*कर्मो का जाल तोड़ना है तो ‘मगर’ से मुक्ति पानी होगी-आचार्य रामदयालजी महाराज* *शरीर को अपना नहीं माने आत्मा के कल्याण के लिए भक्ति करते रहें* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल,26 अगस्त *कर्मो का जाल तोड़ना है तो ‘मगर’ से मुक्ति पानी होगी-आचार्य रामदयालजी महाराज* *शरीर को अपना नहीं माने आत्मा के कल्याण के लिए भक्ति करते रहें* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल,26 अगस्त राम नाम श्रवण करने से पशुओं का भी उद्धार हो जाता है पर हमे राम नाम बोलने के लिए भी समय की कमी लगती। मनुष्य बनकर भी परमात्मा को याद नहीं कर पाते है तो फिर श्रेष्ठता कैसे हो सकती है। हम कहते है सत्संग में जाना तो चाहता हूं, भक्ति करना तो चाहता हूं मगर क्या करू समय ही नहीं मिलता। अपने भविष्य की राह में ‘मगर’ को बाधक नहीं बनने दे। कर्मो का जाल तोड़ने के लिए मगर से मुक्ति पानी होगी। मगर के शिंकजे से न तो पत्नी न बच्चें कोई बल छुड़ा सकता केवल राम नाम का कीर्तन व सत्संग ही मगर से मुक्त करा सकता है। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने बुधवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्रवण भक्ति अनुपम होती है, मगर ने राम नाम श्रवण किया तो भी उसका उद्धार हो गया। राम भक्ति के बिना संसार में सब व्यर्थ है। राम नाम लेने ओर सुनने से उद्धार होता है। आचार्यश्री ने कहा कि हम स्वतंत्र बने ओर स्वच्छन्दता से दूर रहे पर हम शास्त्रीय नियमों से बंधे रहे। धर्म, संस्कृति सबके नियम ओर मर्यादा होती है जिनकी पालना करनी चाहिए। मर्यादा से जीने वाले का उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि हम शरीर से मोह नहीं रख आत्मा के कल्याण के लिए धर्म सत्संग करते रहे। जिस शरीर से मोह रखते वह एक दिन अवश्य धोखा देकर छोड़ जाएगा। हम शरीर को अपना मानते पर वह हमे अपना नहीं मानता। मृत्यु कब आएगी कोई नहीं जानता इसलिए हमेशा तैयार रहे। आचार्य रामदयालजी महाराज ने कहा कि हमेशा अपनी वाणी में मधुरता, व्यवहार में उदारता ओर विचारों में महानता रखे। ऐसा व्यक्ति जाएगा तो लोग कहेंगे दुनिया से अच्छा आदमी चला गया ओर कुछ ऐसे भी होते जिनके जाने पर लोग कहते दुनिया का भार कम हुआ। हम किसी का भला नहीं कर सकते तो बुंुरा भी नहीं करे, किसी को सुख नहीं दे सकते तो दुःख भी मत दो। उन्होंने कहा कि जो परमात्मा की भक्ति में डूब जाता उसका जीवन सार्थक हो जाता है। भगवान के नाम का जाप करने से जीभ भी पवित्र हो जाती है। अपनी प्रज्ञा को जागृत करे एवं आत्मचिंतन करे। भगवान की भक्ति में इतनी शक्ति है कि वह भक्त के सारे मनोरथ पूर्ण कर सकती है। आचार्यश्री से पूर्व अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रखर वक्ता संत मनोरथरामजी आलोट ने मानस प्रवचन दिया। प्रवचन के विश्राम पर श्रद्धालुओं द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चातुर्मास में दैनिक सत्संग का समय सुबह 9 से 10 बजे तक है। रामधुनी के साथ सुबह 8.30 से 9 बजे तक वाणीजी का पाठ हो रहा है। सूर्यास्त के समय संध्या आरती एवं रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा संत रामजस ईडर द्वारा भक्तमाल की कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
*कर्मो का जाल तोड़ना है तो ‘मगर’ से मुक्ति पानी होगी-आचार्य रामदयालजी महाराज* *शरीर को अपना नहीं माने आत्मा के कल्याण के लिए भक्ति करते रहें* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल,26 अगस्त *कर्मो का जाल तोड़ना है तो ‘मगर’ से मुक्ति पानी होगी-आचार्य रामदयालजी महाराज* *शरीर को अपना नहीं माने आत्मा के कल्याण के लिए भक्ति करते रहें* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल,26 अगस्त राम नाम श्रवण करने से पशुओं का भी उद्धार हो जाता है पर हमे राम नाम बोलने के लिए भी समय की कमी लगती। मनुष्य बनकर भी परमात्मा को याद नहीं कर पाते है तो फिर श्रेष्ठता कैसे हो सकती है। हम कहते है सत्संग में जाना तो चाहता हूं, भक्ति करना तो चाहता हूं मगर क्या करू समय ही नहीं मिलता। अपने भविष्य की राह में ‘मगर’ को बाधक नहीं बनने दे। कर्मो का जाल तोड़ने के लिए मगर से मुक्ति पानी होगी। मगर के शिंकजे से न तो पत्नी न बच्चें कोई बल छुड़ा सकता केवल राम
नाम का कीर्तन व सत्संग ही मगर से मुक्त करा सकता है। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने बुधवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्रवण भक्ति अनुपम होती है, मगर ने राम नाम श्रवण किया तो भी उसका उद्धार हो गया। राम भक्ति के बिना संसार में सब व्यर्थ है। राम नाम लेने ओर सुनने से उद्धार होता है। आचार्यश्री ने कहा कि हम स्वतंत्र बने ओर स्वच्छन्दता से दूर रहे पर हम शास्त्रीय नियमों से बंधे रहे। धर्म, संस्कृति सबके नियम ओर मर्यादा होती है जिनकी पालना करनी चाहिए। मर्यादा से जीने वाले का उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि हम शरीर से मोह नहीं रख आत्मा के कल्याण के लिए धर्म सत्संग करते रहे। जिस शरीर से मोह रखते वह एक दिन अवश्य धोखा देकर छोड़ जाएगा। हम शरीर को अपना मानते पर वह हमे अपना नहीं मानता। मृत्यु कब आएगी कोई नहीं जानता इसलिए हमेशा तैयार रहे। आचार्य रामदयालजी महाराज ने कहा कि हमेशा अपनी वाणी में मधुरता, व्यवहार में उदारता ओर विचारों में महानता रखे। ऐसा व्यक्ति जाएगा तो लोग कहेंगे दुनिया
से अच्छा आदमी चला गया ओर कुछ ऐसे भी होते जिनके जाने पर लोग कहते दुनिया का भार कम हुआ। हम किसी का भला नहीं कर सकते तो बुंुरा भी नहीं करे, किसी को सुख नहीं दे सकते तो दुःख भी मत दो। उन्होंने कहा कि जो परमात्मा की भक्ति में डूब जाता उसका जीवन सार्थक हो जाता है। भगवान के नाम का जाप करने से जीभ भी पवित्र हो जाती है। अपनी प्रज्ञा को जागृत करे एवं आत्मचिंतन करे। भगवान की भक्ति में इतनी शक्ति है कि वह भक्त के सारे मनोरथ पूर्ण कर सकती है। आचार्यश्री से पूर्व अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रखर वक्ता संत मनोरथरामजी आलोट ने मानस प्रवचन दिया। प्रवचन के विश्राम पर श्रद्धालुओं द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चातुर्मास में दैनिक सत्संग का समय सुबह 9 से 10 बजे तक है। रामधुनी के साथ सुबह 8.30 से 9 बजे तक वाणीजी का पाठ हो रहा है। सूर्यास्त के समय संध्या आरती एवं रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा संत रामजस ईडर द्वारा भक्तमाल की कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
- वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।1
- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।4
- बीलिया कला में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने लिया भाग क्राईम न्यूज संपादक एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन बीलिया कलां भीलवाड़ा। ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि बीलिया कला गांव में पहली बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में पूरे गांव के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालु बनास नदी से जल भरकर कांवड़ के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बनास नदी स्थित महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर पूरे गांव की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद मालपुआ, खुर-पुड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जर्जर मंदिर का हुआ कायाकल्प ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि गांव में स्थित महादेव मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। राधेश्याम गुर्जर एवं कमलेश गुर्जर के मन में मंदिर के पुनर्निर्माण का विचार आया, जिसके बाद लाखों रुपये की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य करवाया गया। मंदिर परिसर में स्विमिंग पूल, बाउंड्री निर्माण के साथ पेड़-पौधे भी लगाए गए, जिससे परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। मंदिर के कायाकल्प के बाद पहली बार बनास नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूरे गांव में भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और धार्मिक आयोजन के साथ प्रसाद वितरण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।3
- Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा1
- निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना... #LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew1
- जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: अदालत का फैसला, विवाद, गिरफ्तारी और भव्य कांवड़ यात्रा चित्तौड़गढ़ में आज की बड़ी हलचल: चेक अनादरण में 1 साल की सजा, शहर में विवाद पर पुलिस का मोर्चा, निम्बाहेड़ा में कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार और शंभूपुरा में हजारों शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा1
- आसींद कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी1