तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब भारत माता के जयकारों से गूंजा नेवरा खादर बसंतपुर, राजघाट पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई (कुशभवन सुल्तानपुर) छत्तीसगढ़ के रायपुर में वीरगति को प्राप्त हुए देश के वीर सपूत शहीद आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर पहुंचा तो पूरा गांव गम और गर्व के भाव से भर उठा। तिरंगे में लिपटे शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल बेहद भावुक हो गया। मां, पिता, पत्नी और अन्य परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे शहीद के अंतिम दर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। जैसे ही अंतिम यात्रा गांव से कुड़वार के राजघाट के लिए रवाना हुई, सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “शहीद आनंद प्रकाश तिवारी अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। राजघाट पहुंचने के बाद सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद जवान का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर वीर सपूत को अंतिम सलामी दी। इसके बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक शहीद के परिजनों को सौंपा गया शहीद की अंतिम विदाई का दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया। परिजनों के दुख के बीच पूरे क्षेत्र में अपने वीर सपूत के बलिदान को लेकर गर्व का भाव भी दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले आनंद प्रकाश तिवारी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। वीर सपूत ने कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर पूरे कुड़वार क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। ब्यूरो रिपोर्ट
तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब भारत माता के जयकारों से गूंजा नेवरा खादर बसंतपुर, राजघाट पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई (कुशभवन सुल्तानपुर) छत्तीसगढ़ के रायपुर में वीरगति को प्राप्त हुए देश के वीर सपूत शहीद आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर पहुंचा तो पूरा गांव गम और गर्व के भाव से भर उठा। तिरंगे में लिपटे शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के
क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल बेहद भावुक हो गया। मां, पिता, पत्नी और अन्य परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे शहीद के अंतिम दर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। जैसे ही अंतिम यात्रा गांव से कुड़वार के राजघाट के लिए रवाना हुई, सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा बड़ी संख्या
में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “शहीद आनंद प्रकाश तिवारी अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। राजघाट पहुंचने के बाद सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद जवान का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर वीर सपूत को अंतिम सलामी दी। इसके बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक शहीद के परिजनों को सौंपा गया शहीद की अंतिम विदाई का दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति
को भावुक कर गया। परिजनों के दुख के बीच पूरे क्षेत्र में अपने वीर सपूत के बलिदान को लेकर गर्व का भाव भी दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले आनंद प्रकाश तिवारी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। वीर सपूत ने कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर पूरे कुड़वार क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। ब्यूरो रिपोर्ट
- अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *रूदौली (अयोध्या)।* रूदौली क्षेत्र के अमरावती गांव के समीप कई दिनों से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने 13 तरीक देर रात बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे मौके पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और रवीश मौजूद रहे।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज की गई हैं। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- “सदर तहसील में भ्रष्टाचार का खेल?” वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, वसूली के पैसों की बंदरबांट का आरोप! बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या अवैध वसूली और पैसों की बंदरबांट का दावा, एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद लेखपालों के धरने पर भी उठे सवाल अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की सदर तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि तहसील में आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो ने इन आरोपों को और हवा दे दी है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें मौजूद लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामला तब और चर्चा में आया जब एंटी करप्शन टीम द्वारा कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लेखपालों के धरने पर बैठने की बात सामने आई। सवाल उठ रहा है कि ऐसे मामलों में कर्मचारी संगठनों का विरोध आखिर किस आधारका विरोध आखिर किस आधार पर होता है और क्या इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई प्रभावित होती है? वहीं, पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार्रवाई की बात कही, लेकिन कैमरे पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कब होगी? तहसील में कथित अवैध वसूली की शिकायतों पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी? और एंटी करप्शन कार्रवाई के बाद कर्मचारियों के सामूहिक विरोध की वास्तविक वजह क्या है? मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और इसमें कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच सदर तहसील का यह मामला प्रशासन के लिए भी बड़ी परीक्षा बन गया है।2
- समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं हुआ तो होगा बीकापुर में बड़ा आंदोलन अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।समस्याओं का समझान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन,-घनश्याम वर्मा,प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया,घनश्याम वर्मा बोले अधिकारियों द्वारा केवल कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अविलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया पंचायत में अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने मौजूद रहे।1
- अयोध्या सदर तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा नाच, एसडीएम की नाक के नीचे चल रहा अवैध वसूली का काला कारोबार। वायरल वीडियो ने खोली पोल: खुलेआम हो रही है वसूली के पैसों की बंदरबांट, एंटी करप्शन टीम जब पकड़ती है भ्रष्ट कर्मचारियों को, तो समर्थन में उतर आते हैं सैकड़ों लेखपाल। अयोध्या। मर्यादित नगरी अयोध्या से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या की सदर तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है, जहां बिना रिश्वत दिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं होता। एसडीएम की गैर-मौजूदगी और भ्रष्टाचार का खेल आरोप है कि सदर तहसील के एसडीएम ज्यादातर समय फील्ड में रहते हैं और तहसील में उनकी मौजूदगी न के बराबर होती है। इसी का फायदा उठाकर कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सामने आए एक वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे वसूली के पैसों का वितरण आपस में किया जा रहा है। भ्रष्टों को बचाने के लिए शुरू हो जाता है धरना! हद तो तब हो जाती है जब एंटी करप्शन विभाग किसी भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करता है, तो उसके बचाव में तुरंत सैकड़ों लेखपाल धरने पर बैठ जाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह धरना प्रक्रिया किसलिए? क्या इन भ्रष्ट और चोर कर्मचारियों को बचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला खड़ा हो जाता है? एसडीएम सदर का रवैया और प्रतिक्रिया जब इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर, अयोध्या को अवगत कराया गया और उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कैमरे या खुलकर कुछ भी बोलने से साफ इनकार करते नजर आए। ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस तरह से चुप्पी साधना और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराना इस पूरे मामले को और ज्यादा संदेहास्पद बनाता है। योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' दावों को ठेंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा करते हों, लेकिन अयोध्या सदर तहसील के इन हालात ने स्थानीय प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।1
- समस्या समाधान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन- घनश्याम वर्मा तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में लिया फैसला 15 सितंबर बीकापुर अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। संगठन मजबूती की दिशा में चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। ज्ञातव्य है कि मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है धारा 24 हदबरारी का अनुपालन,नाली चक मार्ग तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने जैसी समस्याएं व्याप्त हैं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लापरवाही के कारण समाधान नहीं हो पा रहा है छुट्टा जानवरों से फसलें बर्बाद हो रही हैं और काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं शासन के निर्देश के बावजूद भी छुट्टा जानवरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अभिलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा एवं तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा ने यूरिया खाद की ओवर रेटिंग का मामला उठाते हुए कहां की साधन सहकारी समितियां पर भी 275 रुपए प्रति बोरी की दर से यूरिया खाद बेची जा रही है। पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया । पंचायत को अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने संबोधित किया।2
- भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती एवं स्वर्गीय आर.के. दत्ता की 38वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, अयोध्या अभियंता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, जनपद अयोध्या के तत्वावधान में साकेत सदन परिसर में रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती एवं स्वर्गीय आर.के. दत्ता की 38वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिविर के दौरान करीब 20 अभियंताओं व अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके साथ ही फल वितरण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधारोपण भी किया गया।मुख्य अतिथि ई. ओमप्रकाश वर्मा, अधिशासी अभियंता शशि भूषण सिंह और सरयू नहर खंड के मुख्य अधिशासी अभियंता संजय त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए।महासंघ के जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी अभियंताओं से समाजसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में निरंतर योगदान का आह्वान किया।4
- आज राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड विजय प्राप्त हुआ है 209, मेसे 179 बीजेपी की भरी संख्या में विजाई मिली है।।। Aaj subah times, Reporting, Lal chand SONI,, आज राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड विजय प्राप्त हुआ है 209, मेसे 179 बीजेपी की भरी संख्या में विजाई मिली है।।। Aaj subah times, Reporting, Lal chand SONI,,1
- नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बिजली अधिकारियों के साथ किया मंथन बिपिन पांडेय अयोध्या पत्रकार अयोध्या। सर्किट हाउस में बिजली व्यवस्था को लेकर बैठक। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बिजली अधिकारियों के साथ किया मंथन चीफ इंजीनियर, एसई, एक्सईएन और एसडीओ रहे मौजूद विधायक का दावा-2017 के बाद बिजली व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार. शहर में 24 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे आपूर्ति का आश्वासन. दुर्गा पूजा, रामलीला, दीपावली पर नहीं होगी बिजली की दिक्कत1