Shuru
Apke Nagar Ki App…
*लखनऊ .. *PGI थाना क्षेत्र की सतगुरुपुरम कॉलोनी में दर्दनाक हादसा।* बुधवार सुबह घर में खेल रहे *6 माह के मासूम शिवांश (पुत्र कुलदीप)* की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर तक बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तभी वह बाल्टी में अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Sameer Safder naqvi
*लखनऊ .. *PGI थाना क्षेत्र की सतगुरुपुरम कॉलोनी में दर्दनाक हादसा।* बुधवार सुबह घर में खेल रहे *6 माह के मासूम शिवांश (पुत्र कुलदीप)* की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर तक बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तभी वह बाल्टी में अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
More news from Lucknow and nearby areas
- *स्कूल में दो छात्र भिड़े, 5वीं के स्टूडेंट की मौत:* कौशांबी में प्रिंसिपल समेत पूरा स्टाफ सस्पेंड, पिता बोले-बेटे का गला दबाया गया गला दबाने का आरोप: विभान के पिता बीरू राठौर (जो पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं) ने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ सहपाठियों ने विभान का गला दबा दिया था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी।स्टाफ की लापरवाही: परिजनों का कहना है कि जब बच्चों के बीच काफी देर तक झगड़ा चल रहा था, तब स्कूल के शिक्षक मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।इलाज के दौरान मौत: स्कूल से लौटने के बाद विभान ने गले में तेज दर्द की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय अस्पताल से प्रयागराज के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी सांसें टूट गईं।🚨 शव रखकर प्रदर्शन और हंगामास्कूल का घेराव: छात्र की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजन और गांव के 150 से अधिक ग्रामीण शव को लेकर स्कूल परिसर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।स्टाफ हुआ फरार: ग्रामीणों के भारी आक्रोश और हंगामे को बढ़ता देख स्कूल का पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया।अधिकारियों का दौरा: स्थिति को संभालने के लिए एडिशनल एसपी अमिता सिंह, एसडीएम प्रेरणा गौतम और सीओ शिवांक सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ1
- लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने चार्ज लेते ही अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता बताया1
- बाढ़ से निपटने को NDRF तैयार, कासगंज में बड़ा मॉक ड्रिल बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए NDRF पूरी तरह तैयार है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया गया, जहां राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इस दौरान टीमों ने आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने, मेडिकल सहायता पहुंचाने और त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों का प्रदर्शन किया। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपदा के समय बेहतर समन्वय और तेजी से कार्रवाई संभव हो पाती है। #NDRF #FloodPreparedness #MockDrill #Kasganj #DisasterManagement #UPNews #IndiaNews #BreakingNews #EmergencyResponse #HindiNews1
- Gen Z पर बयान से बढ़ी सियासी-फिल्मी बहस, सोनू सूद ने रखी अपनी राय Gen Z को लेकर की गई टिप्पणी के बाद अभिनेता और सांसद कंगना रनौत तथा अभिनेता सोनू सूद के बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बयानों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल पोस्ट और वीडियो में किए जा रहे सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित बयानों के अलग-अलग संस्करण भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।1
- बागपत में गोतस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ और गिरफ्तारी का दावा बागपत से जुड़े एक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कथित पोस्ट वायरल है। इसमें दावा किया जा रहा है कि गोतस्करी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जबकि एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि, वायरल पोस्ट और इससे जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।1