logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतुल रैकवार पन्ना से *जनगणना 2027* *कलेक्टर ने फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का लिया जायजा* -------- भारत की जनगणना कार्यक्रम 2027 अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणरत फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आगामी 6 अप्रैल से जिले के 16 चार्जवार प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रगणक और पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार द्वारा डाईट प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना प्रक्रिया संपादित कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर की भांति जनगणना कार्य में भी छोटी-छोटी सावधानी बरती जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी शंका का समाधान भी करें, जिससे आगामी माह में जनगणनाकर्मियों को भी बेहतर प्रशिक्षण मिले। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने उपस्थितजनों को शुभकामनाएं दीं और इस प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही फरवरी 2027 में जनगणना के आगामी चरण तथा अन्य जनगणना विषयों की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे व डॉ. जे.के. वर्मा द्वारा भी जनगणना कार्य की बारीकियों तथा नागरिकों द्वारा स्वगणना प्रक्रिया के जरिए वांछित जानकारियों के आदान-प्रदान की जानकारी दी गई। भोपाल से प्रशिक्षित डॉ. बी.एन. जायसवाल एवं जिला प्रभारी मिलन गुप्ता द्वारा प्रथम चरण में 22 और द्वितीय चरण में भी 4 से 6 अप्रैल तक 22 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक जनगणना शाखा उमाशंकर दुबे भी उपस्थित रहे।

18 hrs ago
user_Media panna atul Raikwar
Media panna atul Raikwar
पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago
2772c2fc-cd22-4ede-9b0e-9679823135f8

अतुल रैकवार पन्ना से *जनगणना 2027* *कलेक्टर ने फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का लिया जायजा* -------- भारत की जनगणना कार्यक्रम 2027 अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणरत फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आगामी 6 अप्रैल से जिले के 16 चार्जवार प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रगणक और पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार द्वारा डाईट प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना प्रक्रिया संपादित कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर की भांति जनगणना कार्य में भी छोटी-छोटी सावधानी बरती जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी शंका का समाधान

4b7e6df5-1021-48ac-a02e-44d77e6e784a

भी करें, जिससे आगामी माह में जनगणनाकर्मियों को भी बेहतर प्रशिक्षण मिले। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने उपस्थितजनों को शुभकामनाएं दीं और इस प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही फरवरी 2027 में जनगणना के आगामी चरण तथा अन्य जनगणना विषयों की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे व डॉ. जे.के. वर्मा द्वारा भी जनगणना कार्य की बारीकियों तथा नागरिकों द्वारा स्वगणना प्रक्रिया के जरिए वांछित जानकारियों के आदान-प्रदान की जानकारी दी गई। भोपाल से प्रशिक्षित डॉ. बी.एन. जायसवाल एवं जिला प्रभारी मिलन गुप्ता द्वारा प्रथम चरण में 22 और द्वितीय चरण में भी 4 से 6 अप्रैल तक 22 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक जनगणना शाखा उमाशंकर दुबे भी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 1.महंगाई के खिलाफ 'हल्लाबोल'। 2.पन्ना में सड़कों पर उतरा कांग्रेस का सैलाब। 3.खाली सिलेंडरों पर माला पहनाकर किया प्रदर्शन। एंकर :-​ पन्ना में आसमान छूती महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सोमवार, 30 मार्च को जिला मुख्यालय के अजयगढ़ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के बढ़ते दामों, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती को लेकर जमकर आक्रोश जताया प्रदर्शनकारियों ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और बाजार में इसकी अपर्याप्त उपलब्धता को सरकार की बड़ी विफलता करार दिया। बीओ :-1 यह आंदोलन सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा; पन्ना जिले के सभी 10 ब्लॉकों में एक साथ हल्लाबोल किया गया। ​कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। भारी संख्या में जुटे पदाधिकारियों और नागरिकों ने एक स्वर में सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रशासन को हिला कर रख दिया। अतुल रैकवार पन्ना से
    4
    1.महंगाई के खिलाफ 'हल्लाबोल'।
2.पन्ना में सड़कों पर उतरा कांग्रेस का सैलाब।
3.खाली सिलेंडरों पर माला पहनाकर किया प्रदर्शन।
एंकर :-​ पन्ना में आसमान छूती महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सोमवार, 30 मार्च को जिला मुख्यालय के अजयगढ़ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के बढ़ते दामों, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती को लेकर जमकर आक्रोश जताया प्रदर्शनकारियों ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और बाजार में इसकी अपर्याप्त उपलब्धता को सरकार की बड़ी विफलता करार दिया। 
बीओ :-1 यह आंदोलन सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा; पन्ना जिले के सभी 10 ब्लॉकों में एक साथ हल्लाबोल किया गया। ​कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। भारी संख्या में जुटे पदाधिकारियों और नागरिकों ने एक स्वर में सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रशासन को हिला कर रख दिया।
अतुल रैकवार पन्ना से
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हरदुआ खमरिया दक्षिण वन मंडल पन्ना डीएफओ के निर्देशन में किया गया जन जागरूकता अभियान 2026 दक्षिण वन मंडल पन्ना के अंतर्गत बीड खमरिया एवं नादान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें वन्य प्राणियों का शिकार अवैध कटाई अवैध भूमि कब्जा एवं वनो में आग छोड़ना गांव के सभी नागरिक को वन विभाग कर्मचारी द्वारा खमरिया बीड गार्ड राजबहादुर सिंह एवं नंदन बीड गार्ड ओमप्रकाश लोधी जी ने वनों को देख रेख की समझते देते हुऐ जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से समझायत दी गई
    1
    हरदुआ खमरिया 
दक्षिण वन मंडल पन्ना डीएफओ के निर्देशन में किया गया जन जागरूकता अभियान 2026
दक्षिण वन मंडल पन्ना के अंतर्गत बीड खमरिया एवं नादान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें वन्य प्राणियों का शिकार अवैध कटाई अवैध भूमि कब्जा एवं 
वनो में आग छोड़ना गांव के सभी नागरिक को वन विभाग कर्मचारी द्वारा खमरिया बीड गार्ड  राजबहादुर सिंह एवं नंदन बीड गार्ड ओमप्रकाश लोधी जी ने वनों को देख रेख  की समझते देते हुऐ जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से समझायत दी गई
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • Post by सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    1
    Post by सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    user_सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    Tour operator अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देश में बढ़ रही महंगाई,घरेलू गैस में कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन सौपा ज्ञापन :
    1
    देश में बढ़ रही महंगाई,घरेलू गैस में कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन सौपा ज्ञापन :
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • "डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और आसान बनाने की सुविधा बढ़ाई जा रही है।"ONLINE GOVERNMENT SERVICES
    1
    "डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और आसान बनाने की सुविधा बढ़ाई जा रही है।"ONLINE GOVERNMENT SERVICES
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • छतरपुर जिले के टिकरी गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां नीचे लटक रहे बिजली के तारों से टकराकर किसान की फसल में आग लग गई और पूरी ट्रॉली जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और तार ठीक कराने की मांग की है।
    1
    छतरपुर जिले के टिकरी गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां नीचे लटक रहे बिजली के तारों से टकराकर किसान की फसल में आग लग गई और पूरी ट्रॉली जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और तार ठीक कराने की मांग की है।
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by अतुल सेंगर
    1
    Post by अतुल सेंगर
    user_अतुल सेंगर
    अतुल सेंगर
    Raghurajnagar Nagareey, Satna•
    10 hrs ago
  • कुआँताल मेला बनौली 11 बजे आंधी तूफान ने मचाई तबाही
    1
    कुआँताल मेला बनौली 
11 बजे आंधी तूफान ने मचाई तबाही
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.