लम्भुआ में अवैध खनन का खेल तेज,लम्भुआ कोतवाली प्रभारी की मिली भगत से है संभव नाम ना लिखने की शर्त पर खनन माफिया ने बताया लम्भुआ कोतवाली एक दिन की खनन के लेते है 5000 सुल्तानपुर लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत इन दिनों अवैध खनन का धंधा जोरों पर है,रात के अंधेरे से लेकर दिनदहाड़े तक डंपर और ट्रक बेखौफ होकर खनन कर मिट्टी की बिक्री कर रहे है *नाम ना छापने की शर्त पर खनना करने वाले ने बताया इस मामले मे लम्भुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार के साथ सम्बंधित हल्का दरोगा और सिपाही का हिस्सा होता है* यह हम नहीं खुद खनन माफिया कहते है साथ ही यह भी बताया की खनन विभाग के आने से पहले ही हमें सूचना दे दी जाती है और हम खनन बंद कर देते है,स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया ने पूरे इलाके में “लूट” जैसी स्थिति बना दी है, जहां नियम-कानून ताक पर रख दिए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़कों की हालत खराब होती जा रही है, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है कई स्थानों पर बिना अनुमति के मिट्टी और बालू का खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।सूत्रों की मानें तो प्रशासनिक सख्ती के दावों के बावजूद खनन माफिया पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है,नगर पंचायत लम्भुआ के तालाब से खनन कर माफिया मिट्टी बेंच रहे है सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि इस पर रोक लगाई जा सके, साथ ही सम्बंधित कोतवाली प्रभारी हल्का दरोगा हल्का सिपाही के ऊपर भी शक्त से शक्त कार्यवाही की जाए।
लम्भुआ में अवैध खनन का खेल तेज,लम्भुआ कोतवाली प्रभारी की मिली भगत से है संभव नाम ना लिखने की शर्त पर खनन माफिया ने बताया लम्भुआ कोतवाली एक दिन की खनन के लेते है 5000 सुल्तानपुर लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत इन दिनों अवैध खनन का धंधा जोरों पर है,रात के अंधेरे से लेकर दिनदहाड़े तक डंपर और ट्रक बेखौफ होकर खनन कर मिट्टी की बिक्री कर रहे है *नाम ना छापने की शर्त पर खनना करने वाले ने बताया इस मामले मे लम्भुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार के साथ सम्बंधित हल्का दरोगा और सिपाही का हिस्सा होता है* यह हम नहीं खुद खनन माफिया कहते है साथ ही यह भी बताया की खनन विभाग के आने से पहले ही हमें सूचना दे दी जाती है और हम खनन बंद कर देते है,स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया ने पूरे इलाके में “लूट” जैसी स्थिति बना दी है, जहां नियम-कानून ताक पर रख दिए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़कों की हालत खराब होती जा रही है, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है कई स्थानों पर बिना अनुमति के मिट्टी और बालू का खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।सूत्रों की मानें तो प्रशासनिक सख्ती के दावों के बावजूद खनन माफिया पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है,नगर पंचायत लम्भुआ के तालाब से खनन कर माफिया मिट्टी बेंच रहे है सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि इस पर रोक लगाई जा सके, साथ ही सम्बंधित कोतवाली प्रभारी हल्का दरोगा हल्का सिपाही के ऊपर भी शक्त से शक्त कार्यवाही की जाए।
- सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अहदा हरफूल नगर स्थित मां सिद्धिदात्री मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रही संगीत मयी श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान कथा के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला कथा व्यास आचार्य पंडित शिवाधार मिश्र जी मह राज ने अपनी अमृत मयी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए भगवान रुक्मणी और कृष्ण के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया उन्होंने बताया कि भगवान की कथा का श्रवण करने से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है और पितरों को शांति प्राप्त होती है कथा के दौरान रुक्मणी विवाह प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक अवधी विवाह गीतों ने पूरे वातावरण को भक्ति में बना दिया जिससे पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया इस अवसर पर मुख्य अजमान अशोक पांडे अनहद एवं शकुंतला पांडे ने कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बताया वहीं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।1
- #viral #trandingShorts #1
- raam.1
- सुलतानपुर पुलिस को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी और एटीएम धोखाधड़ी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 9 एटीएम कार्ड, ₹24,400 नकद और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कई मामलों में वांछित चल रहे थे और इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सुलतानपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।1
- 🚨 दबंगई की हद: खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर, पीड़ित ने दी शिकायत 🚨 कौशाम्बी जनपद के अमिरसा गांव में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही आकाश पाण्डेय और उसकी मां ने मिलकर राजेश पांडेय के चरी (हरी चारे) के खड़े खेत को जबरन ट्रैक्टर से जोतवा दिया। पीड़ित राजेश पांडेय का कहना है कि उनकी फसल पूरी तरह तैयार खड़ी थी, तभी आरोपियों ने बाहर से ट्रैक्टर मंगवाकर खेत को जोतवा दिया, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई। यह कृत्य न केवल अमानवीय है बल्कि कानूनन भी अपराध की श्रेणी में आता है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आसपास के लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपियों ने किसी की एक न सुनी। वहीं, इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग पास ही लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब एक अहम सबूत के रूप में सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक रूप से भी काफी आघात पहुंचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यदि सीसीटीवी फुटेज में आरोपों की पुष्टि होती है, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।e 👉 ग्रामीणों में आक्रोश: इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- *पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हवाई पट्टी पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों द्वारा किया गया हैरतअंगेज प्रदर्शन।* *वायु सेना के सुखोई, जगुआर, एन-32, मिराज सहित कई लड़ाकू विमानों ने किया इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास।* सुलतानपुर 22 अप्रैल/पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अरवलकीरी करवत, विकास खण्ड कूरेभार के पास बनायी गयी 3.2 मीटर लम्बी हवाई पट्टी पर आज वायुसेना के विमानों द्वारा इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास किया गया, जिसमें वायुसेना के विमान लैण्ड/टच डाउन किये तथा वहां उपस्थित तमाम अधिकारीगण व जन समुदाय देखकर रोमांचित हो उठें। इमरजेंसी लैडिंग में वायुसेना के लड़ाकू विमान- सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, परिवहन विमान, सी-295, एएन-32, हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 जैसे विमान शामिल हुए। पूरे इमरजेंसी लैडिंग को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित किया गया। उक्त इमरजेंसी लैडिंग को प्रयागराज से कमांड किया गया। इमरजेंसी लैडिंग के अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, मा0 विधायक सदर (जयसिंहपुर) राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, मा0 विधायक सुलतानपुर प्रतिनिधि पुलकित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार स्थित अरवल कीरी करवत में बनी एयर स्ट्रिप पर आज 2 घंटे से अधिक फाइटर विमानों द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग का अभ्यास किया गया। 3.5 किमी की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज ने टच एंड गो का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम के मद्देनजर 12 किमी मार्ग बंद कर रूट डायवर्जन किया गया था। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसे अभ्यास हो चुके हैं। एयरस्ट्रिप पर सुखोई व मिराज जैसे जंगी जहाजों ने लैंडिग/टच डाउन का प्रदर्शन किया। इस दौरान फाइटर जेट्स द्वारा ‘टच एंड गो’ ड्रिल किया गया, वहीं एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर से स्पेशल फोर्सेस द्वारा अभ्यास किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अरवलकीरी करवत, वि0ख0 कूरेभार में बनायी गयी हवाई पट्टी पर आज भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के पायलटो द्वारा हैरत अंगेज कारनामों का सफल प्रदर्शन किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के द्वारा एयर स्ट्रिप के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को 15 अपै्रल से ही अपने कब्जे में लिया गया था। जहां पर भारतीय सशस्त्र बल व भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा एयरस्ट्रिप पर समस्त तैयारियॉ की गयी। यह एयरस्ट्रिप खास तौर पर भारी लड़ाकू विमानों के लिए बनाई गई है। युद्ध के समय यह हाईवे वायुसेना के लिए बैकअप रनवे का काम करता है, ताकि जरूरत पड़ने पर यहां से भी ऑपरेशन जारी रखे जा सकें। वायुसेना के लड़ाकू विमानों के इमरजेंसी लैडिंग को देखने हेतु आज सुबह से ही एयर स्ट्रिप के आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। ---------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।1
- *पाण्डेयपुर पावर हाउस के पीछे खेतों में फिर लगी आग ग्रामीण बुझाने में जुटे आग पर काबू रखने में सफल* *लगातार हो रही आग की घटनाओं से बढ़ रहा नुकसान किसानों में आक्रोश अब सबक सीखाने की बारी * *लम्भुआ सुल्तानपुर* लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पाँड़ेपुर पावर हाउस के पीछे स्थित खेतों में गुरुवार को फिर आग लग गई। सूचना के बावजूद खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। आग की लपटें देख ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए। खेतों में खड़ी फसल एवं पराली में लगी आग से किसानों को नुकसान की आशंका है। तेज हवा के कारण आग फैलने का खतरा भी बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंभुआ में फायर स्टेशन न होने से सुल्तानपुर से गाड़ी आने में काफी समय लग जाता है। तब तक ग्रामीणों को ही मशक्कत करनी पड़ती है। गौरतलब है कि बीते दिन भी अनापुर नारायणगंज तकियवा गांव में शॉर्ट सर्किट से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। वहां भी समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी।3
- Udaipur1
- रुदौली (अयोध्या)। रुदौली तहसील परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन और अधिवक्ता साथियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पत्रकार पर लगाए गए कथित झूठे आरोप और दर्ज मुकदमे के विरोध में सभी लोग धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सीएचसी अधीक्षिका फातमा हसन रिजवी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही, इनके ऊपर सुहावल सीएचसी वा रुदौली सीएचसी में विवादों में रहती रही जिस पर त्वरित उच्च स्तरीय जांच टीम बनाकर कार्रवाई करने वा जांच के दौरान पदभार से मुक्त किए जाने के बात पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता अड़े । धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएमओ अयोध्या वा रुदौली क्षेत्र प्रशासन मौके पर आने की मांग की चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे।1