जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का किया गया त्वरित निष्पादन #सभी सरकारी कार्यालयों में हुआ आयोजन नवादा लाइव नेटवर्क। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 08 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना–कादिरगंज, पो०–गोनावां के रिशु कुमार द्वारा नौकरी के संबंध में, थाना–मेसकौर, ग्राम–मेढ़कुरी के शीतल प्रसाद द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में, जिला–नवादा, ग्राम–हिरामन बिगहा के विजय ठाकुर द्वारा जमीन पर कब्जा करने के संबंध में, अंचल–रोह के यदुनन्दन प्रसाद द्वारा जमीन के संबंध में, थाना–रजौली, पंचायत–लेंगुरा, पो०–तारगीर, ग्राम–हनुमान नगर के संजीव कुमार द्वारा जमीन की रसीद काटने के संबंध में, थाना–नारदीगंज, ग्राम–हिरामन बिगहा के विजय ठाकुर एवं उमेश ठाकुर द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने के संबंध में आवेदन सहित अन्य परिवादियों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्रस्तुत की गईं। अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में अपर समाहर्ता कार्यालय, नवादा सदर/रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का किया गया त्वरित निष्पादन #सभी सरकारी कार्यालयों में हुआ आयोजन नवादा लाइव नेटवर्क। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु
प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया।
इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 08 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना–कादिरगंज, पो०–गोनावां के रिशु कुमार द्वारा नौकरी के संबंध में, थाना–मेसकौर, ग्राम–मेढ़कुरी के शीतल प्रसाद द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में, जिला–नवादा, ग्राम–हिरामन बिगहा के विजय ठाकुर द्वारा जमीन पर कब्जा करने के संबंध में, अंचल–रोह के यदुनन्दन प्रसाद द्वारा जमीन के संबंध में, थाना–रजौली, पंचायत–लेंगुरा, पो०–तारगीर,
ग्राम–हनुमान नगर के संजीव कुमार द्वारा जमीन की रसीद काटने के संबंध में, थाना–नारदीगंज, ग्राम–हिरामन बिगहा के विजय ठाकुर एवं उमेश ठाकुर द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने के संबंध में आवेदन सहित अन्य परिवादियों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्रस्तुत की गईं। अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में अपर समाहर्ता कार्यालय, नवादा सदर/रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
- #BiharPolice हर बेटी और हर महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। स्कूल, कॉलेज, बाजार और यात्रा के दौरान सुरक्षित माहौल बनाए रखना हमारा उद्देश्य है। अभया ब्रिगेड त्वरित सहयोग और भरोसे के साथ महिला सुरक्षा के लिए सदैव सक्रिय है। . . #Bihar #abhayabrigade #MahilaSuraksha #SafeBihar #PoliceForPeople Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar1
- डाक कर्मी जितेंद्र कुमार के ठिकाने पर CBI रेड का सच आया सामने #आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है आरोप #जानिए पूरा मामला...!1
- बड़ी पाली ने 4 विकेट से जीता जीपीएल फाइनल, विकास कुमार बने मैन ऑफ द मैच व सीरीज संजय वर्मा नवादा जिले के बिजुबिघा स्थित केशोराम इंटर विद्यालय के खेल परिसर में आदर्श युवा क्लब द्वारा आयोजित (जीपीएल) ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को केशोराम हाईस्कूल विक्की सोनी बनाम बड़ी पाली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्की सोनी की टीम ने 14 ओवर में 10 विकेट खोकर 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ी पाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया और फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यवस्थापक जवाहर प्रसाद, अनुज कुमार, अरविंद तांती, राजेश हिमांशु, बिहारी कुमार एवं अंकरी पंचायत फैक्स अध्यक्ष मासूम अली द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि श्रवण कुशवाहा पूर्व सांसद प्रत्याशी, नवादा विश्वनाथ यादव पूर्व विधायक प्रत्याशी, बेलागंज एवं पिंकी भारती पूर्व विधायक प्रत्याशी, रजौली ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में जिसान खान और विक्कु कुमार ने अंपायरिंग की, जबकि प्रेमन कुमार ने कमेंट्री और गुलशन कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आदर्श युवा क्लब द्वारा संचालित आदर्श सोमवार हाट, बिजुबिघा की वर्षगांठ भी केक काटकर मनाई गई। राज ईंट भट्ठा के मालिक जवाहर प्रसाद एवं अशोक कुमार उर्फ कारू जी द्वारा सोमवार हाट में बैठे व्यापारियों एवं किसान भाइयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंपायर राहुल कुमार, अंकित कुमार, रवि शंकर कुमार, दिव्यांशु सर एवं संयोजक रंजीत कुमार, मुन्ना खान, जमीर खान, श्रीकांत बाबू, बबलू सुमन, शंकर मिस्त्री, सन्नी कुमार, सुजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार वर्मा, बिरेस कुमार, राजू यादव, बंटी कुमार, रंजय कुमार सहित आदर्श युवा क्लब के सभी युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।4
- Hilaini Ara Baliya Ge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬1
- Post by सन ऑफ पासवान राज कुमार1
- ग्राम पंचायत माखर किशनपुर कुछ दूर तक सिर्फ़ नली बना और उस पर ढक्कन लगा देखिए पुरी ग्राउंड रिपोर्ट।1
- पानी नहीं भरने पर कारीगर की पीट पीटकर हत्या नालंदा में एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दिया। घटना सिलाव थाना क्षेत्र हीरा मिष्टान भंडार की है। मृतक की पहचान परबलपुर थाना क्षेत्र बदौनी गांव निवासी स्व. रुदल प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र बिंदु प्रसाद के तौर पर किया गया है। घटना के संबंध में मृतक के भाई राजेश कुमार एवं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार ने बताया कि मृतक बिंदु प्रसाद डेढ़ दो वर्ष से सिलाव बाज़ार स्थित हीरा मिष्टान भंडार में नौकर का कार्य किया करता था। उसी बीच 14 की शाम को दुकान के मालिक द्वारा पानी भरने के लिए कहा जिसे नौकर बिंदु अनसुना कर दूसरे कार्य में लग गया। जिसके बाद दुकान के मालिक पिता-पुत्र 4 लोग मिलकर हाथ पैर से लात घुसे के साथ प्लास्टिक के मोटे पाइप से बेरहमी से पीटा फ़िर मरणासन्न अवस्था में मृतक के घर के पास फेंकर भाग गया जब सुबह गांव वालों ने घायल बिंदु को देखा तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर विम्स पावापुरी ले गए जहां आज अहले सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक बिंदु ने मरने से पहले इलाज के क्रम में वीडियो ब्यान में कहा कि पानी नहीं भरने पर दुकान के संचालक अपने पुत्रों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा और गाड़ी से बेहोशी की हालात में घर के पास फेंककर भाग गया। मृतक को दो संतान बताए जाते हैं। वहीं घटना के संबंध में सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुझे घटना की सूचना मिली है, पीड़ित परिवार द्वारा कोई शिकायत या लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल बिहार शरीफ सदर अस्पताल शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।1