Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैंजी मुख्य चौराहे पर धूमधाम से हुई गणपति स्थापना, वैदिक आचार्य परेश भट्ट ने कराया पूजन गैंजी-कस्बे के मुख्य चौराहे पर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ स्थापित की गई। स्थापना समारोह के दौरान पण्डित परेश भट्ट के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान सावन भोई/सुभाषचन्द्र जी भोई ने सह-परिवार प्रथम पूज्य गजानन की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के पश्चात ढोल-नगाड़ों और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के बीच महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों ने भाग लिया। आरती के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
जितेन्द्र कुमार
गैंजी मुख्य चौराहे पर धूमधाम से हुई गणपति स्थापना, वैदिक आचार्य परेश भट्ट ने कराया पूजन गैंजी-कस्बे के मुख्य चौराहे पर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा अत्यंत भक्तिभाव और धूमधाम के साथ स्थापित की गई। स्थापना समारोह के दौरान पण्डित परेश भट्ट के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान सावन भोई/सुभाषचन्द्र जी भोई ने सह-परिवार प्रथम पूज्य गजानन की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के पश्चात ढोल-नगाड़ों और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के बीच महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों ने भाग लिया। आरती के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कलाल समाज द्वारा गैंजी में हर्षोल्लास से स्थापित किए गए सिद्धि विनायक गैंजी। कस्बे में कलाल समाज के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समाज द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश जी की मनमोहक प्रतिमा की स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्य यजमान श्रीमती ज्योति कलाल पत्नी श्री प्रवीण जी कलाल - DC विलास) दोनों जोडे ने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर गणपति बाप्पा को विराजमान किया। इस दौरान वातावरण 'जय गणेश, जय गणेश देव' की मधुर आरती और भजनों से गुंजायमान रहा। आरती के दौरान समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश-प्रदेश में खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की गई।4
- डूंगरपुर-सागवाड़ा में भाजपा का दबदबा, दोनों निकायों में बनाया बोर्ड डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के डूंगरपुर नगरपरिषद और सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव के परिणामों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों निकायों में अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। डूंगरपुर नगरपरिषद में भाजपा ने लगातार आठवीं बार बोर्ड बनाकर इतिहास रचा है। डूंगरपुर नगरपरिषद की 40 सीटों में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली, जबकि भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने 3 वार्डों में कब्जा जमाया। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। भाजपा के बहुमत हासिल करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं सागवाड़ा नगरपालिका में भी भाजपा ने अपना बोर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। यहां 34 वार्डों के घोषित परिणामों में भाजपा ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के खाते में 8 और भारत आदिवासी पार्टी के खाते में 4 सीटें गईं। हालांकि वार्ड 24 की ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण उसकी मतगणना नहीं हो सकी, जिसके चलते इस वार्ड का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। दोनों निकायों में भाजपा के पक्ष में आए परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। डूंगरपुर में लगातार आठवीं बार बोर्ड बनने और सागवाड़ा में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।1
- निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, लगातार आठवीं बार डूंगरपुर में खिला कमल डूंगरपुर निकाय चुनाव में फिर खिला कमल, भाजपा की ऐतिहासिक जीत डूंगरपुर। निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की। मतगणना के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। डूंगरपुर नगरपरिषद में भाजपा ने 40 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की। इसके साथ ही भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। भाजपा ने लगातार आठवीं बार नगरपरिषद में अपना बोर्ड बनाया। नेताओं ने जीत का श्रेय जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। संगठन की मजबूत रणनीति को भी जीत का अहम कारण बताया गया। भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल है। इस परिणाम ने डूंगरपुर की स्थानीय राजनीति में भाजपा का दबदबा फिर साबित कर दिया।1
- सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में कौन सबसे आगे? सागवाड़ा नगर पालिका 2026: अध्यक्ष पद की दौड़ में कौन सबसे आगे? सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 में भाजपा ने 23 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस 8 सीटों पर सिमट गई, जबकि सभी एग्जिट पोल और राजनीतिक आकलन पीछे छूट गए। अब शहर की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा नगर पालिका अध्यक्ष के चेहरे को लेकर है। कोकिला कलाल (वार्ड 5) कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर चर्चा के केंद्र में हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाली कोकिला कलाल को सामाजिक संतुलन और महिला नेतृत्व के दृष्टिकोण से मजबूत दावेदार माना जा रहा है। श्रद्धा पांचाल (वार्ड 11) 292 मतों के साथ प्रभावशाली जीत, पूर्व पार्षद का अनुभव, मजबूत जनाधार और संगठनात्मक सक्रियता उन्हें अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुख नाम बना रही है। अन्य चर्चित नाम: निर्मला दरजी (वार्ड 19) आशा पाटीदार (वार्ड 33) रीना कंसारा (वार्ड 6) वहीं वार्ड 24 से पहली बार चुनाव लड़ने वाले रमीज राजा ने 25 साल पुराने कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त करते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज की और प्रतिद्वंद्वी की जमानत तक जब्त करवा दी। फिलहाल फैसला भाजपा संगठन के हाथ में है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी किस चेहरे को सौंपी जाएगी। आपकी राय में नगर पालिका अध्यक्ष कौन बनना चाहिए?1
- सवेरे घर से निकला बुजुर्ग , तालाब में मिली लाश एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर ,आसपुर थाना क्षेत्र की घटना सवेरे घर से निकला बुजुर्ग , तालाब में मिली लाश एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर ,आसपुर थाना क्षेत्र की घटना आसपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा आसपुर में एक बुजुर्ग सवेरे पांच बजे घर से निकल गया और शाम को उसकी लाश पास के ही तालाब में मिली ।शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा आसपुर निवासी शंकर मीणा(65) पुत्र कानजी अपने घर के पास बने कमरे में रहता था ।जो सवेरे उठ कर कही निकल गया । सवेरे सात बजे घर वाले उसे चाय देने गए तो कमरे में नहीं मिले ।तब आस पास देखा कोई सुराग नहीं लगा ।करीब दो बजे टोकवासा मोड पर मॉडल तालाब की सीढ़ियों पर बुजुर्ग की लकड़ी मिली ।जिससे अनुमान लगाया की इसी में गिरे है । जानकारी मिलते ही तहसीलदार नारायण लाल सुथार ,एएसआई कान्तिलाल मीणा कांस्टेबल अर्जुन कटारा मौके पर पहुंचे । लेकिन शव अंदर दिखाई नहीं दिया तो डुंगरपुर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की 13 सदस्यों की टीम अनोप सिंह के नेतृत्व में पहुंच कर पानी से शव को निकाल दिया गया । और शव को आसपुर सीएचसी ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया ।1
- दाल चढ़ाते ही फटा कुकर, सिर पर जा लगा ढक्कन,महिला के सिर में आई चोट, सीमलवाड़ा कस्बे में सोमवार सुबह करीब 11 बजे खाना बनाते समय अचानक कुकर फटने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा निवासी गीता देवी पत्नी गणेशलाल दर्जी गैस पर कुकर में दाल चढ़ाकर रख रही थीं। इसी दौरान अचानक कुकर फट गया और उसका ढक्कन उछलकर महिला के सिर पर जा लगा। हादसे में महिला के सिर में मामूली चोट आई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को छुट्टी दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हालत अब पूरी तरह सामान्य है और वह स्वस्थ है। अचानक हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 धर्म नगरी वसी में 7 दिवसीय गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत: विधिवत स्थापना, पूजन और ब्रह्मभोज महाप्रसाद का हुआ आयोजन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 धर्म नगरी वसी में 7 दिवसीय गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत: विधिवत स्थापना, पूजन और ब्रह्मभोज महाप्रसाद का हुआ आयोजन । विशेष संवाददाता। धर्म नगरी वसी में 7 दिवसीय गणेशोत्सव कार्यक्रम का गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भव्य और भक्तिमय माहौल में शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत में श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत रूप से भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई और विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। स्थापना व पूजन के पश्चात विशाल ब्रह्मभोज और महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन की मुख्य विशेषताएं: गणपति स्थापना: मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान की गई। विशेष पूजन: भव्य आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महाप्रसाद: पूजन के उपरांत विशाल ब्रह्मभोज व महाप्रसाद वितरण हुआ। 7 दिवसीय कार्यक्रम: आगामी सात दिनों तक लगातार विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे। गणेशोत्सव को लेकर पूरी धर्म नगरी में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है तथा पांडालों को भव्य रूप से सजाया गया है।1
- तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का पावर हाउस पर हुए एकत्रित आसपुर बिजली बिजली गुल होने से आसपुर रात भर अंधेरे में डुबा तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का पावर हाउस पर हुए एकत्रित आसपुर बिजली बिजली गुल होने से आसपुर रात भर अंधेरे में डुबा आसपुर में भी रात भर से शाम होने तक बिजली सही ढंग से सुचारू नहीं हो पाई है बिजली शुरू होते ही कुछ समय के बाद बंद होने से लोगों में आक्रोश वहीं रामा गांव के ग्रामीण बिजली विभाग कार्यालय पर पहुंचे और बिजली संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जल्द समाधान के आश्वासन पर ग्रामीण शांत आसपुर। ,गोल पंचायत के रामा गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। लगातार बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण आसपुर पावर हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जईयन महेश डामोर के द्वारा फोन नहीं उठाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, अधिकारियों की ओर से भी फोन पर समस्या के समाधान को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद ग्रामीण बिजली चालू कराने की मांग को लेकर आसपुर पावर हाउस पहुंचे और तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों के धरने की सूचना पर माहौल गरमाता देख पावर हाउस के कार्यकर्ता प्रेम पाटीदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या की जानकारी दी तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिन से बिजली बंद होने के कारण गांव में पानी, घरेलू कामकाज सहित कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।1
- लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो आपके अपना गांव की खबर मिलती रहेगी sapoot karo gays लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो1