Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवास में शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए सख्त कदम, 213 रिकॉर्डस की %100 समीक्षा पूरी ।।
Sajid Pathan
देवास में शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए सख्त कदम, 213 रिकॉर्डस की %100 समीक्षा पूरी ।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध, शक्कर वितरित कर बढ़ती कीमतों महंगाई के विरोध में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध, शक्कर वितरित कर बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा पीपलरावां। देश में बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी के नेतृत्व में ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी पीपलरावां द्वारा गुरुवार को विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पीपलरावां से इतवारिया बाजार होते हुए बाबा मार्केट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को शक्कर वितरित कर शक्कर के बढ़ते दामों की ओर ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शक्कर, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम आदमी के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई कि महंगाई पर तत्काल नियंत्रण कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दाऊद खान पठान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार नागर, जिला महामंत्री मनोहर सिंह सेंधव, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन सिंह सिसोदिया, कमल सिंह सेंधव, देवनारायण टेलर, छगन गुप्ता, नौशाद सेठ, धर्मेंद्र नाहर, नौशाद मंसूरी, जाहिर हुसैन शेख, मदन मोहन राव, गजराज सिंह ठाकुर, पप्पू धाकड़, अरुण जोशी, धीरज सिंह सेंधव, नितेश टेलर, सोनू पठान, शाहरुख दस्तक, रघुनंदन सेंधव, सुरेंद्र सिंह सेंधव, आत्माराम राठौर, कस्बू सिसोदिया, राजा पटेल, दिनेश सिंदल, राजबाबू हाड़ा, मेहरबान हाड़ा, मेहरुद्दीन मौलाना, भारत सिंह सिसोदिया, भूपेंद्र नाहर, बाबू प्लास्टिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग की।4
- थाना प्रभारी पीपल रावा का शहर काजी के नेतृत्व में किया स्वागत1
- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन हरसोलस के साथ मनाया सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावा मे ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान एवं नगर कॉग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी के नेतृत्व मे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया केक काटकर मनाया कार्यकर्ताओं ने पीपलरावा प्रथमिक शवस्थ केंद्र पर मरीजों को फल बाटे2
- ईद मिलादुन्नबी पर लहराई धर्मध्वजा सरकार की आमद मरहबा, हर देश में गुजेंगा या रसुल्लाह आदि लगाये नारे, दरगाह पर पेश की चादर1
- राष्ट्रीय ध्वज के साथ धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी राष्ट्रीय ध्वज के साथ धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻1
- ईद मिलादुन्नबी पर 31 जोड़ों ने एक साथ कबूल किया निकाह, गरीब बेटियों के घर बसाने की अनोखी पहल इंदौर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिद्दीकी अकबर कमेटी की ओर से 31 गरीब बेटियों का सामूहिक निकाह कराया गया। इस खास आयोजन में शहर के मुस्लिम समाज के लोगों के साथ कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। कमेटी की ओर से नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए का गृहस्थी का सामान, शादी के कपड़े और जरूरत का अन्य सामान दिया गया। वहीं बारातियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजकों का कहना है कि हर साल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सामूहिक निकाह के जरिए जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का प्रयास किया जाता है। 📍 इंदौर | ईद मिलादुन्नबी | सामूहिक निकाह1
- कचनेर वाले बाबा की फिल्म की 22 दिवसीय शूटिंग के लिए इंदौर में अनेक नामी फ़िल्मी सितारों का डेरा, कचनेर वाले बाबा की फिल्म की 22 दिवसीय शूटिंग के लिए इंदौर में अनेक नामी फ़िल्मी सितारों का डेरा, नवम्बर माह में होगी रिलीज भगवान चिंतामणी पार्श्वनाथ की चमत्कारिक प्रतिमा पर केन्द्रित फिल्म 70 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी शहर में इन दिनों एक फिल्म ‘द कॉल ऑफ कचनेर’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) के पास स्थित कचनेर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चिंतामणी पार्श्वनाथ भगवान की चमत्कारिक और दिव्य प्रतिमा का जीवंत चित्रण फिल्माया जा रहा है, जिसमें 12 प्रख्यात कलाकार अपनी महत्वपूर्ण और दिलचस्प भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर इंदौर के राहुल सेठी और पीयूष रावका ने वरिष्ठ फिल्म अभिनेता सुधीर पाण्डेय, मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा मेहता, मिर्जापुर सीरिज के प्रमुख लक्की खान और मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 सलोनी नारंग धाकड़ तथा इंदोरी गोविंदा के नाम से प्रख्यात कलाकार श्याम पाण्डेय ने फिल्म के बारे में अनेक जानकारियां साझा की और बताया कि इंदौर में 22 दिनों की शूटिंग चल रही है जो सितम्बर के पहले सप्ताह तक पूरी होगी और उम्मीद है कि नवम्बर माह में यह फिल्म देश के 70 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित हो सकेगी। फिल्म के टाइटल स्पोन्सर्स में भी शहर के प्रमुख समाजसेवी नवीन गोधा, आनंद गोधा , हर्ष-तृप्ति जैन के नाम प्रमुख हैं जो संत शिरोमणि प.पू. विद्यासागर म.सा. के परम प्रभावक शिष्य और राष्ट्रसंत मुनि पुंगव प.पू. श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से इस फिल्म के निर्माण में सहयोगी बने हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर सेठी एवं रावका ने बताया कि ‘द कॉल ऑफ कचनेर’ की पटकथा काफी दिलचस्प और चमत्कारिक है। करीब 250 वर्ष पहले महाराष्ट के औरंगाबाद (अब संभाजीनगर) के निकट कचनेर गांव में चिंतामणी पार्श्वनाथ की यह प्रतिमा जमीन से प्रकट हुई थी। गाँव के लोगों ने इसे वहां स्थापित कर पूजा शुरू कर दी। इस बीच एक महिला द्वारा रजस्वला स्थिति में मंदिर प्रांगण में आने से यह प्रतिमा खंडित हो गई। कुछ दिनों बाद स्वप्न में भगवान का आदेश मिलता है कि इसे विसर्जन करने की बजाय 7 दिनों तक घी और शकर के घोल में रख दो और प्रतिदिन भजन कीर्तन करो। ग्रामीणों ने ऐसा ही किया तो 8वें दिन यह प्रतिमा जुड़ गई लेकिन आज भी उस जोड़ पर रक्त के चिन्ह नजर आते हैं। प्रतिमा से निकला हुआ रक्त स्पष्ट दिखाई देता है। यह स्थान अब दिगम्बर जैन समाज का अतिशय क्षेत्र है और इसी स्थान से जुडी घटनाओं तथा रोचक विवरणों को शामिल करते हुए पिछले एक सप्ताह से इंदौर के आसपास एवं अन्य स्थानों पर इसकी शूटिंग के लिए 60 से अधिक क्रू मेम्बर और अनेक मशहूर अभिनेता तथा अभिनेत्रियाँ इन दिनों इंदौर आए हुए हैं। फिल्म की शूटिंग करीब 22 दिनों तक अर्थात सितम्बर के प्रथम सप्ताह तक चलेगी। फिल्म में वरिष्ठ अभिनेता सुधीर पाण्डेय और अन्य 12 कलाकार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में गीत-संगीत सहित सभी आवश्यक सामग्री दर्शकों की रूचि को ध्यान में रखते हुए इस तरह शामिल की गई है कि परिवार के सभी सदस्य, चाहे वे किसी भी समाज के हों- इस फिल्म को साथ बैठकर देख सकेंगे।1
- खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर खीवनी अभ्यारण्य में छोड़ा खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर खीवनी अभ्यारण्य में छोड़ा वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बूरूट में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कृषक के खेत में एक विशालकाय भारतीय अजगर (इंडियन रॉक पाइथन) देखा गया। खेत में विशालकाय अजगर होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अजगर लगभग 12 फीट लंबा और करीब 22 किलोग्राम वजनी था। वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव के मार्गदर्शन में रेस्क्यू टीम ने सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी तत्परता से पालन किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बिना कोई नुकसान पहुँचाए सुरक्षित रूप से काबू में किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल खीवनी अभ्यारण्य के घने वन क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस सफल रेस्क्यू अभियान में कन्नौद वन अमले के राधेश्याम नरगावे, कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र धावरी की सराहनीय भूमिका और विशेष योगदान रहा। वन विभाग की अपील: रेंजर सृजन जाधव ने क्षेत्रीय ग्रामीणों और किसानों से अपील की है कि यदि आबादी क्षेत्र या कृषि भूमि में कोई भी वन्यजीव दिखाई दे, तो उसे नुकसान पहुँचाने या स्वयं पकड़ने की कोशिश न करें। ऐसे मामलों में तुरंत निकटतम वन विभाग कार्यालय या वन कर्मियों को सूचित करें, ताकि प्रशिक्षित टीम द्वारा वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक पर्यावरण में भेजा जा सके।2