सीवान में रूट केयर फाउंडेशन का सम्मान समारोह 19 अप्रैल को, समाज के ‘सच्चे नायकों’ को मिलेगा सम्मान सीवान: शहर के बबुनिया मोड़ स्थित एक निजी होटल में शनिवार को रूट केयर फाउंडेशन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक मंजेश पांडे और सचिव मुकुंद पाठक ने आगामी वार्षिक सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत जानकारी दी। संस्थापक मंजेश पांडे ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला भव्य सम्मान समारोह इस बार 19 अप्रैल को भगवानपुर प्रखंड के हिलसर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन सच्चे नायकों को सम्मानित करना है, जो शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह समारोह केवल सम्मान का मंच ही नहीं होगा, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत भी बनेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को “शिक्षा गौरव सम्मान”, जिले का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को “सिवान गौरव सम्मान”, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को “पत्रकारिता गौरव सम्मान”, समाज सेवा में सक्रिय लोगों को “समाज सेवा गौरव सम्मान” तथा पढ़ाई, खेल या अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वाले छात्रों को “छात्र प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सचिव मुकुंद पाठक ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक नायकों को पहचान और सम्मान देना बेहद जरूरी है, ताकि वे और अधिक उत्साह के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकें और दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों की जानकारी साझा की गई।

- Post by जनसत्ता NEWS@1
- Bangal kyu ghat modi ji ki lokpriyata kyu bhag rahe modi ji ki railiyon se log akhir kyu nahi sunna chahte log modi ji ki bat1
- बच्चों के विवाद में मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, मौके पर शांति व्यवस्था कायम बलिया।। दिनांक 27.03.2026 को बबलू बिन्द निवासी छोड़हर थाना बांसड़ीहरोड जनपद बलिया निवासी एवं द्वितीय पक्ष के नन्दजी बिन्द निवासी छोड़हर थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया के बीच बच्चों के विवाद को लेकर गाली-गलौज एवं मारपीट कर लिया गया था, इस संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर संबंधित 01 नफर अभियुक्त नन्दजी बिन्द पुत्र लल्लन बिन्द निवासी छोड़हर थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, मारपीट के दौरान विश्वनाथ उम्र करीब 85 वर्ष को चोट लगी थी, जिनका इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा था, दौराने इलाज आज दिनांक 18.04.2026 को उनकी मृत्यु हो गई, पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा/विधिक कार्यवाही की जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, मौके पर शांति व्यवस्था है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र की वीडियो बाइट-👇1
- ये है हमारे बिहार का क्रिकेट स्टेडियम जहा से ईशान किसान ,मुकेश कुमार वैभव सूर्यवंशी जैसे कई खिलाड़ी ट्रेनिंग लेते हैं हमे अपने बिहार पर गर्व है1
- भगवान श्री पशुराम जयंती समारोह पर श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा, नव युवा शक्ति समिति द्वारा श्री पशुराम भगवान का पूजन अर्चन के साथ भव्य रूप से जुलूस भी निकाला जाएगा2
- 10th और 12th में 1st आने का निंजा टेक्निक By Rahul sir #reelsviralシ #viralreels #trendingreel #technique1
- सिवान के गांधी मैदान में कल से शुरू होने जा रहा है एक शानदार डिज़्नीलैंड मेला, जहां मिलेगा मनोरंजन, स्वाद और मस्ती का जबरदस्त कॉम्बिनेशन। इस मेले की खास बात है इसकी जलपरी और कश्मीरी थीम, जो इसे और भी खास और आकर्षक बना रही है। रंग-बिरंगी सजावट और खूबसूरत लाइटिंग लोगों को एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएगी। मेले का उद्घाटन सिवान के एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता के द्वारा किया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में खाने-पीने की एक से बढ़कर एक दुकानें लगाई गई हैं, जहां आपको हर तरह के स्वाद का मजा मिलेगा। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए मजेदार झूले और एडवेंचर राइड्स भी मौजूद रहेंगे। गर्मी की छुट्टियों में यह मेला बच्चों के लिए किसी डिज़्नीलैंड जैसा अनुभव देने वाला है — जहां हर कदम पर होगी खुशी और हर कोने में मिलेगा एंटरटेनमेंट। तो देर किस बात की, अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचिए गांधी मैदान, सिवान और उठाइए इस शानदार मेले का पूरा आनंद।1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- shimalwada gujrat roadwej ki bus kitakkar se paiidal chal rahe rahgir ki mout1