logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

म्युल हंटर अभियान के अन्तर्गत चंदेरिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते का संचालक गिरफ्तार, 21.90 लाख का ट्रांजेक्शन उजागर। चित्तौड़गढ़, 16 अप्रैल 2026 । साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “म्युल हंटर” के तहत पुलिस थाना चंदेरिया ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खाते के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जांच में उक्त खाते के माध्यम से विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी प्रकरणों से जुड़ा करीब 21.90 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिदेशक साईबर एंव तकनिकी सेवाएं राजस्थान जयपुर द्वारा साईबर अपराधो की रोकथाम हेतू संदिग्ध बैंक खातो एंव हॉटस्पोट पर प्रभावी कार्यवाही के अनुक्रम में चलाये जा रहे विशेष अभियान ” म्युल हंटर” के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में थानाधिकारी चंदेरिया मोतीराम द्वारा एएसआई मुकेश कुमार एंव कानि रणजीत की टीम का गठन किया। उक्त टीम द्वारा विभिन्न बैंक शाखाओ के संदिग्ध बैंक खातो के सम्बन्ध मे साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायते दर्ज है। जिसमे से संदिग्ध एस.बी. आई. बैंक खाता नम्बर 43875764427 को साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर चैक किया गया उक्त बैंक खाते पर Police station Dighi District Pimpri chinchwad police Commissionerate Maharashrta पर शिकायत दर्ज होना पाया गया जिसमे 5,80,000 रूपये का दिनाक 16.04.2025 को फ्रॉड, Police station Pune City Cyber Police Station Pune City Maharashrta पर शिकायत दर्ज होना पाया गया जिसमे 14,00,000 रूपये का दिनाक 22.04.2025 को फ्रॉड, एंव Police station CCB Chennai Tamil nadu पर शिकायत दर्ज होना पाया गया जिसमे 2,10,000 रूपये का दिनाक 17.04.2025 को फ्रॉड, हो उक्त संदिग्ध बैंक खाते मे अलग-अलग साईबर फ्रॉड से कुल 21,90,000 का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। जिस पर उक्त संदिग्ध बैंक खाते के खाता धारक बालुराम पिता कन्हैया लाल जाति लौहार निवासी सिन्धी विनायक कालोनी पदमनी नगर चन्देरिया हाल माल की चौगावडी पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौडगढ को पुलिस थाना चन्देरिया पर बुलाया जाकर पुछताछ की गई तो बालुराम लौहार ने बताया कि “मैं तथा श्रवण सुहालका निवासी बस्सी दोस्त है, तथा हमारे दोनो की पहले चन्देरिया में पास पास दुकान थी। श्रवण सुहालका ने बताया कि मेरे किसी मिलने वाले की अवैध राशि तेरे खाते मे डलवा ले, वह अपन दोनो को 30 प्रतिशत कमीशन देगा। उक्त कमीशन में से 20 प्रतिशत कमीशन आपको तथा 10 प्रतिशत कमीशन मेरे को मिल जायेगा तथा बाकि के रूपये मेरे मिलने वाले को देगें। फिर मेरे खाते में 3 बार में कुल 21,90,000 रूपये आये थे। उक्त रूपये मैने तथा मेरे दोस्त श्रवण सुहालका दोनो ने मिल कर बैंक में चैक लगा कर निकाले थे, मेरा कमीशन मैने रख लिया था, तथा बाकि के रूपये श्रवण सुहालका को दे दिये थे, हमने योजना चन्देरिया मे बनाई थी।” बालुराम एंव श्रवण सुहालका दोनो ने आपस मे मिलकर पूर्व मे सोची समझी योजना के तहत आपराधिक षडयन्त्र रचकर व बईमानी पूर्वक लोगो से धोखाधडी करते हुये पहले तो राशि अपने खाते में जमा करा उक्त राशि को निकालकर राशि का उपयोग किया गया। बालुराम एंव श्रवण सुहालका द्वारा लोगो के साथ धोखाधडी कर अवैध राशि अर्जित करना अपराध पाया जाने से प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त बालुराम लौहार को गिरफ्तार किया जाकर के उक्त अपराध में संलिप्त अन्य लोगो के बारे में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

5 hrs ago
user_Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
Kalu Kumawat (banakiya ghurd)
Farmer कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by DS7NEWS NETWORK
    1
    Post by DS7NEWS NETWORK
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, उप स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कार्यरत एक महिला चिकित्साकर्मी (ANM) का शव डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान अनीता मीणा के रूप में हुई है। परिजनों ने कानोड़ सीएचसी के ही डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
    1
    उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, उप स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कार्यरत एक महिला चिकित्साकर्मी (ANM) का शव डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान अनीता मीणा के रूप में हुई है। परिजनों ने कानोड़ सीएचसी के ही डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कपासन मे मनाई अम्बेडकर जयंती
    2
    कपासन मे मनाई अम्बेडकर जयंती
    user_Ashish kumar kodli
    Ashish kumar kodli
    Local News Reporter Mavli, Udaipur•
    11 hrs ago
  • 🌹🙏SRI LAKSHMINATH ♥️ BHAGVAN SIV ♥️ SANKAR JI VASAKRAJ ♥️ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH 🌺 🙏🏽 ♥️ JI AAPKI ♥️ 🙏🏽 JAY HO ♥️ 🙏🏽 SDA SARVDA AAP HI AAP HO HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🌹 🌷 🙏🏽 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🌹 🌷 🙏🏽 🕉 SIVAY NAMAH ♥️⚘️
    1
    🌹🙏SRI LAKSHMINATH ♥️ BHAGVAN SIV ♥️ SANKAR JI VASAKRAJ ♥️ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH 🌺 🙏🏽 ♥️ JI AAPKI ♥️ 🙏🏽 JAY HO ♥️ 🙏🏽 SDA SARVDA AAP HI AAP HO HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🌹 🌷 🙏🏽  🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🌹 🌷 🙏🏽  🕉 SIVAY NAMAH ♥️⚘️
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    2
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Video Creator डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Bharu jaat duriya
    1
    Post by Bharu jaat duriya
    user_Bharu jaat duriya
    Bharu jaat duriya
    Actor बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    39 min ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Video Creator डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.