Shuru
Apke Nagar Ki App…
एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार 35.84 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार 35.84 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पत्रकार बताकर धमकी देने का आरोप पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर लोगों को डराने-धमकाने और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कथित तौर पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कंधई पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में कृष्णा सिंह ने आरोप लगाया कि युवक प्राथमिक विद्यालय, अस्पताल और अन्य संस्थानों में बिना अनुमति प्रवेश कर कर्मचारियों व अन्य लोगों का वीडियो बनाता है। इसके बाद धमकी देकर पैसे की मांग करता है। आरोप है कि पैसा न मिलने पर वीडियो प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी देत है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- चार दिन का आश्वासन भी बेअसर! मरी माता धाम के सामने ‘खतरे का गड्ढा’ जस का तस* चार दिन का आश्वासन भी बेअसर! मरी माता धाम के सामने ‘खतरे का गड्ढा’ जस का तस लंभुआ, सुलतानपुर। मरी माता धाम के ठीक सामने सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी के जेई की ओर से चार दिन पहले गड्ढा भरवाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक मरम्मत नहीं हुई है। मदनपुर क्षेत्र से मरी माता धाम होते हुए बरौंसा जाने वाली सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क काफी खराब है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बरसात के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दी जा चुकी है। चार दिन पहले पीडब्ल्यूडी के जेई ने कर्मचारियों को निर्देशित करने और जल्द गड्ढा भरवाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पीडब्ल्यूडी के जेई ने बताया कि गड्ढा भरवाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही उसे भरवा दिया जाएगा। अब देखना है कि यह आश्वासन कब जमीन पर उतरता है। फिलहाल गड्ढा जस का तस है और राहगीरों को सावधानी से आवागमन करना पड़ रहा है।1
- सुलतानपुर पुलिस लाइन्स में पुलिसकर्मियों के लिए अत्याधुनिक जिम खुला: एसपी विनीत जायसवाल और वामा सारथी अध्यक्षा ने किया उद्घाटन; 24 घंटे रहेगा खुला सुलतानपुर पुलिस ने पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। इसी कड़ी में 17 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में एक नया और आधुनिक जिम खोला गया। इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ. तन्वी जायसवाल ने मिलकर किया। उद्घाटन के दौरान एसपी और वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम में लगे आधुनिक उपकरणों को देखा और उनकी जानकारी ली। इस जिम में पुलिसकर्मियों की जरूरत के हिसाब से चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन जैसे कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। जिम पूरी तरह एयर कंडीशन है और सभी सुविधाओं से लैस है। इसका मकसद यह है कि पुलिसकर्मी अपनी व्यस्त ड्यूटी के बीच भी आसानी से व्यायाम कर सकें और फिट रह सकें। पुलिसकर्मियों की मदद के लिए यहां एक प्रशिक्षित जिम ट्रेनर भी रखा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बहुत जिम्मेदारी और चुनौतियों वाली होती है। ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम तनाव कम करने, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ काम करने की क्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इस आधुनिक जिम का लक्ष्य पुलिसकर्मियों में स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिम में मौजूद सुविधाएं उन्हें अपनी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। यह जिम पुलिसकर्मियों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा, ताकि वे अपनी ड्यूटी के हिसाब से कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकें। यह पहल 'फिट इंडिया मूवमेंट' की भावना के अनुरूप है। सुलतानपुर पुलिस का यह कदम पुलिस बल को स्वस्थ और फिट रखने की दिशा में एक अच्छा प्रयास है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन रामकृष्ण चतुर्वेदी और प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।2
- गोमती पुल से युवती ने लगाई छलांग, प्रशासन की तत्परता से बची जान *गोमती पुल से युवती ने लगाई छलांग, प्रशासन की तत्परता से बची जान* *कुड़वार*। गोमती नदी के पुल से गुरुवार को एक अज्ञात युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुड़वार प्रशासन के हाथ-पांव फूलने के बजाय तुरंत हरकत में आ गए। प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर युवती की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जिंदगी बच गई। फिलहाल युवती की हालत ठीक बताई जा रही है, हालांकि वह अभी किसी से बातचीत नहीं कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन और गोताखोरों की मुस्तैदी ने “डूबते को तिनके का सहारा” वाली कहावत को सच कर दिखाया। समय रहते मदद पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- प्रतापगढ़: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दीयों की रोशनी में जगमग हुआ थाना परिसर... प्रतापगढ़: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दीयों की रोशनी में जगमग हुआ थाना परिसर... देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की अंतू थाने में धूमधाम से हुई पूजा आराधना। इस दौरान थाने में नजर आया दीपावली के पर्व जैसा माहौल। बड़ी संख्या में मिट्टी के दियों से जगमगाता नजर आया थाना परिसर।1
- सपा विधायक राहुल लोधी के आरोपों के बाद पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान, बोले— सामने रखी अपनी बात सपा विधायक राहुल लोधी के आरोपों के बाद पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान, बोले— सामने रखी अपनी बात1
- सुल्तानपुर पुलिस लाइन में विश्वकर्मा पूजा पर पूजन करते पुलिस अधीक्षक व अन्य।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में रक्तदान, फल वितरण, दीपदान एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी, टूल किट वितरण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में रक्तदान, फल वितरण, दीपदान एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी, टूल किट वितरण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।* *सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित प्रदशर्नी का मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काट कर किया गया उद्घाटन।* *स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम हुये आयोजित।* *विभिन्न स्थानों पर विशेष महाआरती, भव्य दीपदान एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब।* *विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं डेमो चेक का हुआ वितरण।* सुलतानपुर, 17 सितम्बर/मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद सुलतानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी गई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। विधानसभा सुलतानपुर में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लम्भुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय एवं कादीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी एवं प्रतिनिधि मा0 विधायक सुलतानपुर श्रीमती आशा सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधिगणों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मा0 विधायक सुलतानपुर द्वारा जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को अवगत कराया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, ट्रामा सेन्टर, मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र भांय एवं वृद्धाश्रम तुराबखानी में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रदर्शनी आयोजित की गई। मा0 सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया, जिसका जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा अवलोकन किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल के शुभारम्भ तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मा0 सदस्य विधान परिषद, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। विश्वकर्मा सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत लाभार्थियों आंचल सिंह, दीपशिखा, रिंकी देवी, ज्योति विश्वकर्मा, रमेश चन्द्र, दिलीप कुमार सहित अन्य लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनांतर्गत लाभार्थियों अमिश कुमार, प्रिया दुबे, आदर्श, महेश एवं आलिया बानो को डेमो चेक प्रदान किए गए। माटीकला योजना के अंतर्गत राहुल प्रजापति, सूरज, अरविन्द, मुकेश आदि को विद्युत चालित चाक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में श्रम विभाग द्वारा निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के अंतर्गत शिव कुमारी, कुसुमा, गुमानी सहित अन्य लाभार्थियों तथा कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत प्रहलाद, लीलावती, मीना सहित अन्य लाभार्थियों एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत विनय कुमार, गुड़िया, अंकित, दिलीप कुमार सहित अन्य लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। मा0 सदस्य विधान परिषद एवं मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा ने जनसामान्य को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत कारीगरों एवं परम्परागत हस्तशिल्पियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऋण एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी जनसामान्य को दी। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त उद्योग द्वारा जनप्रतिनिधियों को मोमेंटो भेट किया गया। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकाल में जनपद के विभिन्न धार्मिक, सार्वजनिक एवं शासकीय स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 410 आयुष्मान आरोग्य मंदिर/उपकेन्द्रों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। धोपाप धाम, लम्भुआ में विशेष महाआरती एवं भव्य दीपदान, विजेथुआ धाम, कादीपुर में धार्मिक अनुष्ठान एवं दीप प्रज्ज्वलन, सीताकुण्ड नगर क्षेत्र में सांस्कृतिक संध्या एवं सरोवर दीप प्रज्ज्वलन तथा पारिजात पार्क में पर्यावरण संकल्प, आशीर्वाद संकल्प एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सम्बन्धित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा जनसामान्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त नवोदय विद्यालय करौंदीकला, राजकीय पॉलिटेक्निक अखण्डनगर, नवनिर्मित थाना बंधुआकलां, नवनिर्मित थाना धनपतगंज, अग्निशमन केन्द्र कादीपुर एवं अग्निशमन केन्द्र जयसिंहपुर सहित विभिन्न स्थानों पर भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रमों का अवलोकन किया। जनपदवासियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को सेवा, जनभागीदारी एवं विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। ----------------------------------- जिला सूचना कार्यालय, सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।1
- सुलतानपुर में पिता-पुत्र को चाकू-लाठी से पीटने वाला गिरफ्तार: आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाठी बरामद सुलतानपुर के धम्मौर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र को चाकू और लाठी से पीटने के आरोपी गोकुल प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज (17 सितंबर) मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक लाठी भी बरामद की है। यह मामला 16 सितंबर का है। धम्मौर थाना क्षेत्र के कतकौली गांव निवासी विक्रम कोरी ने पुलिस को बताया था कि रात करीब 9 बजे गोकुल प्रसाद ने उनके पिता रामसेवक को बिना किसी वजह के गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद गोकुल ने चाकू से उन पर कई वार किए। जब विक्रम के बेटे रवि और गोकुल की बेटी नेहा बीच-बचाव करने आए, तो गोकुल ने उन्हें भी गाली दी। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू और लाठी से उनके साथ भी मारपीट की। इस शिकायत के आधार पर धम्मौर थाने में गोकुल प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कतकौली गांव निवासी गोकुल प्रसाद (48) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि गोकुल प्रसाद का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ धम्मौर थाने में आबकारी अधिनियम और अमेठी के पीपरपुर थाने में मारपीट व धमकी देने के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सुलतानपुर कोर्ट में पेश किया गया है।1