सुदर्शन न्यूज़ चैनल
    BPO Placement Agency शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लोकतंत्र और संविधान बचाने की जिम्मेदारी जनता की, फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में बोलें, डॉ रामदुलार राजभर
    1
    लोकतंत्र और संविधान बचाने की जिम्मेदारी जनता की,
फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में बोलें, डॉ रामदुलार राजभर
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी व कजरी तीज की तैयारियों को लेकर एसपी ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 13 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आगामी गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, अपराध नियंत्रण, उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों, विसर्जन मार्गों व घाटों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आयोजकों, जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। डीजे संचालकों को शासन के ध्वनि मानकों का पालन कराने तथा आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री के प्रसारण पर सख्ती बरतने को कहा गया। पंडालों में अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्युत तारों की जांच, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, ज्वलनशील पदार्थों पर रोक तथा आपातकालीन निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं कजरी तीज के अवसर पर घाटों, मंदिरों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने त्योहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को अद्यतन रखने, पूर्व वर्षों की संवेदनशील सूचनाओं का संकलन करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में रात्रि गश्त, सर्राफा बाजारों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच तथा प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनके सुचारु संचालन पर भी विशेष बल दिया गया। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके अलावा होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगामी त्योहारों के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और सौम्य व्यवहार के साथ ड्यूटी निभाते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
    4
    गणेश चतुर्थी व कजरी तीज की तैयारियों को लेकर एसपी ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक
ब्यूरो संतकबीरनगर 
ग्राम स्वराज्य 
संतकबीरनगर, 13 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आगामी गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, अपराध नियंत्रण, उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों, विसर्जन मार्गों व घाटों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आयोजकों, जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। डीजे संचालकों को शासन के ध्वनि मानकों का पालन कराने तथा आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री के प्रसारण पर सख्ती बरतने को कहा गया।
पंडालों में अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्युत तारों की जांच, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, ज्वलनशील पदार्थों पर रोक तथा आपातकालीन निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं कजरी तीज के अवसर पर घाटों, मंदिरों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी ने त्योहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को अद्यतन रखने, पूर्व वर्षों की संवेदनशील सूचनाओं का संकलन करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में रात्रि गश्त, सर्राफा बाजारों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच तथा प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनके सुचारु संचालन पर भी विशेष बल दिया गया। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इसके अलावा होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगामी त्योहारों के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और सौम्य व्यवहार के साथ ड्यूटी निभाते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • संतकबीरनगर- चोरों का आतंक: दुधारा के थरूडा गांव में लाखों पर किया हाथ साफ, शिव प्रसाद के घर से 1.5 लाख नगद और जेवरात उड़ाए। दुधारा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम थरूडा में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम थरूडा निवासी शिव प्रसाद के घर से बीती रात चोर 1 से डेढ़ लाख रुपये नगद और लाखों के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तत्काल दुधारा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने भी मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को जल्द खुलासे का भरोसा दिया। सीओ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गई बाइट में बताया गया कि ग्राम थरूडा में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। थाना दुधारा की टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस की मदद से जल्द ही घटना का अनावरण कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
    1
    संतकबीरनगर- चोरों का आतंक: दुधारा के थरूडा गांव में लाखों पर किया हाथ साफ, शिव प्रसाद के घर से 1.5 लाख नगद और जेवरात उड़ाए।
दुधारा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम थरूडा में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम थरूडा निवासी शिव प्रसाद के घर से बीती रात चोर 1 से डेढ़ लाख रुपये नगद और लाखों के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तत्काल दुधारा पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने भी मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को जल्द खुलासे का भरोसा दिया।
सीओ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गई बाइट में बताया गया कि ग्राम थरूडा में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। थाना दुधारा की टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस की मदद से जल्द ही घटना का अनावरण कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सांसद पुरस्कार से पुरस्कृत सांसद डुमरियागंज का ककरही मे जोरदार स्वगात बुलडोजर से बरसाए गए फूल सिद्धार्थ नगर -जनपद सिद्धार्थ नगर के चौथी बार सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल का ककरही मे जोरदार स्वागत किया स्वागत मे कार्यकर्त्ताओ ने बुलडोजर से फूल बरसाए जहाँ देश 143 सांसदों मे डुमरियागंज का मान सम्मान देखा जा रहा कपिलवस्तु विधायक ने अभिवादन करते हुए कहाँ यह सम्मान पूरे जनपद वासियों का डुमरियागंज की जनता का सम्मान हुआ न कि सांसद का सांसद जगदम्बिका पाल ने सम्बोधित करते हुए कहाँ अगर जनपद कि जनता हमें सांसद नही बनाती तो आज यह सम्मान हमें नही मिलता ऐसे मे यह सम्मान पूरे जनपद का है जिस आज प्रथम आगमन मे इतना बड़ा प्यार सम्मान मिल रहा है सांसद ने यह भी कहाँ कि देश सभी सांसदों मे सबसे ज्यादा समय एवं सबसे ज्यादा अपनी बात हमारे द्वारा लोकसभा मे रखा गया जहाँ सांसद मुँह नही खोलते वहां हमारे द्वारा मुद्दे पर काम किया जाता है रेलवे आवागमन क़ो लेकर चार और ट्रेन संचालन की बात कही है इस प्रकार जनपद आज विकास देखी जाती है!
    3
    सांसद पुरस्कार से पुरस्कृत सांसद डुमरियागंज का ककरही मे जोरदार स्वगात बुलडोजर से बरसाए गए फूल 
सिद्धार्थ नगर -जनपद सिद्धार्थ नगर के चौथी बार सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल का ककरही मे जोरदार स्वागत किया स्वागत मे कार्यकर्त्ताओ ने बुलडोजर से फूल बरसाए जहाँ देश 143 सांसदों मे डुमरियागंज का मान सम्मान देखा जा रहा कपिलवस्तु विधायक ने अभिवादन करते हुए कहाँ यह सम्मान पूरे जनपद वासियों का डुमरियागंज की जनता का सम्मान हुआ न कि सांसद का सांसद जगदम्बिका पाल ने सम्बोधित करते हुए कहाँ अगर जनपद कि जनता हमें सांसद नही बनाती तो आज यह सम्मान हमें नही मिलता ऐसे मे यह सम्मान पूरे जनपद का है जिस आज प्रथम आगमन मे इतना बड़ा प्यार सम्मान मिल रहा है सांसद ने यह भी कहाँ कि देश सभी सांसदों मे सबसे ज्यादा समय एवं सबसे ज्यादा अपनी बात हमारे द्वारा लोकसभा मे रखा गया जहाँ सांसद मुँह नही खोलते वहां हमारे द्वारा मुद्दे पर काम किया जाता है रेलवे आवागमन क़ो लेकर चार और ट्रेन संचालन की बात कही है इस प्रकार जनपद आज विकास देखी जाती है!
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुखलिसपुर में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार का लोकार्पण सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक गणेश चंद चौहान ने किया उद्घाटन, कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण से 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता हुई बहाल संत कबीर नगर। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने रविवार को मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार की परियोजना का लोकार्पण किया। गंडक संगठन के अंतर्गत ड्रेनेज खंड-2 संत कबीर नगर के नियंत्रणाधीन निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार से विभागीय कार्यों को गति मिलने के साथ ही क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लोकार्पण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल केपी सिंह, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 अजय कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर समारोह को संबोधित करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराधमुक्त, भयमुक्त एवं भ्रष्टाचारमुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं और बेटियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इनमें आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का लाभ उन पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया, जो अभी तक किसी कारणवश वंचित हैं। बच्चों की शिक्षा और अच्छे संस्कार पर दिया संदेश स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनसे संवाद बनाए रखें। महापुरुषों की जीवनगाथा सुनाकर उनमें ज्ञान एवं अच्छे संस्कार विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का आह्वान किया। गांवों में नाली, खड़ंजा, चबूतरा, तालाब अथवा किसी की जमीन पर अवैध कब्जा न करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, शांति और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कुआनो पम्प नहर से 285 गांवों के किसान परिवारों को लाभ चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर जनपद की सिंचाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। कुआनो नदी के बाएं तट पर स्थापित इस पम्प नहर की शुरुआत वर्ष 1963-64 में हुई थी। इसकी कुल क्षमता 240 क्यूसेक है और इसमें 60 क्यूसेक क्षमता वाले पांच पम्प स्थापित हैं। लगभग 115.22 किलोमीटर लंबी इस पम्प नहर के अंतर्गत 19 माइनर हैं। इनके माध्यम से संत कबीर नगर एवं गोरखपुर जनपद के करीब 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। परियोजना से लगभग 285 गांवों के 23,194 कृषक परिवार लाभान्वित होते हैं। ऐसे में यह पम्प नहर क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है। 17.66 करोड़ की लागत से हुआ आधुनिकीकरण वित्तीय वर्ष 2025-26 में चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण के लिए 17.66 करोड़ रुपये की परियोजना निर्धारित की गई थी। विभागीय जानकारी के अनुसार, कार्य 58.35 लाख रुपये की बचत के साथ पूरा किया गया। आधुनिकीकरण के तहत पम्प नहर के विद्युत सब-स्टेशन को 33/3.3 केवी से उच्चीकृत कर 33/11 केवी किया गया। इसके साथ ही पम्प हाउस में स्थापित पम्प एवं मोटरों के प्रतिस्थापन का कार्य भी कराया गया। इन कार्यों से पम्प नहर की संचालन क्षमता में सुधार हुआ है। विभाग के अनुसार, आधुनिकीकरण के बाद लगभग 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है। इससे करीब 5,058 अतिरिक्त कृषक परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है। सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ होने से किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। समारोह में ड्रेनेज खंड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    मुखलिसपुर में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार का लोकार्पण

सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक गणेश चंद चौहान ने किया उद्घाटन, कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण से 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता हुई बहाल
संत कबीर नगर। 
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने रविवार को मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार की परियोजना का लोकार्पण किया। गंडक संगठन के अंतर्गत ड्रेनेज खंड-2 संत कबीर नगर के नियंत्रणाधीन निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार से विभागीय कार्यों को गति मिलने के साथ ही क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
लोकार्पण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल केपी सिंह, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 अजय कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराधमुक्त, भयमुक्त एवं भ्रष्टाचारमुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं और बेटियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इनमें आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का लाभ उन पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया, जो अभी तक किसी कारणवश वंचित हैं।
बच्चों की शिक्षा और अच्छे संस्कार पर दिया संदेश
स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनसे संवाद बनाए रखें। महापुरुषों की जीवनगाथा सुनाकर उनमें ज्ञान एवं अच्छे संस्कार विकसित किए जा सकते हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का आह्वान किया। गांवों में नाली, खड़ंजा, चबूतरा, तालाब अथवा किसी की जमीन पर अवैध कब्जा न करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, शांति और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
कुआनो पम्प नहर से 285 गांवों के किसान परिवारों को लाभ
चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर जनपद की सिंचाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। कुआनो नदी के बाएं तट पर स्थापित इस पम्प नहर की शुरुआत वर्ष 1963-64 में हुई थी। इसकी कुल क्षमता 240 क्यूसेक है और इसमें 60 क्यूसेक क्षमता वाले पांच पम्प स्थापित हैं।
लगभग 115.22 किलोमीटर लंबी इस पम्प नहर के अंतर्गत 19 माइनर हैं। इनके माध्यम से संत कबीर नगर एवं गोरखपुर जनपद के करीब 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। परियोजना से लगभग 285 गांवों के 23,194 कृषक परिवार लाभान्वित होते हैं। ऐसे में यह पम्प नहर क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है।
17.66 करोड़ की लागत से हुआ आधुनिकीकरण
वित्तीय वर्ष 2025-26 में चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण के लिए 17.66 करोड़ रुपये की परियोजना निर्धारित की गई थी। विभागीय जानकारी के अनुसार, कार्य 58.35 लाख रुपये की बचत के साथ पूरा किया गया।
आधुनिकीकरण के तहत पम्प नहर के विद्युत सब-स्टेशन को 33/3.3 केवी से उच्चीकृत कर 33/11 केवी किया गया। इसके साथ ही पम्प हाउस में स्थापित पम्प एवं मोटरों के प्रतिस्थापन का कार्य भी कराया गया। इन कार्यों से पम्प नहर की संचालन क्षमता में सुधार हुआ है।
विभाग के अनुसार, आधुनिकीकरण के बाद लगभग 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है। इससे करीब 5,058 अतिरिक्त कृषक परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है। सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ होने से किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
समारोह में ड्रेनेज खंड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.