कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अवैध शराब के व्यापार को रोकने पर एक युवक लहूलुहान कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कॉलोनी के निवासी आलोक बास्कोड, संतोष बास्कोड और मूर्ति देवी अपने घर के भीतर ही शराब की भट्टी चला रहे थे। पूरे इलाके में महुए की महक और शराब के अवैध धंधे से लोग परेशान थे। जब जितेश बास्कोड ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों से कहा कि— "भैया, अपनी शराब को आप यहाँ पर मत बेचिए", तो आरोपी उग्र हो गए। आरोपियों ने आव देखा न ताव, जितेश बास्कोड पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कट्टे की बट (कोन) से जितेश के सिर पर प्रहार किया, जिससे उनका सिर बुरी तरह फट गया। घायल युवक के कपड़ों पर लगे खून के धब्बे घटना की भयावहता बयां कर रहे हैं। इलाज और पुलिसिया कार्रवाई: परिजन घायल जितेश को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। प्रशासनिक सवाल अब सवाल यह उठता है कि क्या सहायक थाना पुलिस इन शराब तस्करों और हमलावरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी? क्या न्यूज़ कॉलोनी के निवासियों को इस अवैध भट्टी और आतंक से निजात मिलेगी?

- Post by Raju Kumar1
- Post by समर्थ कुमार1
- तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कसबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी बांटी ।पटाखे फोड़े और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय नेताओं के साथ साथ संजय मिर्धा ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया और कहा कि यह परिणाम सरकार की नीतियों व विकास कार्यों पर मुहर है।1
- Post by Ranjan kumar9
- किस्मत में नहीं था नसीब आजमा रहा हूं उसे बेवफा के चक्कर में 16 चक चल रहा हूं1
- बिहार के भागलपुर जिला के कलगांव प्रखंड के धनोरा पंचायत के मजदाहा गांव में काजल कुमारी का शादी हिंदू रीति रिवाज से हुआ था जो 17 अप्रैल 2026 को काजल कुमारी गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सी दिलाने के बहाने गई जो उसी दिन से बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई जब आज उसके पति को बॉयफ्रेंड एवं काजल कुमारी का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर आज पति का देखने से दिमाग काम नहीं करने लगा1
- बंगाल में सरकार बदलते जिस तरह की गुंडागर्दी हो रही है, यह देख के यही कहूंगा कि जब बस्ती में आग लगती है तो एक घर नहीं जलते बहुत घर आग की चपेट में आ जाते हैं, बाकी धार्मिक कट्टरता हमेशा मानवता की दुश्मन ही रही है। 😥🥴1
- Post by Raju Kumar1
- बकरी चोरी करते दो युवक धराए, आक्रोशित लोगों ने की पिटाई, की पुलिस के हवाले नगर परिषद कसबा क्षेत्र में बकरी व खस्सी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूखा नशा करने वाले युवाओं द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 20 स्थित मदारघाट गोसाला पोखर के पास बकरी चोरी करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जाता है कि दोनों युवक सीएनजी ऑटो से पहुंचे थे और बकरी चुराने की कोशिश कर रहे थे, तभी आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी और रस्सी से बांधकर कुछ समय तक बंधक बनाए रखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।पकड़े गए युवकों की पहचान कसबा के मदारघाट निवासी अभिषेक साह और नेमा टोला निवासी चुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।1