logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।

4 hrs ago
user_राहुल कुमार
राहुल कुमार
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • रामलखन साहू बोले इतना शानदार फुटबॉल मैच कहीं नहीं होता.? #shorts #shortvideo #short #futbool #news
    1
    रामलखन साहू बोले इतना शानदार फुटबॉल मैच कहीं नहीं होता.? #shorts #shortvideo #short #futbool #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • झारखंड के आदिवासी मूलवासी मजबूर है बाहर के राज्य में जाकर काम करने के लिए लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी जब उत्तराखंड में जाकर लेबर का काम किया तो उनकी मजदूरी तक नहीं दी गई ठेकेदार द्वारा पैसे को हड़प लिया गया
    1
    झारखंड के आदिवासी मूलवासी मजबूर है बाहर के राज्य में जाकर काम करने के लिए
लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी जब उत्तराखंड में जाकर लेबर का काम किया तो उनकी मजदूरी तक नहीं दी गई ठेकेदार द्वारा पैसे को हड़प लिया गया
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी
    1
    चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी

    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में मंगलवार की शाम 5:00 तक कुल 456 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित। उक्त जानकारी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे देते हुए बताया कि अब तक लातेहार जिला में कुल 10844 युवक एवं युवती को निबंधित कर नियोजित किया जा चुका है।ज्ञात हो कि विगत दिनों होने वाली होमगार्ड की बहाली को लेकर बड़ी संख्या में लातेहार जिला के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना निबंधन कर कर नियोजित हो रहे है।
    1
    जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में मंगलवार की शाम 5:00 तक कुल 456 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित।
उक्त जानकारी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे देते हुए बताया कि अब तक लातेहार जिला में कुल 10844 युवक एवं युवती को निबंधित कर नियोजित किया जा चुका है।ज्ञात हो कि विगत दिनों होने वाली होमगार्ड की बहाली को लेकर बड़ी संख्या में लातेहार जिला के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना निबंधन कर कर नियोजित हो रहे है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • *कोलियरी चालू नहीं हुई तो 28 सितंबर को जुलूस-धरना-प्रदर्शन करेंगे मजदूर : खनिज मजदूर संघ* *लातेहार / चंदवा।* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक *15.9.2026 दिन मंगलवार को सिकनी कोलियरी परिसर में झारखंड खनिज मजदूर संघ (रजि. नं.- 3730)* के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यरत मजदूरों की आवश्यक बैठक संघ के *अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता* में संपन्न हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित हुए। प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार इसके पूर्व में निगम के प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया गया था, जिसमें 15 दिनों के अंदर कोलियरी चालू कराने की मांग की गई थी। परंतु निगम की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। इसे लेकर झारखंड खनिज मजदूर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से *दिनांक 28.9.2026 दिन सोमवार को सिकनी में एक दिवसीय जुलूस, धरना एवं प्रदर्शन* का निर्णय लिया गया है। बैठक में मजदूर नेता रवि उरांव, सागा उरांव, राजनाथ उरांव, रामलाल यादव, महेश राम, धनेश्वर राम, लालबिहारी यादव, मोतीराम, बालेश्वर उरांव, राजेन्द्र यादव इत्यादि समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।
    2
    *कोलियरी चालू नहीं हुई तो 28 सितंबर को जुलूस-धरना-प्रदर्शन करेंगे मजदूर : खनिज मजदूर संघ*

*लातेहार / चंदवा।* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक *15.9.2026 दिन मंगलवार को सिकनी कोलियरी परिसर में झारखंड खनिज मजदूर संघ (रजि. नं.- 3730)* के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यरत मजदूरों की आवश्यक बैठक संघ के *अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता* में संपन्न हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित हुए।

प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार इसके पूर्व में निगम के प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया गया था, जिसमें 15 दिनों के अंदर कोलियरी चालू कराने की मांग की गई थी। परंतु निगम की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।

इसे लेकर झारखंड खनिज मजदूर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से *दिनांक 28.9.2026 दिन सोमवार को सिकनी में एक दिवसीय जुलूस, धरना एवं प्रदर्शन* का निर्णय लिया गया है।

बैठक में मजदूर नेता रवि उरांव, सागा उरांव, राजनाथ उरांव, रामलाल यादव, महेश राम, धनेश्वर राम, लालबिहारी यादव, मोतीराम, बालेश्वर उरांव, राजेन्द्र यादव इत्यादि समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गणपती बप्पा ने खूब धूम मचाया ,लोगों ने आरती उतारी और खूब प्रसाद खाए , पतंजलि आरोग्य प्रांगण में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया, पतंजलि के संचालक प्रमोद दुबे ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और भोग लोगों को भेंट किए , मंगलवार के दोपहर को गायन कार्यक्रम किया जिसमें वृन्दावन की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री किशोरी जी अपने टीम के साथ पधारी और गायन गाकर लोगों का मन मोह लिया ,
    1
    गणपती बप्पा ने खूब धूम मचाया ,लोगों ने आरती उतारी और खूब प्रसाद खाए ,
पतंजलि आरोग्य प्रांगण में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया,
पतंजलि के संचालक प्रमोद दुबे ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और भोग लोगों को भेंट किए ,
मंगलवार के दोपहर को गायन कार्यक्रम किया जिसमें वृन्दावन की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री किशोरी जी अपने टीम के साथ पधारी और गायन गाकर लोगों का मन मोह लिया ,
    user_विभूति नाथ सिंह
    विभूति नाथ सिंह
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • लोहरदगा जिले के कुरु प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की रोड की हालत
    1
    लोहरदगा जिले के कुरु प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की रोड की हालत
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • गुमला शहरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त झारखंड सरकार, गुमला उपायुक्त और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज ने किया। गुमला शहरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त झारखंड सरकार, गुमला उपायुक्त और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज ने किया।
    1
    गुमला शहरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त झारखंड सरकार, गुमला उपायुक्त और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज ने किया।

गुमला शहरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त झारखंड सरकार, गुमला उपायुक्त और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज ने किया।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • ग्राम जालिम में अवस्थित श्रम कार्ड धारी संगठित श्रेणी की महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण मंगलवार की शाम 5:00 बजे श्रम अधीक्षक लातेहार दिनेश भगत ने किया। अपने निरीक्षण के दौरान श्री भगत ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में अवस्थित प्रैक्टिकल थ्योरी एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र संचालक को दिया गया । ज्ञात हो की श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार एवं एसजीआरएस के संयुक्त तत्वाधान में लातेहार के जालिम ग्राम में अवस्थित शत्रुध्न प्रसाद के आवास से प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। जहां 120 श्रमिक महिलाओं को 3 माह का सिलाई प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा।
    1
    ग्राम जालिम में अवस्थित श्रम कार्ड धारी संगठित श्रेणी की महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण मंगलवार की शाम 5:00 बजे श्रम अधीक्षक लातेहार दिनेश भगत ने किया।
अपने निरीक्षण के दौरान श्री भगत ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में अवस्थित प्रैक्टिकल थ्योरी एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र संचालक को दिया गया । ज्ञात हो की श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार एवं एसजीआरएस के संयुक्त तत्वाधान में लातेहार के जालिम ग्राम में अवस्थित शत्रुध्न प्रसाद के आवास से प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। जहां 120 श्रमिक महिलाओं को 3 माह का सिलाई प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.