पंचायत सहायकों ने बीडीओ सौपा ज्ञापन जनगणना ड्यूटी और सामान मानदेय की मांग की बरेली। जनपद मे विकासखंड नवाबगंज के पंचायत सहायकों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर जनगणना/स्वगणना कार्य में ड्यूटी लगाए जाने और अन्य कर्मचारियों की तरह मानदेय दिए जाने की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि अन्य कर्मचारियों को स्वगणना कार्य के बदले 25 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा रहा है, जबकि उनसे बिना अतिरिक्त मानदेय के कार्य कराया जा रहा है। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने कहा कि वे भी जनगणना एवं स्वगणना कार्य को पूरी क्षमता के साथ करने में सक्षम हैं, इसलिए उनकी भी ड्यूटी लगाई जाए तथा समान रूप से मानदेय प्रदान किया जाए। पंचायत सहायकों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि उन्हें अधिकांश कार्य अपने निजी मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने मांग की कि मोबाइल और इंटरनेट रिचार्ज की व्यवस्था विभाग द्वारा कराई जाए। साथ ही अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्य पंचायत सहायकों से न कराए जाने की भी मांग उठाई। यह ज्ञापन पंचायत सहायक यूनियन के नेतृत्व में बीडीओ महेश चंद्र शाक्य और एडीओ आशीष कुमार भटनागर पंचायत को सौंपा गया। इस दौरान पंचायत सहायकों के अध्यक्ष महावीर सागर सहित नरेश कुमार, सीमा गंगवार, गायत्री गंगवार, संजय सिंह, नरेश राठौर, विजय कुमार, निखत परवीन, नैपाल सिंह चुन्नू स्वाति आकाश दिवाकर, वेद प्रकाश ,समेत बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे। ज्ञापन पर विकासखंड नवाबगंज के समस्त पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर भी किए गए। पंचायत सहायकों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।
पंचायत सहायकों ने बीडीओ सौपा ज्ञापन जनगणना ड्यूटी और सामान मानदेय की मांग की बरेली। जनपद मे विकासखंड नवाबगंज के पंचायत सहायकों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर जनगणना/स्वगणना कार्य में ड्यूटी लगाए जाने और अन्य कर्मचारियों की तरह मानदेय दिए जाने की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि अन्य कर्मचारियों को स्वगणना कार्य के बदले 25 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा रहा है, जबकि उनसे बिना अतिरिक्त मानदेय के कार्य कराया जा रहा है। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने कहा कि वे भी जनगणना एवं स्वगणना कार्य को पूरी क्षमता के साथ करने में सक्षम हैं, इसलिए उनकी भी ड्यूटी लगाई जाए तथा समान रूप से मानदेय प्रदान किया जाए। पंचायत सहायकों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि उन्हें अधिकांश कार्य अपने निजी मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने मांग की कि मोबाइल और इंटरनेट रिचार्ज की व्यवस्था विभाग द्वारा कराई जाए। साथ ही अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्य पंचायत सहायकों से न कराए जाने की भी मांग उठाई। यह ज्ञापन पंचायत सहायक यूनियन के नेतृत्व में बीडीओ महेश चंद्र शाक्य और एडीओ आशीष कुमार भटनागर पंचायत को सौंपा गया। इस दौरान पंचायत सहायकों के अध्यक्ष महावीर सागर सहित नरेश कुमार, सीमा गंगवार, गायत्री गंगवार, संजय सिंह, नरेश राठौर, विजय कुमार, निखत परवीन, नैपाल सिंह चुन्नू स्वाति आकाश दिवाकर, वेद प्रकाश ,समेत बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे। ज्ञापन पर विकासखंड नवाबगंज के समस्त पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर भी किए गए। पंचायत सहायकों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।
- पीलीभीत के बूंदी भूड में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ अधिकारियों को बताईं। अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों का संज्ञान लेकर उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए।1
- राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंत बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। उनका शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11:40 बजे खानपारा में होगा, जिसमें कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दहेज लोभी पति ने स्कॉर्पियो न मिलने पर अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और छत से नीचे फेंक दिया। महिला के दोनों पैर टूट गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति की तलाश में जुटी है।1
- “दो बच्चों की मां ने पति पर लगाया सनसनीखेज आरोप! ‘हिन्दू महिला को मुस्लिम बनाकर दौलत हड़पने की साजिश’,SSP बरेली से शिकायत बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां उजमा परवीन ने अपने पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कोतवाली बारादरी में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसका पति एक हिन्दू महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी करने की तैयारी में है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी साल 2018 में मुस्लिम रीति-रिवाज से अरबाज निवासी मोहल्ला कोट, थाना बारादरी से हुई थी और उनके दो बेटे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति इन दिनों कुसुम नगर निवासी एक हिन्दू महिला के संपर्क में है और उसे मुस्लिम बनाकर शादी करना चाहता है। उजमा परवीन ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि उसका पति कथित तौर पर महिला की संपत्ति हड़पने की नीयत से उसके साथ रह रहा है। इतना ही नहीं, पत्नी का कहना है कि अरबाज ने धमकी दी है कि वह महिला को “गायब” भी कर सकता है। इन आरोपों के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता ने बताया कि सास-ससुर के निधन के बाद उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला के पास रहने लगा है, जिससे वह और उसके बच्चे आर्थिक तंगी में जीवन गुजार रहे हैं। महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है और मामले की जांच की बात कही जा रही है। पूरे मामले में पीड़ित महिला ने आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- सरकारी जमीन मामले में डीएम का बड़ा एक्शन, तहसीलदार हटे, दो कर्मचारी सस्पेंड बरेली के ग्राम ज्योरा मकरन्दपुर में सरकारी जमीन के अभिलेखों में गड़बड़ी और निजी लोगों के पक्ष में गलत तरीके से अमलदरामद कराने के मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने तहसीलदार दुष्यन्त प्रताप सिंह को नवाबगंज तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया, जबकि कानूनगो श्याम सुन्दर गुप्ता और लेखपाल रामचन्द्र को निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि गाटा संख्या 16 से जुड़े रिकॉर्ड में कथित फेरबदल किया गया और बिना समुचित जांच के मामला आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता पर हुआ मंथन आईबीपी न्यूज़ लाइव की पहल से बरेली में जुटे जिले भर के पत्रकार सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली, उत्तर प्रदेश। जनपद बरेली में रविवार, 10 मई 2026 को Ibpnews Live की ओर से पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरेली के सैलानी चौराहा स्थित गुडविल रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें जिले भर के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सम्मानित करना, पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा मीडिया जगत को एकजुट करने का संदेश देना रहा। समारोह में चैनल के मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यकारी संपादक मोहित सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जनपद बरेली के जिला संवाददाता ज़ुबैर अली एवं कैमरा मैन अज़ीम खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित पत्रकारों ने मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में पत्रकारों की वर्तमान स्थिति, मीडिया कर्मियों पर बढ़ते हमले, पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में मुख्य संपादक इंजी. मुनीश मल्होत्रा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यदि सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में पत्रकारों के हितों के लिए और बड़े स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार केवल खबरें दिखाने का कार्य नहीं करता, बल्कि समाज की आवाज़ बनकर जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि सभी साथी एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाएं। वहीं कार्यकारी संपादक मोहित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार या दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संगठन गंभीर है तथा हर पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच को सामने लाते हैं, इसलिए पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा दोनों बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और पत्रकारिता से जुड़ी समस्याओं को मुख्य संपादक के समक्ष रखा। कई पत्रकारों ने फील्ड में होने वाली कठिनाइयों, प्रशासनिक दबाव तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। समारोह में जिले भर से आए पत्रकारों को Ibpnews Live की ओर से सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार शारिक नावेद, दानिश हसन, सय्यद उवैस अहमद, मोबिन खान, बी एस चंदेल, अजय, अभिनय रस्तोगी, हनीफ मंसूरी, सैयद सलमान, आरिफ खान, अनुराग, फैजान खान, नाजिश, अमर जीत, आलिम बेग, मुश्ताक अहमद, नुरैन खान, फिरोज खान, रूबी खान, आसमा खान, फिजा परवीन तथा नैना खान सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विचार-विमर्श का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें मीडिया क्षेत्र की चुनौतियों, डिजिटल पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है और इसे पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्षता के साथ निभाना चाहिए। समारोह का वातावरण उत्साह और भाईचारे से भरा रहा। कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों ने संगठन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारों को नई ऊर्जा और सम्मान प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया। पत्रकार सम्मान एवं सम्मेलन समारोह ने यह संदेश दिया कि यदि पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तो न केवल पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज में सत्य और न्याय की आवाज भी और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाई जा सकेगी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी पत्रकार साथियों ने संगठन के साथ मिलकर आगे भी इसी प्रकार कार्य करने का संकल्प लिया।1
- पीलीभीत के गजरौला गाँव में तेंदुआ घुसने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने 5 लोगों को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेंदुए को काबू किया।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर लिटाकर अस्पताल परिसर में ले जाता दिख रहा है। इस घटना ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- बन्नूवाल ग्राउंड के पास तमंचे संग घूम रहा था युवक, इज्जतनगर पुलिस ने दबोचा बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक बन्नूवाल ग्राउंड के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साहिल निवासी कोहड़ापीर, थाना प्रेमनगर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।2