बूसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार को लेकर सकारात्मक पहल बूसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार को लेकर सकारात्मक पहल बूसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की जर्जर भवन के जीर्णोद्धार के संबंध में आज बूसी के भामाशाह राजेंद्र जी कोटड़िया, परसमल जी बोहरा एवं मिठा लालजी पटवा सहित रमेश जी चोपड़ा, पूर्व सरपंच दुर्गाराम जी घांची, चंपालाल जी वैष्णव एवं प्रधानाचार्य प्रदीप जी ने पाली ज़िला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी से सकारात्मक मुलाकात एवं चर्चा की। विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार भामाशाहों के सहयोग से ही संभव है। विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय भवन का सुदृढ़ एवं सुंदर होना अत्यंत आवश्यक है। इस पुनीत कार्य में बूसी के सभी भामाशाहों एवं समाजसेवियों का सहयोग निश्चित रूप से विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बूसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार को लेकर सकारात्मक पहल बूसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार को लेकर सकारात्मक पहल बूसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की जर्जर भवन के जीर्णोद्धार के संबंध में आज बूसी के भामाशाह राजेंद्र जी कोटड़िया, परसमल जी बोहरा एवं मिठा लालजी पटवा सहित रमेश जी चोपड़ा, पूर्व सरपंच दुर्गाराम जी घांची, चंपालाल जी वैष्णव एवं प्रधानाचार्य प्रदीप जी ने पाली ज़िला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी से सकारात्मक मुलाकात एवं चर्चा की। विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार भामाशाहों के सहयोग से ही संभव है। विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय भवन का सुदृढ़ एवं सुंदर होना अत्यंत आवश्यक है। इस पुनीत कार्य में बूसी के सभी भामाशाहों एवं समाजसेवियों का सहयोग निश्चित रूप से विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, ‘अबकी बार 50 पार’ का संकल्प पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली के आह्वान पर अग्रसेन वाटिका में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पाली शहर के विभिन्न वार्डों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उत्साहपूर्वक पहुंचे। सम्मेलन में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की मजबूत तैयारी, संगठनात्मक एकजुटता और विजय का संकल्प दिखाई दिया। सम्मेलन में राजस्थान के मुख्य सचेतक एवं कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग, पाली नगर निगम प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, सांसद पी.पी. चौधरी, संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, एससी प्रदेश मंत्री राकेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला मंत्री प्रताप सिंह जोधा, नगर निकाय संयोजक सोहन गौतम, पाली शहर अध्यक्ष सुरेश पंवार, गोपाल बंजारा एवं मानवेन्द्र सिंह भाटी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंचासीन रहे। मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि अग्रसेन वाटिका में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रति मजबूत जनसमर्थन का संदेश दिया। पाली सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पाली को भाजपा का गढ़ बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विश्वास को और मजबूत करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए “पाली नगर निगम चुनाव में अबकी बार 50 पार” का नारा दिया। सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की जितनी बड़ी जीत होगी, केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की ओर से पाली को उतनी ही बड़ी सौगात मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पाली नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में सकारात्मक वातावरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने पाली में भाजपा के मजबूत संगठनात्मक आधार और चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी के उत्साह को और बढ़ाया।1
- राणा नाडी गांव में किसान के कुएं में मिला अजगर, ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर; जंगल में सुरक्षित छोड़ा ।। मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के राणा नाडी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान भैरू सिंह के कुएं में एक विशाल अजगर गिरा हुआ दिखाई दिया। करीब 50 फीट गहरे कुएं में अजगर होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग जोजावर रेंज को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग जोजावर रेंज के फॉरेस्टर तुलसी राम मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान अजगर को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया। रेस्क्यू अभियान में भाजपा नेता डाऊ सिंह रावत ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों का सहयोग किया। अजगर को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। ग्रामीणों ने भी निभाई अहम भूमिका अजगर के रेस्क्यू में ग्रामीणों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वन विभाग एवं ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू संभव हो सका। वन्यजीवों की सुरक्षा का संदेश घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव या खेतों में किसी भी प्रकार का वन्यजीव दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। वन्यजीवों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। वन विभाग की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से 50 फीट गहरे कुएं में फंसे अजगर को सुरक्षित जीवनदान मिला।2
- पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 44पार्षद उमीदवार हेतु विकास राठौड़ ने टिकीट की प्रबल दावेदार। पाली वार्ड नंबर 44पार्षद,नगर निगम चुनाव में विकास राठौड़ ने अपने सर्मथको के साथ,पाली विधायक भीमराज भाटी से टिकीट की अपील की।तथा सबसे विकास राठौड़ ने विधायक भीमराज भाटी को साफा व माला पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।2
- भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, ‘अबकी बार 50 पार’ का संकल्प रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली मोबाइल नंबर 9929048133 पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली के आह्वान पर अग्रसेन वाटिका में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पाली शहर के विभिन्न वार्डों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उत्साहपूर्वक पहुंचे। सम्मेलन में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की मजबूत तैयारी, संगठनात्मक एकजुटता और विजय का संकल्प दिखाई दिया। सम्मेलन में राजस्थान के मुख्य सचेतक एवं कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग, पाली नगर निगम प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, सांसद पी.पी. चौधरी, संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, एससी प्रदेश मंत्री राकेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला मंत्री प्रताप सिंह जोधा, नगर निकाय संयोजक सोहन गौतम, पाली शहर अध्यक्ष सुरेश पंवार, गोपाल बंजारा एवं मानवेन्द्र सिंह भाटी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंचासीन रहे। मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि अग्रसेन वाटिका में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रति मजबूत जनसमर्थन का संदेश दिया। पाली सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पाली को भाजपा का गढ़ बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विश्वास को और मजबूत करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए “पाली नगर निगम चुनाव में अबकी बार 50 पार” का नारा दिया। सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की जितनी बड़ी जीत होगी, केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की ओर से पाली को उतनी ही बड़ी सौगात मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पाली नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में सकारात्मक वातावरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने पाली में भाजपा के मजबूत संगठनात्मक आधार और चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी के उत्साह को और बढ़ाया।2
- ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में मुस्लिम मोहल्लों, घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाए जा रहे है। ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में मुस्लिम मोहल्लों, घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाए जा रहे है। पाली शहर के प्यारा चौक नाडी मोहल्ला जगमगाया1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- नगर निकाय आम चुनाव 2026, जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिषद सभागार में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी मतदान केन्द्रों एवं संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न दायित्वों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के अधिकारी, न्यायिक शाखा के कार्मिक सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। --------2
- राज्यपाल ने विधायक चौधरी से कुशलक्षेम पूछी जयपुर अस्पताल में भर्ती विधायक मारवाड़ जंक्शन के विधायक केसाराम चौधरी कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर जयपुर से दिल्ली जाते समय सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर विधायक केसाराम चौधरी से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक केशाराम चौधरी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद लगातार उनके शुभचिंतक और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।1