नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर टीकमगढ़। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का एक और मामला मंगलवार शाम पुरानी टिहरी क्षेत्र में सामने आया। नो-एंट्री जोन होने के बावजूद एक ट्रक चालक वाहन लेकर क्षेत्र में पहुंच गया और कथित तौर पर शराब के नशे में ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया। बताया गया कि जिस मकान में ट्रक टकराया, वह पुरानी टिहरी निवासी अनिल सेन का है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शहर में नो-एंट्री व्यवस्था के पालन और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि यदि नो-एंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक, शराब के नशे में चालक ने मकान में मारी टक्कर टीकमगढ़। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का एक और मामला मंगलवार शाम पुरानी टिहरी क्षेत्र में सामने आया। नो-एंट्री जोन होने के बावजूद एक ट्रक चालक वाहन लेकर क्षेत्र में पहुंच गया और कथित तौर पर शराब के नशे में ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया। बताया गया कि जिस मकान में ट्रक टकराया, वह पुरानी टिहरी निवासी अनिल सेन का है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शहर में नो-एंट्री व्यवस्था के पालन और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि यदि नो-एंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 📍 जतारा विधानसभा 🔴 स्टेप 1️⃣ — जन आक्रोश आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में चंदेरा थाना के विरुद्ध जन आक्रोश आंदोलन। 🔴 स्टेप 2️⃣ — ज्ञापन सौंपा जनसमस्याओं और न्याय की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन। 🔴 स्टेप 3️⃣ — बाबा साहब मामला डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग। 🔴 स्टेप 4️⃣ — निष्पक्ष जांच प्रहलाद अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग। 🔴 स्टेप 5️⃣ — परिवार की सुरक्षा अंकित अहिरवार के परिवार को कथित प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग। 🔴 स्टेप 6️⃣ — अवैध उत्खनन जतारा क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन पर रोक की मांग। ✊ आजाद समाज पार्टी का ऐलान—न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। 🎤 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ रिपोर्टर — प्रभु दयाल गौतम #BreakingNews #Tikamgarh #Jatara #Chandera #AzadSamajParty1
- टीकमगढ़ जिले के थाना बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने दी जानकारी... बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने दी जानकारी...1
- बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 320 क्वार्टर जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार बम्हौरीकलां में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 320 क्वार्टर जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार टीकमगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बम्हौरीकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 पेटी सहित कुल 320 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश एवं जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कुआं खेत पठारी तिगेला, ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लक्ष्मी प्रसाद पिता मोतीलाल कुशवाहा, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम भंगवंतपुरा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 पेटी एवं एक सफेद प्लास्टिक के थैले में रखी सफेद प्लेन देशी मदिरा के कुल 320 क्वार्टर बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.600 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,600 रुपये है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बम्हौरीकलां में अपराध क्रमांक 161/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हौरीकलां उनि आकाश रूहिया, चौकी प्रभारी कनेरा उनि हरिशंकर सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4
- जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद का भव्य पदभार ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद का भव्य पदभार ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न खरगापुर, टीकमगढ़। जन सहायता मानव अधिकार लोक सेवा परिषद द्वारा संगठनात्मक बैठक एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजन किया गया है जिसमें कार्यक्रम में सबसे पहले माँ सरस्वती पूजा अर्चना कि इसी क्रम में अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर तथा साल श्रीफल भेट कर सम्मान किया परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानव अधिकार संरक्षण, जन सहायता गतिविधियों के विस्तार और आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन एवं संबोधित किया इसके बाद बैठक में संगठन के प्रांतीय एवं जिला स्तरीय विस्तार,के बारे में चर्चा संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को और गति देने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई साथ ही परिषद के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री रामरतन दीक्षित ने संघठन के विस्तार व संघठन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की संघठन के कार्यो के बारे में जानकारी दी हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए हमेशा संघठन तत्पर्य रहता है संघठन का उद्देश्य यही है नर सेवा ही नारायण सेवा है और अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ मिले मुख्य अतिथि श्री अशोक सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव रामरतन दीक्षित,प्रदेश महामंत्री मुकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी लाली झा, महेन्द्र दुवे, संभाग मीडिया प्रभारी हरिशंकर जडिया , टीकमगढ़ जिला मीडिया अनिल मिश्रा, नारयण गुप्ता, खरगापुर के गणमान्य नागरिक की उपस्थिती सराहनीय रही एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षतामें उनके कर-कमलों द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला को जिला अध्यक्ष पद का आधिकारिक पदभार सौंपा गया पदभार ग्रहण के साथ ही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनंदन भी किया जिस पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर साथ ही कार्यक्रम सफल बनाने में हरिशंकर जडिया जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिस पर सभी पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया4
- नागेश्वर ज्योतिर्लिग मन्दिर द्वारका नगरी गुजरात बहुत सुन्दर दृष्य नागेश्वर ज्योतिर्लिग मन्दिर द्वारका नगरी गुजरात बहुत सुन्दर दृष्य देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त जन सामिल होते हैं1
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 📍 जतारा विधानसभा 🔴 स्टेप 1️⃣ — जन आक्रोश आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में चंदेरा थाना के विरुद्ध जन आक्रोश आंदोलन। 🔴 स्टेप 2️⃣ — ज्ञापन सौंपा जनसमस्याओं और न्याय की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन। 🔴 स्टेप 3️⃣ — बाबा साहब मामला डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग। 🔴 स्टेप 4️⃣ — निष्पक्ष जांच प्रहलाद अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग। 🔴 स्टेप 5️⃣ — परिवार की सुरक्षा अंकित अहिरवार के परिवार को कथित प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग। 🔴 स्टेप 6️⃣ — अवैध उत्खनन जतारा क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन पर रोक की मांग। ✊ आजाद समाज पार्टी का ऐलान—न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। 🎤 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ रिपोर्टर — प्रभु दयाल गौतम #BreakingNews #Tikamgarh #Jatara #Chandera #AzadSamajParty1
- टीकमगढ़ में में पुष्पा स्कूल की छात्रा से मारपीट मामले में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने क्या कहा आप भी सुने टीकमगढ़ में में पुष्पा स्कूल की छात्रा से मारपीट मामले में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश1
- बल्देवगढ़ में राजस्व अभिलेख सुधार कैंप, 115 रिकॉर्ड त्रुटियों का मौके पर निराकरण बल्देवगढ़ में राजस्व अभिलेख सुधार कैंप, 115 रिकॉर्ड त्रुटियों का मौके पर निराकरण टीकमगढ़, 11 अगस्त 2026। बल्देवगढ़ तहसील में मंगलवार को नागरिकों के राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों के सुधार के लिए राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में विभिन्न प्रकरणों की जांच कर 115 अभिलेखीय त्रुटियों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार न्यायालय लगाकर आवेदकों के प्रकरणों की सुनवाई की गई। राजस्व अभिलेखों में नाम, पिता के नाम, जाति, हिस्से, रकबे सहित अन्य विवरणों में पाई गई विसंगतियों को संबंधित दस्तावेजों के आधार पर जांचा गया और पात्र मामलों में नियमानुसार सुधार की कार्रवाई की गई। शिविर के दौरान मुकेश यादव के खसरे में उनके पिता का नाम हरदयाल के स्थान पर हरिवल्लभ यादव दर्ज था, जिसे दस्तावेजों के आधार पर सुधारा गया। इसी प्रकार देवीलाल का नाम खसरे में गलत तरीके से रामलाल दर्ज था। सरकनपुर खास निवासी धर्मू का नाम त्रुटिवश खसरे से विलोपित हो गया था, जिसे नियमानुसार पुनः दर्ज किया गया। इसी तरह मानबाई लोधी के खसरे में किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज होने, जगदीश सिंह का हिस्सा गलत दर्ज होने और बालकिशन के रकबे में हिस्सा गलत दर्ज होने से संबंधित मामलों का भी निराकरण किया गया। कैंप में कुछ मामलों में गलत नाम हटाकर सही नाम दर्ज किए गए, तो कुछ प्रकरणों में खसरे के क्षेत्रफल एवं हिस्से में आवश्यक संशोधन किया गया। वहीं पूर्व में विलोपित प्रविष्टियों को भी नियमानुसार पुनः जोड़ा गया। राजस्व रिकॉर्ड सुधार कैंप के माध्यम से नागरिकों को अपने राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को ठीक कराने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने पात्र प्रकरणों का दस्तावेजों के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की। इस अवसर पर बल्देवगढ़ एसडीएम निशांत भूरिया, तहसीलदार प्राची जैन, संबंधित पटवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1