logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रमजान के पावन महीने में जरूरतमंदों के बीच कपड़ा वितरण संजय वर्मा नवादा जिले के हिसुआ नगर परिषद में मुख्य पार्षद पूजा कुमारी के द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी पवित्र रमजान महीने के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद लोग उपस्थित हुए, जिन्हें सम्मानपूर्वक कपड़े देकर सहायता प्रदान की गई। मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, भाईचारा और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष रमजान के दौरान गरीब परिवारों के बीच कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाता है, ताकि उन्हें भी त्योहार की खुशियां मिल सकें। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद शोभा देवी और समाजसेवी मधुसूदन चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत होती है। मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे और सभी ने इस पहल की प्रशंसा की। जरूरतमंदों ने कपड़े पाकर मुख्य पार्षद पूजा कुमारी और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

on 7 March
user_Sanjay Verma
Sanjay Verma
बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
on 7 March
15e5bd79-6875-4323-9abc-185669f20073

रमजान के पावन महीने में जरूरतमंदों के बीच कपड़ा वितरण संजय वर्मा नवादा जिले के हिसुआ नगर परिषद में मुख्य पार्षद पूजा कुमारी के द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी पवित्र रमजान महीने के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या

287672aa-41c7-49ca-84d6-5062b5ff89a4

में गरीब और जरूरतमंद लोग उपस्थित हुए, जिन्हें सम्मानपूर्वक कपड़े देकर सहायता प्रदान की गई। मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, भाईचारा और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष रमजान के दौरान गरीब परिवारों के बीच

fdd569b0-3235-416b-8ab7-81698d4d32d6

कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाता है, ताकि उन्हें भी त्योहार की खुशियां मिल सकें। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद शोभा देवी और समाजसेवी मधुसूदन चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस पहल की

45d9ffde-b231-495b-85e0-aef9f20bab44

सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत होती है। मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे और सभी ने इस पहल की प्रशंसा की। जरूरतमंदों ने कपड़े पाकर मुख्य पार्षद पूजा कुमारी और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • नवादा में महिला से मारपीट, छेड़खानी व लूट का आरोप, कार्रवाई की मांग नवादा जिले में एक महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता श्रीमती धनेशरी देवी ने अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, नवादा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 3 बजे वह साउथ सिटी स्कूल, NH-20 के पास से गुजर रही थीं, तभी पांच लोगों ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी की और अभद्र टिप्पणियां करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जबरन करीब 20 ग्राम सोने का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी ने तलवार के बेंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इलाज के बाद थाना में लिखित शिकायत देकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    2
    नवादा में महिला से मारपीट, छेड़खानी व लूट का आरोप, कार्रवाई की मांग
नवादा जिले में एक महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता श्रीमती धनेशरी देवी ने अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, नवादा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 3 बजे वह साउथ सिटी स्कूल, NH-20 के पास से गुजर रही थीं, तभी पांच लोगों ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया।
आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी की और अभद्र टिप्पणियां करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जबरन करीब 20 ग्राम सोने का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी ने तलवार के बेंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
घटना के दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इलाज के बाद थाना में लिखित शिकायत देकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • पूर्व मंत्री राज्बल्लभ प्रसाद पहुंचे डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह जी को श्रद्धांजलि देने उनके नवादा आवास पर...!
    3
    पूर्व मंत्री राज्बल्लभ प्रसाद पहुंचे डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह जी को श्रद्धांजलि देने उनके नवादा आवास पर...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    10 hrs ago
  • दुसरे पक्ष नौशाद बिस्किट वाले से सीधी बात चीत पैसा कर्ज दिया गया था,या ब्याज पर या ज़मीन पर देखिए आखिर कार कौन सही कौन ग़लत?
    1
    दुसरे पक्ष नौशाद बिस्किट वाले से सीधी बात चीत पैसा कर्ज दिया गया था,या ब्याज पर या ज़मीन पर देखिए आखिर कार कौन सही कौन ग़लत?
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • रात में निवाड़ी के पुंज में लगाई आग, 25 हजार की क्षति मुआवजे की मांग को लेकर प्रखंड में दिया आवेदन विवेक कुमार, मेसकौर (नवादा): मेसकौर प्रखंड की तेतरिया पंचायत अंतर्गत स्तुआ गांव में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक किसान के सुखी निवाड़ी (नेवरी) के पुंज में आग लगा दी। आग लगने से पूरा पुंज जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने मवेशियों के चारे का संकट गहरा गया है। पीड़ित राजद प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास ने बताया कि उनके घर के सामने रखे निवाड़ी के पुंज में देर रात किसी ने आग लगा दी। सुबह जब लोगों की नजर पड़ी, तब तक पूरा पुंज जल चुका था। उन्होंने बताया कि मवेशियों को खिलाने के लिए यही एकमात्र चारे का स्रोत था, जो अब नष्ट हो गया है। गणेश रविदास के अनुसार जली हुई नेवरी की कीमत करीब 14 से 15 हजार रुपये थी, जबकि कुल नुकसान 20 से 25 हजार रुपये आंका गया है। घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ पशुओं के चारे की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना को लेकर उन्होंने मेसकौर प्रखंड कार्यालय में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और सरकारी मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
    2
    रात में निवाड़ी के पुंज में लगाई आग, 25 हजार की क्षति
मुआवजे की मांग को लेकर प्रखंड में दिया आवेदन
विवेक कुमार, मेसकौर (नवादा):
मेसकौर प्रखंड की तेतरिया पंचायत अंतर्गत स्तुआ गांव में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक किसान के सुखी निवाड़ी (नेवरी) के पुंज में आग लगा दी। आग लगने से पूरा पुंज जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने मवेशियों के चारे का संकट गहरा गया है।
पीड़ित राजद प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास ने बताया कि उनके घर के सामने रखे निवाड़ी के पुंज में देर रात किसी ने आग लगा दी। सुबह जब लोगों की नजर पड़ी, तब तक पूरा पुंज जल चुका था। उन्होंने बताया कि मवेशियों को खिलाने के लिए यही एकमात्र चारे का स्रोत था, जो अब नष्ट हो गया है।
गणेश रविदास के अनुसार जली हुई नेवरी की कीमत करीब 14 से 15 हजार रुपये थी, जबकि कुल नुकसान 20 से 25 हजार रुपये आंका गया है। घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ पशुओं के चारे की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
घटना को लेकर उन्होंने मेसकौर प्रखंड कार्यालय में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और सरकारी मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Dr Vivek kumar पत्रकार
    Dr Vivek kumar पत्रकार
    नरहट, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • इतना रिस्क कौन लेता है
    1
    इतना रिस्क कौन लेता है
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    10 hrs ago
  • गोविंदपुर पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को छापेमारी कर विशुनपुर मुरली पहाड़ के समीप से 240 लीटर देशी महुआ शराब एक प्लास्टिक के बोरा से बरामद किया
    1
    गोविंदपुर पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को छापेमारी कर विशुनपुर मुरली पहाड़ के समीप से 240 लीटर देशी महुआ शराब एक प्लास्टिक के बोरा से बरामद किया
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    13 hrs ago
  • रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शनिवार को रजौली थाने में प्रभारी अंचलाधिकारी कृष्णकांत चौबे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने रजौली थाने में दर्ज विभिन्न कांडों में जप्त किए गए देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रजौली थाना कांड संख्या 17/26 में जप्त किए गए 9 लीटर देसी महुआ शराब, थाना कांड संख्या 27/26 में 59 लीटर, थाना कांड संख्या 29/26 में 136 लीटर, थाना कांड संख्या 33/26 में 20 लीटर, थाना कांड संख्या 34/26 में 455 लीटर, थाना कांड संख्या 68/26 में 23 लीटर, थाना कांड संख्या 74/26 में 116 लीटर, थाना कांड संख्या 75/26 में 122 लीटर कुल 940 लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण अंचलाधिकारी के मौजूदगी में रजौली थाने में किया गया। थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ रजौली पुलिस की यह अभियान जारी रहेगी। पुलिस को सूचना मिलने पर शराब धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
शनिवार को रजौली थाने में प्रभारी अंचलाधिकारी कृष्णकांत चौबे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने रजौली थाने में दर्ज विभिन्न कांडों में जप्त किए गए देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया। 
थानाध्यक्ष ने बताया कि रजौली थाना कांड संख्या 17/26 में जप्त किए गए 9 लीटर देसी महुआ शराब, थाना कांड संख्या 27/26 में 59 लीटर, थाना कांड संख्या 29/26 में 136 लीटर, थाना कांड संख्या 33/26 में 20 लीटर, थाना कांड संख्या 34/26 में 455 लीटर, थाना कांड संख्या 68/26 में 23 लीटर, थाना कांड संख्या 74/26 में 116 लीटर, थाना कांड संख्या 75/26 में 122 लीटर कुल 940 लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण अंचलाधिकारी के मौजूदगी में रजौली थाने में किया गया।
थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ रजौली पुलिस की यह अभियान जारी रहेगी। पुलिस को सूचना मिलने पर शराब धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • हिसुआ में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर ने किया आयोजन संजय वर्मा हिसुआ नवादा ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर, हिसुआ के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2026 की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप हिसुआ नगर परिषद के चेयरमैन पूजा कुमारी उपस्थित रहीं। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त होती है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इन मेधावियों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। इस वर्ष संस्थान के छात्र अमन पटेल ने 477 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर सातवां स्थान हासिल किया, जो पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। वहीं दिपाली गोहिल ने 465 अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा 350 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई छात्र-छात्राओं को भी समारोह में सम्मानित किया गया, जिनमें अमन कंधवे, दिलकुश सिंह, श्रिष्टि कुमारी, हेमलता कुमारी, कृति कुमारी, आयुष कुमार, सिमरन कुमारी, अंकित कुमार, कोमल गुप्ता, अंशिका कुमारी, सागर कुमार, रिया सिंह, संभव सेठ, शिवानी रॉय, नंदनी कुमारी और साहिल राय शामिल हैं। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर एस. लाल सर तथा साइंस फैकल्टी शिवकुमार पांडे ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन ने जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 11वीं का बैच 06 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें सुबह 8 बजे से 11 बजे तक भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की नियमित कक्षाएं संचालित होंगी।
    4
    हिसुआ में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर ने किया आयोजन
संजय वर्मा
हिसुआ नवादा 
ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर, हिसुआ के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2026 की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप हिसुआ नगर परिषद के चेयरमैन पूजा  कुमारी उपस्थित रहीं। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त होती है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इन मेधावियों से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
इस वर्ष संस्थान के छात्र अमन पटेल ने 477 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर सातवां स्थान हासिल किया, जो पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। वहीं दिपाली गोहिल ने 465 अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा 350 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई छात्र-छात्राओं को भी समारोह में सम्मानित किया गया, जिनमें अमन कंधवे, दिलकुश सिंह, श्रिष्टि कुमारी, हेमलता कुमारी, कृति कुमारी, आयुष कुमार, सिमरन कुमारी, अंकित कुमार, कोमल गुप्ता, अंशिका कुमारी, सागर कुमार, रिया सिंह, संभव सेठ, शिवानी रॉय, नंदनी कुमारी और साहिल राय शामिल हैं।
समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर एस. लाल सर तथा साइंस फैकल्टी शिवकुमार पांडे ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन ने जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 11वीं का बैच 06 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें सुबह 8 बजे से 11 बजे तक भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की नियमित कक्षाएं संचालित होंगी।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.