logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में जन शिकायतें सुनकर किया समाधान रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल, 20 अप्रैल। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य जिला प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जो मौके पर ही शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करने का प्रयास करते हैं। परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने समाधान शिविर में पहुंचकर समाधान शिविर की कार्यवाही देखी तथा नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिले और उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो। इस प्रकार के समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है, जिससे जनता का जिला प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से उसका समाधान सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की कि वे इन शिविरों में बढ़-चढक़र भाग लें और अपनी समस्याओं को खुलकर रखें, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का त्वरित निवारण करने के उद्देश्य से जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जहां एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनते हैं और उनका तय समय सीमा के भीतर समाधान करना सुनिश्चित करते हैं। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश प्रीति रावत, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_PARVEEN KUMAR
PARVEEN KUMAR
Advertising agency पलवल, पलवल, हरियाणा•
5 hrs ago
f767a925-bec8-46a6-84ae-93df015d891d

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में जन शिकायतें सुनकर किया समाधान रिपोर्ट - प्रवीण कुकरेजा 999 10 11 999 पलवल, 20 अप्रैल। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य जिला प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जो मौके पर ही शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करने का प्रयास करते हैं। परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने समाधान शिविर में पहुंचकर समाधान शिविर की कार्यवाही देखी तथा नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिले और उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो। इस प्रकार के समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों

f016503e-9f71-4f6a-9b03-03531c5c9217

की छोटी-बड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है, जिससे जनता का जिला प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से उसका समाधान सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की कि वे इन शिविरों में बढ़-चढक़र भाग लें और अपनी समस्याओं को खुलकर रखें, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का त्वरित निवारण करने के उद्देश्य से जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जहां एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनते हैं और उनका तय समय सीमा के भीतर समाधान करना सुनिश्चित करते हैं। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश प्रीति रावत, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे 17 लाख रुपए व 150 ग्राम गोल्ड की रिकवरी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार दिल्ली,एक हरियाणा के झज्जर जिले, एक पश्चिम बंगला व एक पलवल जिला का रहने वाला है। आरोपी पिछले तीन महीने से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल मास्टरमांइड धर्मवीर दिल्ली का रहने वाला है जो आपराधिक पृष्ठभूमि का है,जिसके ऊपर 26 मामले दर्ज है। जो वर्ष 2011 से लूट व डकैती की वारदात में शामिल है। आरोपी बिजेंद्र कुमार पर 17 मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों पर भी दर्जन भर मामले दर्ज है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की रडार पर कई आरोपी है,जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जो बकाया राशि है उसकी भी रिकवरी की जाएगी
    1
    पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे 17 लाख रुपए व 150 ग्राम गोल्ड की रिकवरी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार दिल्ली,एक हरियाणा के झज्जर जिले, एक पश्चिम बंगला व एक पलवल जिला का रहने वाला है। आरोपी पिछले तीन महीने से लूट की वारदात को  अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस  वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल मास्टरमांइड धर्मवीर दिल्ली का रहने वाला है जो आपराधिक पृष्ठभूमि का है,जिसके ऊपर 26 मामले दर्ज है। जो वर्ष 2011 से लूट व डकैती की वारदात में शामिल है। आरोपी बिजेंद्र कुमार पर  17 मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों  पर भी दर्जन भर मामले दर्ज है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की रडार पर कई आरोपी है,जिनको  जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जो बकाया राशि है उसकी भी रिकवरी की जाएगी
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • शाहुपुरा गांव के शहीद पैरा कमांडो मोहित शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए उमडा जन सैलाब... आज हो रहा अंतिम संस्कार... बहुत भारी भीड़ देख रहे हैं आप इतना बड़ा सैलाब इस नौजवान के लिए मोहित शर्मा ने देश की आन बान शान के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
    2
    शाहुपुरा गांव के शहीद पैरा कमांडो मोहित शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए उमडा जन सैलाब...
आज हो रहा अंतिम संस्कार... बहुत भारी भीड़ देख रहे हैं आप इतना बड़ा सैलाब इस नौजवान के लिए मोहित शर्मा ने देश की आन बान शान के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Local News Reporter पलवल, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • 🔴 जिम्मेदारों का अता-पता नहीं ?
    1
    🔴 जिम्मेदारों का अता-पता नहीं ?
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात थाना पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह व उनकी टीम द्वारा आज DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पलवल में विशाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। *कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:* 1. *ट्रैफिक नियमों की पाठशाला:* निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को अत्यंत सरल भाषा में ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग, रोड साइन, हेलमेट व सीट बेल्ट* के महत्व के बारे में बताया। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने व मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने के खतरों को उदाहरण सहित समझाया गया। 2. *रोड सेफ्टी डेमो:* यातायात टीम ने प्रोजेक्टर वीडियो डेमो के माध्यम से सड़क पार करने का सही तरीका, साइकिल चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां के टिप्स दिए। 3. *स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) में नामांकन:* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत 23 इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन। निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को SPC की भूमिका, कर्तव्यों व फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि SPC कैडेट न केवल खुद नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने स्कूल, परिवार व मोहल्ले में ‘रोड सेफ्टी एम्बेसडर’ बनकर दूसरों को भी जागरूक करेंगे। 4. *शपथ व संकल्प:* कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने, दूसरों को करवाने व सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कहा कि “सड़क दुर्घटना में एक गलती पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बच्चे हमारे सबसे अच्छे दूत हैं। ये आज जो सीखेंगे, कल अपने माता-पिता को भी टोकेंगे कि ‘पापा हेलमेट लगाओ, मम्मी सीट बेल्ट बांधो’। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम व कानून का सम्मान पैदा करना है। DAV स्कूल के बच्चों का उत्साह देखकर लगा कि पलवल का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।” *स्कूल प्रबंधन का सहयोग:* DAV स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा राजवंशी एवं स्कूल प्रबंधन ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया। *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का कथन:* “सभी को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक सेंस बचपन से ही आना चाहिए।अभिभावकों से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें और खुद भी नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण पेश करें।”
    1
    पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात थाना पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह व उनकी टीम द्वारा आज DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पलवल में विशाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:*  
1.  *ट्रैफिक नियमों की पाठशाला:* निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को अत्यंत सरल भाषा में ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग, रोड साइन, हेलमेट व सीट बेल्ट* के महत्व के बारे में बताया। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने व मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने के खतरों को उदाहरण सहित समझाया गया।
2.  *रोड सेफ्टी डेमो:* यातायात टीम ने प्रोजेक्टर वीडियो डेमो के माध्यम से सड़क पार करने का सही तरीका, साइकिल चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां के टिप्स दिए।
3.  *स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) में नामांकन:* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत 23 इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन। निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को SPC की भूमिका, कर्तव्यों व फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि SPC कैडेट न केवल खुद नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने स्कूल, परिवार व मोहल्ले में ‘रोड सेफ्टी एम्बेसडर’ बनकर दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
4.  *शपथ व संकल्प:* कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने, दूसरों को करवाने व सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कहा कि “सड़क दुर्घटना में एक गलती पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बच्चे हमारे सबसे अच्छे दूत हैं। ये आज जो सीखेंगे, कल अपने माता-पिता को भी टोकेंगे कि ‘पापा हेलमेट लगाओ, मम्मी सीट बेल्ट बांधो’। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम व कानून का सम्मान पैदा करना है। DAV स्कूल के बच्चों का उत्साह देखकर लगा कि पलवल का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।”
*स्कूल प्रबंधन का सहयोग:* DAV स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा राजवंशी एवं स्कूल प्रबंधन ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया।
*पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का कथन:*  
“सभी को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक सेंस बचपन से ही आना चाहिए।अभिभावकों से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें और खुद भी नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण पेश करें।”
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह से अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने हिन्दू मंदिरो को भारत सरकार के प्रबंधन तथा मंदिरो के धनराशि पर से सरकार की नियंत्रण से सरकार को मुक्त करने की अनुरोध एब मांग किया है। इसका अर्थ है के सरकार का मंदिरों के प्रबंधन और आर्थिक नियंत्रण से हट जाना, और मंदिरों को हिंदू समाज या ट्रस्ट के हाथ में देना। डॉ सिद्धार्थ ने कहा के अगर सरकार कहती है के मंदिरों में भ्रष्टाचार और गलत प्रबंधन की शिकायतें थीं, तो ये कया दुसरे पंथो के धर्मस्थल में नहीं होता, सरकार कया सिर्फ सनातनीओ को भ्रष्टाचारी कह रहे ? डॉ सिद्धार्थ ने और क्या कया कहा यह जांनने के लिए पूरी खबर व वीडियो देखिये..
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह से अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने हिन्दू मंदिरो को भारत सरकार के प्रबंधन तथा मंदिरो के धनराशि पर से सरकार की नियंत्रण से सरकार को मुक्त करने की अनुरोध एब मांग किया है। इसका अर्थ है के सरकार का मंदिरों के प्रबंधन और आर्थिक नियंत्रण से हट जाना, और मंदिरों को हिंदू समाज या ट्रस्ट के हाथ में देना। 
डॉ सिद्धार्थ ने कहा के अगर सरकार कहती है के मंदिरों में भ्रष्टाचार और गलत प्रबंधन की शिकायतें थीं, तो ये कया दुसरे पंथो के धर्मस्थल में नहीं होता, सरकार कया सिर्फ सनातनीओ को भ्रष्टाचारी कह रहे ? डॉ सिद्धार्थ ने और क्या कया कहा यह जांनने के लिए पूरी खबर व वीडियो देखिये..
    user_X News India 24/7
    X News India 24/7
    Media house Faridabad, Haryana•
    4 hrs ago
  • good morning all friends baithane ki chhode Yahan Tak to Khade hone Ki Jagan nahi Nahin Hoti
    1
    good morning all friends  baithane ki chhode Yahan Tak to Khade hone Ki Jagan nahi Nahin Hoti
    user_SUSHIL MAURYA
    SUSHIL MAURYA
    Garment Shop फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Faridabad, Haryana•
    11 hrs ago
  • नारी समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रमुख धुरी : डीआईपीआरओ* *- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टियां समाज में महिलाओं की भागीदारी को कर रही हैं रेखांकित* *पलवल, 20 अप्रैल।* सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान विभिन्न सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए महिलाओं सहित आम जनमानस तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाकर जागरूकता की अलख जगा रहा है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिला में नारी शक्ति वंदन अभियान प्रभावी रूप से जारी है। विभाग की महिपाल एंड भजन पार्टी ने गांव जैनपुर तथा सूचीबद्ध भजन पार्टियों में डिगम्बर एंड पार्टी ने गांव जटोली, ओमप्रकाश एंड पार्टी नेे गांव खटेला, विरेंद्र सिंह एंड पार्टी ने गांव अल्लीका, चतर सिंह एंड पार्टी ने गांव मानपुर और दिनेश कुमार एंड पार्टी ने गांव मांदकोल में पहुंचकर ‘हरियाणा सरकार नै भई सम्मान दियो बड़ो नारी है...’ जैसे लोकगीतों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभागीय और सूचीबद्ध भजन पार्टियां प्रचार अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, शहर-शहर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को रेखांकित करती नजर आ रही है। भजन पार्टियों द्वारा भजनों और लोकगीतों के माध्यम से यह बताया जा रहा है  कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की भी प्रमुख धुरी है। कार्यक्रमों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण व महिला आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है। डीआईपीआरओ ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के दौरान भजन पार्टी पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मधुर स्वर के साथ ऐसे गीत प्रस्तुत करती है, जो समाज में सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। गीतों में यह संदेश दिया जाता है कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि भविष्य की शक्ति है और महिलाओं को समान अवसर देना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही, लोगों को महिला सम्मान से जुड़े कानूनों और योजनाओं की जानकारी भी सरल भाषा में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का यह प्रयास न केवल मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान समाज में समानता, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। भजन पार्टी के जरिए दिया गया संदेश लोगों के दिलों में गहराई तक उतरता है और उन्हें एक बेहतर, समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। 000
    1
    नारी समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रमुख धुरी : डीआईपीआरओ*
*- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टियां समाज में महिलाओं की भागीदारी को कर रही हैं रेखांकित*
*पलवल, 20 अप्रैल।*
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान विभिन्न सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए महिलाओं सहित आम जनमानस तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाकर जागरूकता की अलख जगा रहा है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिला में नारी शक्ति वंदन अभियान प्रभावी रूप से जारी है। विभाग की महिपाल एंड भजन पार्टी ने गांव जैनपुर तथा सूचीबद्ध भजन पार्टियों में डिगम्बर एंड पार्टी ने गांव जटोली, ओमप्रकाश एंड पार्टी नेे गांव खटेला, विरेंद्र सिंह एंड पार्टी ने गांव अल्लीका, चतर सिंह एंड पार्टी ने गांव मानपुर और दिनेश कुमार एंड पार्टी ने गांव मांदकोल में पहुंचकर ‘हरियाणा सरकार नै भई सम्मान दियो बड़ो नारी है...’ जैसे लोकगीतों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभागीय और सूचीबद्ध भजन पार्टियां प्रचार अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, शहर-शहर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को रेखांकित करती नजर आ रही है। भजन पार्टियों द्वारा भजनों और लोकगीतों के माध्यम से यह बताया जा रहा है  कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की भी प्रमुख धुरी है। कार्यक्रमों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण व महिला आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है।
डीआईपीआरओ ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के दौरान भजन पार्टी पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मधुर स्वर के साथ ऐसे गीत प्रस्तुत करती है, जो समाज में सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। गीतों में यह संदेश दिया जाता है कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि भविष्य की शक्ति है और महिलाओं को समान अवसर देना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही, लोगों को महिला सम्मान से जुड़े कानूनों और योजनाओं की जानकारी भी सरल भाषा में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का यह प्रयास न केवल मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान समाज में समानता, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। भजन पार्टी के जरिए दिया गया संदेश लोगों के दिलों में गहराई तक उतरता है और उन्हें एक बेहतर, समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.