Shuru
Apke Nagar Ki App…
Halendar kumar
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के गया में एक प्रोफेसर परिवार ने घर में घुसकर धमकी देने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ने इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की है। इससे इलाके में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।1
- गया के नूतन नगर में एक प्रोफेसर परिवार पर कथित हमले से इलाके में तनाव फैल गया है। बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की, मोबाइल तोड़े और परिवार को धमकाया, जिसके बाद स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2
- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार सरकार बनाकर सियासी इतिहास रच दिया है। इस जीत ने राज्य की दशकों पुरानी राजनीतिक परंपराओं को तोड़ते हुए एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत की है।1
- gaya ji gaya ji ki agr.1
- हाथ में जूस आंखों में उम्मीद ! लेकिन घर नहीं लौट पाया पति ! सड़क हादसे में हुई मौत ! ग्रामीणों ने NH-19 जाम कर मुआवज़े का किया मांग !1
- पत्नी के लिए जूस लेकर लौट रहे पति की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद NH-19 पर मचा हंगामा और सड़क जाम! पत्नी के लिए जूस लेकर लौट रहे पति की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद NH-19 पर मचा हंगामा और सड़क जाम! गया के चंडीस्थान में तेज रफ्तार पिकअप का कहर, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम! गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से इस वक्त एक ऐसी दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है… जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है… एक पति… जो अपनी बीमार पत्नी के लिए सिर्फ जूस लेने गया था… उसे क्या पता था कि वो अब कभी वापस नहीं लौटेगा…! मामला गया जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी कामेश्वर दास से जुड़ा है… बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की तबीयत काफी खराब थी… जिसके बाद वे पिछले दो दिनों से आमस थाना क्षेत्र के चंडीस्थान स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी का इलाज करवा रहे थे… पति हर पल अपनी पत्नी के साथ खड़ा था… उम्मीद थी कि इलाज के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा… लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था…! सुबह करीब 8 बजे… कामेश्वर दास अपनी पत्नी के लिए NH-19 हाईवे किनारे से जूस लेकर वापस अस्पताल लौट रहे थे… हाथ में जूस था… दिमाग में सिर्फ बीमार पत्नी की चिंता… लेकिन तभी… शेरघाटी की ओर से औरंगाबाद जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप मालगाड़ी मौत बनकर वहां पहुंची…! प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक… पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण ही नहीं रख सका… और देखते ही देखते… कामेश्वर दास को इतनी जोरदार टक्कर मारी गई… कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई…! सड़क पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई… जूस की बोतल सड़क पर बिखर गई… और कुछ ही सेकंड में एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं…! घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने जबरदस्त तत्परता दिखाते हुए… भागने की कोशिश कर रहे पिकअप वाहन और चालक दोनों को पकड़ लिया… जिसके बाद आमस थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई… सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… और वाहन समेत चालक को अपने कब्जे में ले लिया गया…! वहीं दूसरी तरफ… जैसे ही परिवार वालों को इस दर्दनाक हादसे की खबर मिली… चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा… गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने NH-19 को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया… लोग लगातार मुआवजे की मांग कर रहे थे… हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई… हर तरफ सिर्फ आक्रोश और मातम का माहौल था…! हालांकि बाद में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की… प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि सड़क दुर्घटना के तहत जो भी सरकारी प्रावधान है… उसके अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा… काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया…! फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है… और पूरे मामले की जांच में जुट गई है…! लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है… क्या तेज रफ्तार का यह कहर यूं ही मासूम लोगों की जिंदगी छीनता रहेगा…? एक पति… जो अपनी बीमार पत्नी के लिए जूस लेने निकला था… आज वही पत्नी अस्पताल में बेसुध पड़ी है… और उसका सहारा हमेशा के लिए छिन चुका है…!1
- औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से ट्रॉली बैग चुराकर कूदने वाले चोर राजन को RPF ने महज डेढ़ घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया, लेकिन महिला यात्री द्वारा बताए गए सोने के कंगन जांच में नकली निकले। इस संबंध में GRP सोननगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बिहार के गया में एक प्रोफेसर परिवार ने ऑनलाइन स्कैम से जुड़े विवाद में दबंगई और धमकी का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि उनके मोबाइल फोन तोड़े गए और उन्हें डराया गया, लेकिन पुलिस ने अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार अब निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग कर रहा है।1
- बिहार के गया के नूतन नगर में एक प्रोफेसर के परिवार पर कथित तौर पर हिंसक हमला हुआ। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।2