Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोगों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी हो रही है, जिसका मुख्य कारण ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं आ रहा है। इस समस्या के कारण गैस वितरण नहीं
रवि कुमार आजाद
लोगों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी हो रही है, जिसका मुख्य कारण ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं आ रहा है। इस समस्या के कारण गैस वितरण नहीं
- रवि कुमार आजादनरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड🙏17 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसी भी घटना को वह एक चुनौती के रूप में लेते तथा जब तक उसे ना खोल दें तब तक चैन से नहीं बैठते मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल अपने जलवे बिखेर रहे हैं तथा हर घटना को कुछ समय में ही खोलकर पुलिस का इकबाल तो बुलंद कर ही रहे हैं साथ ही अपराधियों को भी मुठभेड़ में अच्छा खासा सबक सिखा रहे हैं खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसी भी घटना को वह एक चुनौती के रूप में लेते हैं तथा जब तक उसे ना खोल दें तब तक चैन से नहीं बैठते हैं।आज भी खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ, उप निरीक्षक पंकज चौधरी व उनकी टीम ने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल कर किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र भी किया बरामद।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली श्री दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 12.03.2026 को थानाक्षेत्र खतौली निवासी वादिया द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा वादिया का डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है । वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।आज थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा पमनावली चौकीक्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर तेज गति से चलने लगा । संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो वह व्यक्ति जंगल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया ।। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी , परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमास की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर घायल हो गया । घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है। पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त पिंकू उर्प टिंकू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा 01 मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी थी, तभा अब वह पुलिस से बचने के उद्देश्य से कहीं जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 दिनेशचंद बघेल थाना खतौली,उ0नि0 आरिफ,उ0नि0 श्री पंकज चौधरी,है0का0 शीतल देव,का0 नवीन कुमार,का0 मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।2
- थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर थाना खतौली पुलिस द्वारा डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया घायल गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद । अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । थानाक्षेत्र खतौली निवासी वादिया द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा वादिया का डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है । वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । आज दिनांक 12.03.2026 को थाना खतौली पुलिस टीम द्वारा पमनावली चौकीक्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर तेज गति से चलने लगा । संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो वह व्यक्ति जंगल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया ।। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी , परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमास की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर घायल हो गया । घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घायल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-* *1.* पिंकू उर्फ टिंकू पुत्र ईस्वर निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर । *बरामदगीः-* 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर । *पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त पिंकू उर्प टिंकू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा 01 मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी थी, तभा अब वह पुलिस से बचने के उद्देश्य से कहीं जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया ।2
- मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कैंटीन और विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन में तैयार हो रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने कर्मचारियों को कार्यालय कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से करने तथा जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए संवाददाता शफीक राजपूत1
- Kya तरुण ko। इंसाफ मिलेगा1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कैन्टीन व अन्य शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कैन्टीन में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान कैन्टीन में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चैक करते हुए संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करने तथा समय-समय पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखाओं में नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यालय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित कर्मचारियों को कार्यालय कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने तथा अभिलेखों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व अनुशासन के साथ करें तथा कार्यालय में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली बनाए रखें। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाईट1
- खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार ओपन स्टेट कबड्डी सीनियर पुरुष प्रतियोगिता दिनांक 20 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में आयोजित कराई जाएगी उक्त प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर की टीम को प्रतिभाग करने हेतु आज दिनांक 12 मार्च 2026 को जिला स्तरीय कबड्डी सीनियर पुरुष चयन ट्रॉयल का आयोजन प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव एवं कीड़ाअधिकारी कुमारी पूनम विश्नोई की उपस्थिति कराया गया जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर की टीम में सह सचिव जिला ओलंपिक संघ श्री रामपाल सिंह, श्री अनिल कुमार राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, श्री शमशाद कबड्डी एसोसिएशन मुजफ्फरनगर, श्री गौरव पाल एवं श्री विशाल कबड्डी खिलाड़ी द्वारा निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन ओपन स्टेट कबड्डी सीनियर पुरुष प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग हेतु किया गया:- 1. निशांत रघुवंशी 2. कार्तिक मलिक 3. रोनित पवार 4. अभिषेक पवार 5. शक्ति सिंह 6. प्रियांशु 7. सिद्धार्थ बालियान 8. आर्य 9. फरमान 10. आकाश 11. कपिल 12. अभिषेक कुमार 13. शिवम कुमार 14. रचित कुमार अतिरिक्त खिलाड़ी 15. अर्णव बालियान 16. वंश राठी1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी और ज्ञाना माजरा के बीच चरथावल–थानाभवन मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में होने के कारण नियंत्रण खो बैठी और कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना में नानौता के मोहल्ला अफगान निवासी नितिन (24) पुत्र अनिल और हरियाणा के जगाधरी वर्कशॉप निवासी बादल (23) पुत्र लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर मदद की। हादसे में नानौता के मोहल्ला अफगान निवासी आशु (32) पुत्र अनिल और शुभम (33) पुत्र सुदेश को मामूली चोटें आईं। वहीं कपिल (32) पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला अफगान, नानौता और विशाल (30) पुत्र सतपाल निवासी मोहल्ला बख्शी, थाना फर्रुखपुर, यमुनानगर (हरियाणा) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर बिरालसी चौकी प्रभारी कुलदीप परिहार, हिंडन चौकी प्रभारी और कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।2
- मुजफ्फरनगर: मेरठ रोड पर देर रात हुई तोड़फोड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। इस संबंध में सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।1
- मुजफ्फरनगर में थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी युवती ने पड़ोस में रहने वाले सावेज पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने इसके शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ।पीड़ित का कहना है कि पड़ोस में रहने वाली सावेज की बहन ने उसे अपने घर बुलाया था। जब वह उसके घर पहुंची तो सावेज की बहन यह कहकर घर से बाहर निकल गई कि मैं अभी आ रही हूं तुम बैठो इसके बाद अंदर घर में मौजूद सावेज ने कैमरा बंद कर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।युवती ने दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ अपने परिजनों को बताने की बात कही जिसके बाद सावेज ने शादी की बात कही कुक समय बाद जब सावेज की बहन अंदर आयी तो उसने भी सावेज से शादी कराने की बात कहि ओर कहा तुम यह बात किसी से मत बताना इसके बाद अब से 3 दिन पूर्व सावेज युवती के घर रात में पहुंचा जहां पहुंचकर उसने युवती के साथ शादी का झांसा देते हुए फिर दुष्कर्म किया इसके बाद युवती को शादी से मना करने लगा फिर युवती ने ये बात अपने परिजनों को बता दी परिजनों ने इसकी शिकायत लड़का पक्ष के परिजनों से की जिसमें लड़के पक्ष ने कहा कि हम शादी कर देंगे लेकिन फिर बाद में शादी से मना कर दी जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने चौकी में इसकी शिकायत की लेकिन वहां से कोई कार्रवाई न होता देख पीड़ित अपने परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां पहुंचकर उसने आप बीती बताते हुए एक प्रार्थना पत्र सौंपा आरोपी के खिलाफ और उसकी बहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1