अलविदा जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड पर बरेली पुलिस, एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया रूट मार्च बरेली में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसपी सिटी मानुष पारीक खुद सड़कों पर उतरे और पुलिस बल के साथ रूट मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रूट मार्च के दौरान एसपी सिटी ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलविदा जुमे की नमाज और आने वाले ईद-उल-फितर के त्योहार को देखते हुए बरेली पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि शहर की मस्जिदों और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही क्लस्टर मोबाइल टीमें और थाना पुलिस लगातार इलाके में भ्रमण कर रही हैं, जबकि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कोशिश है कि अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराया जाए।

- बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी भगवानदास (52) को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोपियों ने 18 वर्षीय युवती को दावत के बहाने घर से बुलाकर अमरोहा ले जाकर अज्ञात लोगों को बेच दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मनीष श्रीवास्तव और गीता के साथ मिलकर फर्जी शादी की योजना बनाकर लड़के पक्ष से करीब साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठे गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी1
- Khurja में जंगल से मां, बेटी और देवर के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान देवी सरकार (30), सरल सरकार (26) और सबून्ति (7) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से West Bengal के रहने वाले बताए जा रहे हैं और खुर्जा में पॉटरी यूनिट में काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।1
- बरेली में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर व्यापारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ गैस एजेंसियां और दलाल आम लोगों और व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन इसके बावजूद कई गैस एजेंसियों ने अपना बुकिंग नंबर बंद कर दिया है, जिससे लोगों को गैस बुक कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर स्टॉक कर उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं और 800-900 रुपये वाले सिलेंडर को 1600 से 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इसके अलावा बाजारों में घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग का भी खेल चल रहा है, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण व्यापारियों को अपने कारोबार में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने जिला पूर्ति अधिकारी से मांग की है कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। पूरे मामले में आज शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी1
- Bareilly Ke SSP Se nyaay Ki ummid/pidit Parivar ki Suraksha ka sawal/ Thana Subhash Nagar mamla FIR hone ke bad girftari kyon Nahin pidit Parivar Ne nyaay ki guhar lagai1
- होली मिलन कार्यक्रम में आंवला विधानसभा से हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए कई भाजपा नेता भी सम्मिलित हुए1
- Post by शाहबुद्दीन1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बरेली किला जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज़ नमाजियों पर हुई फूलों की बारिश हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल1
- #अलविदा जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड पर बरेली पुलिस, एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया रूट मार्च#1