फूलपुर पुलिस ने गुमशुदा महिला और 6 साल के बेटे को सकुशल किया बरामद, बदायूं से मिली सफलता फूलपुर पुलिस ने गुमशुदा महिला और6 साल के बेटे को सकुशल किया बरामद, बदायूं से मिली सफलता वाराणसी। थाना फूलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 13 दिनों से लापता महिला और उसके 6 वर्षीय बेटे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की सक्रियता, तकनीकी संसाधनों के सटीक इस्तेमाल और लगातार प्रयासों के चलते यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम दबेथुआ निवासी नेहा कन्नौजिया (उम्र लगभग 30 वर्ष) अपने 6 वर्षीय पुत्र के साथ 8 फरवरी 2026 को पारिवारिक विवाद और काम के सिलसिले में बिना बताए घर से चली गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कोई सुराग नहीं मिला तो महिला की सास ने थाना फूलपुर में गुमशुदगी की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक फूलपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी कठिराव उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने सोशल मीडिया, सर्विलांस सेल और सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला और बच्चे की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार फील्ड इनपुट के आधार पर पुलिस को सुराग मिला कि दोनों जनपद बदायूं में मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम बदायूं रवाना हुई और 21 फरवरी को महिला व उसके पुत्र को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा मामलों में त्वरित सूचना, तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग और समन्वित कार्रवाई बेहद अहम होती है। इस मामले में टीमवर्क और लगातार प्रयासों के चलते दोनों को सुरक्षित वापस लाया जा सका। फूलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है। यह मामला न केवल पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और भरोसे की भावना भी मजबूत करता है।

- वाराणसी बाइट एसीपी भेलुपुर1
- Post by Pradeep Tripathi1
- जौनपुर जौनपुर जंक्शन स्टेशन से जाफराबाद के बीच आने जाने वालों लोगो पटरी के कितने नजदीक से चलते हैं खतरे में डालकर1
- गोपीगंज में 200 साइकिल चालकों की विशाल साइकिल यात्रा | स्वास्थ्य व पर्यावरण का दिया संदेश#BhadohiNews #GopiganjNews #CycleYatra #HealthAwareness #EnvironmentProtection #SaveEnvironment #HealthyIndia #FitIndia #YogaForHealth1
- *थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर सर्राफा व्यापारियों से आभूषण खरीद कर भुगतान के रूप में फर्जी पेमेंट एप्स से फर्जी भुगतान कर ज्वेलरी लेकर चले जाने के आरोप में थाना गोपीगंज पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 2.81 ग्राम रवां पीली धातु (सोना),176.08 ग्राम सील्ली सफेद घातु (चांदी) व 3000/-रुपया बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।* *पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण* :- 1.वादी मुकदमा दिनेश कुमार पाल पुत्र मक्खन पाल निवासी पुरेशम्भु थाना गोपीगंज (दुकान पाल ज्वेलर्स स्टेशन रोड केडवरिया त्रिमुहानी से पहले) द्वारा दिनांक 13.12.2025 को सूचना दी गई समय दोपहर करीब 2.30 बजें दो व्यक्तियों द्वारा एक जोड़ा पायल (चांदी का वजन 100 ग्राम व एक जोड़ी कान की झाली 1.9 ग्राम व एक मंगलसुत्र वजन 2 ग्राम सोने व चांदी की ज्वेलरी प्राप्त कर फर्जी एप से भुगतान कर ज्वेलरी लेकर चले गये थे। 2.वादी मुकदमा कैलाशनाथ सेठ पुत्र स्व0 रामप्रसाद सेठ निवासी ग्राम तुरन्तपुर (चक मान्धाता) थाना गोपीगंज जनपद भदोही की ज्वेलर्स की दुकान सीखपुर बाजार में है, द्वारा दिनांक 13.02.2026 को सूचना दी गई कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जिनसे सोने व चांदी की ज्वेलरी प्राप्त कर फर्जी एप से भुगतान कर ज्वेलरी लेकर चले गये थे। उपरोक्त घटना के संबंध में क्रमशः मु0अ0सं0.563/25 व मु0अ0सं0.81/26 धारा 318(4)/316(2)/117(2)/61(2) बीएनएस थाना गोपीगंज जनपद भदोही पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। *गिरफ्तारी का विवरण:-* *श्री अभिमन्यु मांगलिक* , पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा *श्री शुभम अग्रवाल* , अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल पर्यवेक्षण में गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर सर्राफा व्यापारियों से आभूषण खरीद कर भुगतान के रूप में फर्जी पेमेंट एप्स से फर्जी भुगतान कर ज्वेलरी लेकर चले जाने के संबंध में थाना गोपीगंज पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित वांछित अभियुक्तों 01.ज्योतिष दुबे पुत्र अशोक कुमार दुबे निवासी ग्राम नदिनी थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर एवं 02.अजीत कुमार सिंह पुत्र अमरनाथ पटेल निवासी मुल्हवां थाना पड़री जनपद मिर्जापुर को कस्बा गोपीगंज से तथा ठगी किए गए आभूषणों का क्रय विक्रय करने वाला स्वर्ण व्यापारी अभियुक्त 03. पवन सेठ पुत्र श्यामबाबू सेठ निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना विन्घ्याचल जनपद मिर्जापुर को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2.81 ग्राम रवां पीली धातु (सोना), 176.08 ग्राम सील्ली सफेद घातु (चांदी) व 3000/-रुपया बरामद किया गया है। *पूछताछ /अपराध करने के तरीके का विवरण :-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने दिनांक 13.02.2026 को समय करीब 02.00 बजें दिनं मे सीखापुर बाजार मे कैलाश सेठ ज्वेलर्स की दुकान से दो जोड़ी पायल एक सटेदार मीना व सोने का एक जोड़ी टप्स लिए और फर्जी फोन पे एप्स से भुगतान दिखाकर लेकर चले गये, जिसे हम दोनो ने सभी सोने चादी के ज्लेलरी को पवन सेठ पुत्र श्यामबाबू सेठ निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना विन्घ्याचल जनपद मिर्जापुर को 26000/-रुपया में बेच दिया है तथा यह जो मेरे पास से 3000/-रुपया बरामद हुआ है यह रुपया सौरभ मिश्रा व नितिन सेठ ने मेरी पल्सर मोटरसाइकिल से गोपीगंज बाजार पाल ज्वेलर्स स्टेशन रोड से फर्जी एप के माध्यम से लिया था जिसे सौरभ मिश्रा व नितिन पाण्डेय ने पवन सेठ को बेचा है। दोनो अभियुक्तों को साथ लेकर पवन सेठ पुत्र श्यामबाबू सेठ निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना विन्घ्याचल जनपद मिर्जापुर पहुंचा तो पवन सेठ घर पर मौजूद मिला, जिसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.12.2025 को मेरे पास सौरभ मिश्रा व नितिन पाण्डेय आये और मुझे 01 जोड़ा पायल बजन 100 ग्राम, एक जोड़ी कान की छाली 1.9 ग्राम व एक अदद मंगलसूत्र वजन 2.00 ग्राम दिये जिसके एवज में मेरे द्वारा 25000/-रुपये दिया गया तथा दिनांक 13.02.2026 के शाम को मेरे पास ज्योतिष दुबे व अजीत कुमार सिंह आये और मुझे दो जोड़ी पायल एक सटेदार मीना व सोने का एक जोड़ी टप्स दिये और मेंने कहा कि शेष पैसा सोना चांदी के ज्वेलर्स को गलाकर रवा व सिल्ली बनाकर बेचने के बाद दूंगा, मैने सोना चांदी को गला दिया है तथा सोने के रवा को बेच दिया है तथा चांदी की कुछ सिल्ली बची हुई है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का नाम व पता:-* 1.अभियुक्त ज्योतिष दुबे पुत्र अशोक कुमार दुबे निवासी ग्राम नदिनी थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर उम्र 26 वर्ष 2.अजीत कुमार सिंह पुत्र अमरनाथ पटेल निवासी मुल्हवां थाना पड़री जनपद मिर्जापुर उम्र 24 वर्ष 3.पवन सेठ पुत्र श्यामबाबू सेठ निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना विन्घ्याचल जनपद मिर्जापुर उम्र 38 वर्ष *अनावरण अभियोग:-* 1.मु0अ0सं0563/25 धारा 318(4)/316(2)/117(2)/61(2) बीएनएस थाना गोपीगंज जनपद भदोही। 2.मु0अ0स0.81/26 धारा 318(4)/316(2)/117(2)/61(2) बीएनएस थाना गोपीगंज जनपद भदोही। *शेष वांछित अभियुक्तों का विवरण* 01.सौरभ मिश्रा पुत्र बब्लू मिश्रा निवासी ग्राम चडैचा थाना जिगना जनपद मिर्जापुर 02.नितिन पाण्डेय पुत्र प्रमोद पाण्डेय निवासी डुगरहा थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-* *टीम -1* .उ0नि0 वीरेन्द्र यादव चौकी प्रभारी नथईपुर, , उ0नि0 बनारसी यादव , उ0नि0 जय प्रकाश पाण्डेय , हे0क0 मनमोहन, का0 अरविन्द यादव ,थाना गोपीगंज जनपद भदोही *टीम 2* -उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय प्रभारी एस0ओ0जी0/ सर्विलांस सेल ,हे0का0 धीरेन्द्र श्रीवास्तव एस0ओ0जी0,हे0का0 नागेन्द्र यादव एस0ओ0जी0,हे0का0 बृजेश सिंह सुर्यवंशी एस0ओ0जी0,हे0का0 राधेश्याम कुशवाहा सर्विलांस सेल,का0 हिमान्शु सिंह एस0ओ0जी0,का0 दीपक यादव एस0ओ0जी0,का0 मन्नु सिंह एस0ओ0जी0,का0 सुनिल पाल एस0ओ0जी0,का0 नीरज यादव सर्विलांस सेल,का0 गोपाल खरवार सर्विलांस सेल,का0 सुनिल कन्नौजिया,का0 राघवेन्द्र कुशवाहा,का0 प्रत्युश पाठक1
- इस विडियो मे हम राज्यसभा सांसद संजय सिंह से बनारस पर चर्चा कर रहे है। अगर प्रदेश मे आप की सरकार बने तो युवा के लिए आपकी क्या योजना होगी। varanasi varanasi News varanasi breaking News varanasi local News varanasi trending News Kumar shailendra Banaras Banaras News Banaras breaking news Banaras trending News1
- सारनाथ एसीपी विदुष सक्सेना द्वारा साइबर फ्राड के बारे जानकारी दीं गईं आठवें वेतन के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! सावधान बनारस1
- खोजवा में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद, एक युवक हिरासत में वाराणसी। खोजवा क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। चेकिंग के दौरान स्कूटी से जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसकी स्कूटी की डिक्की से 300 ग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही युवक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा3