logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी. ई-मेल पर मिला मैसेज; सुरक्षा एजेंसियों ने किया सर्च, पुलिस अलर्ट दौसा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ऑफिस के ई-मेल पर एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर डाकघर परिसर और उसमें चल रहे पासपोर्ट ऑफिस की जांच की और परिसर में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मुख्य पोस्टमास्टर ब्रजमोहन बैरवा ने बताया कि साढ़े 12 बजे रीजनल ऑफिस से धमकी के बारे में सूचना मिली कि दोपहर 1.10 बजे बम ब्लास्ट होगा। इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर गहन सर्च अभियान चलाया। पुलिस द्वारा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर कोतवाली थाने के एसआइ रामसहाय, मनीषा समेत पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के कार्मिक मौजूद रहे।

1 day ago
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
1 day ago
eed1045f-99c0-46fb-966e-ff2bd4fdad62

दौसा में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी. ई-मेल पर मिला मैसेज; सुरक्षा एजेंसियों ने किया सर्च, पुलिस अलर्ट दौसा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ऑफिस के ई-मेल पर एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। सुरक्षा एजेंसियों ने

33f4e5dd-7a99-418e-a1db-b60524d21167

मौके पर पहुंचकर डाकघर परिसर और उसमें चल रहे पासपोर्ट ऑफिस की जांच की और परिसर में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मुख्य पोस्टमास्टर ब्रजमोहन बैरवा ने बताया कि साढ़े 12 बजे रीजनल ऑफिस से धमकी के बारे में सूचना मिली कि दोपहर 1.10 बजे बम ब्लास्ट होगा। इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।

6d753ebe-17df-49fb-8a82-91d552ce6480

इसके बाद पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर गहन सर्च अभियान चलाया। पुलिस द्वारा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर कोतवाली थाने के एसआइ रामसहाय, मनीषा समेत पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के कार्मिक मौजूद रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • रायसिंहनगर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही। 4 किलो 768 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार। आरोपी बबलू कुमार बिश्नोई (32) निवासी 11 टीके को नाकाबंदी के दौरान किया गिरफ्तार भारतमाला रोड़,डायमंड पैलेस के पास पुलिस ने की कार्रवाई, मोटरसाइकिल भी जब्त। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के आधा दर्जन मामले दर्ज। पुलिस निरीक्षक महावीर बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल ने नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश
    2
    रायसिंहनगर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।
4 किलो 768 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी बबलू कुमार बिश्नोई (32) निवासी 11 टीके को नाकाबंदी के दौरान किया गिरफ्तार 
भारतमाला रोड़,डायमंड पैलेस के पास पुलिस ने की कार्रवाई, मोटरसाइकिल भी जब्त।
आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के आधा दर्जन मामले दर्ज। 
पुलिस निरीक्षक महावीर बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल ने नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by Ganesh Yogi
    1
    Post by Ganesh Yogi
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Raj Kumar Chaturvedi
    2
    Post by Raj Kumar Chaturvedi
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    11 min ago
  • बांदीकुई।।बसवा थाना क्षेत्र के सबडावली के पास वीरपाला की ढाणी के जंगलों में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 55 वर्षीय महिला तीन दिन पहले रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी।सूचना मिलने पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया- महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है।घर से 25 किलोमीटर दूर मिला शव।महिला रविवार सुबह अपने घर से लापता हुई थीं, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बांदीकुई थाने में दर्ज कराई गई थी। महिला का शव उसके घर से करीब 25 किलोमीटर दूर मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला इतनी दूर कैसे पहुंची।मामले की सूचना पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह महिला के गायब होने के बाद उन्होंने तुरंत बांदीकुई पुलिस को सूचना दी थी और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद शव मिलने से परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए है
    1
    बांदीकुई।।बसवा थाना क्षेत्र के सबडावली के पास वीरपाला की ढाणी के जंगलों में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 55 वर्षीय महिला तीन दिन पहले रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी।सूचना मिलने पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया- महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है।घर से 25 किलोमीटर दूर मिला शव।महिला रविवार सुबह अपने घर से लापता हुई थीं, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बांदीकुई थाने में दर्ज कराई गई थी। महिला का शव उसके घर से करीब 25 किलोमीटर दूर मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला इतनी दूर कैसे पहुंची।मामले की सूचना पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह महिला के गायब होने के बाद उन्होंने तुरंत बांदीकुई पुलिस को सूचना दी थी और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद शव मिलने से परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए है
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    1 hr ago
  • दौसा में सनसनी! बसवा थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..?
    1
    दौसा में सनसनी! बसवा थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..?
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • शीतला माता के मंदिर में ठंडे पकवान का लगाया भोग सुबह से ही श्रद्धालुओं की लगी भीड़ मनोकामना मांगी बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ के पास इमली वाले बालाजी महाराज के मंदिर में शीतला मात्रा के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी इस दौरान महिलाओं का कहना है कि एक दिन पहले पकवान बनाए जाते है जिसमें राबड़ी, पुए, पुड़ी, चावल,अन्य कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और दूसरे दिन माता के मंदिर में महिलाओं द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके माता के ठंडे पकवान का भोग लगाया जाता है और माता की कहानी सुनते हैं और महिलाओं द्वारा एक दूसरे से रंग गुलाल लगाकर आपसी प्रेमपूर्वक बड़े उत्साह के साथ रंग गुलाल लगाकर अपने से बड़ों का चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते है माता के ठंडे पकवान का भोग लगाने से घर की सभी पीड़ा दूर होती है और बच्चों में भी किसी तरह की बीमारी नहीं होती इस दौरान महिलाओं द्वारा शीतला माता के गीत गाए और काफी उत्साह दिखाई दिया यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस दौरान महिलाए पूनम , सुमन संतरा सावित्री मीना, प्रेम, सुनीता,अंकिता, विनीता, नेहा,ममता,गीता,अन्य काफी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे
    4
    शीतला माता के मंदिर में ठंडे पकवान का लगाया भोग 
सुबह से ही श्रद्धालुओं की लगी भीड़ मनोकामना मांगी 
बस्सी योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ के पास इमली वाले बालाजी महाराज के मंदिर में शीतला मात्रा के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी इस दौरान महिलाओं का कहना है कि एक दिन पहले पकवान बनाए जाते है जिसमें राबड़ी, पुए, पुड़ी, चावल,अन्य कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और दूसरे दिन माता के मंदिर में महिलाओं द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके माता के ठंडे पकवान का भोग लगाया जाता है और माता की कहानी सुनते हैं और महिलाओं द्वारा एक दूसरे से रंग गुलाल लगाकर आपसी प्रेमपूर्वक बड़े उत्साह के साथ रंग गुलाल लगाकर अपने से बड़ों का चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते है माता के ठंडे पकवान का भोग लगाने से घर की सभी पीड़ा दूर होती है और बच्चों में भी किसी तरह की बीमारी नहीं होती इस दौरान महिलाओं द्वारा शीतला माता के गीत गाए और काफी उत्साह दिखाई दिया यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस दौरान महिलाए पूनम , सुमन संतरा सावित्री मीना, प्रेम, सुनीता,अंकिता, विनीता, नेहा,ममता,गीता,अन्य काफी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आज लालसोट कस्बे में डिगो में स्थित शीतला माता का ठडे पकवानों का भोग लगाया गया और होलिका दहन के पश्चात भक्त प्रह्लाद का भी पुजन महिलाओं के द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं के द्वारा माता को जल अर्पित कर ठंडे पकवानों का भोग लगा कर क्षेत्र में अमन-चैन की मांग की इस दौरान माता के स्थान पर भारी संख्याओं में महिलाओं भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान क्षेत्र वासियों के द्वारा माता को पुआं, पूडी, चावल, सहित कई ठडे पकवानों का भोग लगाया गया किस दौरान शीतला माता के स्थान पर रात्रि से बाहर के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत किया दी ।
    4
    आज लालसोट कस्बे में डिगो में स्थित शीतला माता का ठडे पकवानों का भोग लगाया गया और होलिका दहन के पश्चात भक्त प्रह्लाद का भी पुजन महिलाओं के द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं के द्वारा माता
को जल अर्पित कर ठंडे पकवानों का भोग लगा कर क्षेत्र में अमन-चैन की मांग की इस दौरान माता के स्थान पर भारी संख्याओं में महिलाओं भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान क्षेत्र वासियों के द्वारा माता को पुआं, पूडी, चावल, सहित कई ठडे पकवानों का भोग लगाया गया किस दौरान शीतला माता के स्थान पर रात्रि से बाहर के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत किया दी ।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • तीन दिन पहले लापता हुई महिला का शव सबडावली के पास वीरपाला की ढाणी के जंगलों में मिलाः घर से 15 किलोमीटर दूर मिली डेड बॉडी, मौत के कारण अज्ञात बसवा थाना क्षेत्र के सबडावली के पास वीरपाला की ढाणी के जंगलों में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 55 वर्षीय महिला तीन दिन पहले रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। सूचना मिलने पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया-महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    तीन दिन पहले लापता हुई महिला का   शव सबडावली के पास वीरपाला की ढाणी के जंगलों में मिलाः
घर से 15 किलोमीटर दूर मिली डेड बॉडी, मौत के कारण अज्ञात
बसवा थाना क्षेत्र के सबडावली के पास वीरपाला की ढाणी के जंगलों में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 55 वर्षीय महिला तीन दिन पहले रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। सूचना मिलने पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया-महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.