करहल में आवास दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप, गरीबों से 25 से 30 हजार तक ऐंठने की चर्चा मैनपुरी। जनपद के करहल शहरी क्षेत्र में सरकारी आवास योजना के नाम पर कथित वसूली का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुछ कथित दलाल गरीब और जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने का झांसा देकर उनसे 25 से 30 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। आरोप है कि कॉलोनी आने से पहले ही लाभार्थियों की रकम दलालों की भेंट चढ़ जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास योजना में नाम शामिल कराने, फाइल चार्ज, सत्यापन शुल्क और अन्य बहानों से लगातार पैसे मांगे जाते हैं। कई लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पक्की छत के सपने में अपनी जमा पूंजी तक दे दी, लेकिन महीनों बाद भी उन्हें कोई आवास नहीं मिला। क्षेत्र के लोगों के अनुसार कथित दलालों का इतना प्रभाव है कि गरीब खुलकर शिकायत करने से भी डर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि उनसे बार-बार नए बहाने बनाकर पैसे लिए गए, लेकिन न तो सूची में नाम आया और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। वहीं, लाभार्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से सरकार की योजनाओं की छवि खराब हो रही है और गरीबों का भरोसा टूट रहा है। चर्चा यह भी है कि संबंधित अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी नहीं है, जिसके चलते कथित वसूली का खेल लगातार जारी है। हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गरीबों के साथ बड़ा धोखा माना जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

- मैनपुरी के नगरिया बरेली में 10 अक्टूबर 2026 को मौसम ने अचानक करवट ली। सामान्य से ज़्यादा ठंडा और सुरीला मौसम होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े रेट मोहन शर्मा भी इस बदलाव को देखकर आश्चर्यचकित थे।1
- बरसाना में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिवाकर शर्मा का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाया गया। पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी और उनके परिवार ने उन्हें बेरहमी से पीटा, नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाकर धमकाया। यूपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिससे दबंगों की असलियत उजागर हुई।1
- मैनपुरी साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने देशभर में नौकरी और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों की ठगी को अंजाम देते थे।1
- सड़क हादसे में दादी-नाती गंभीर घायल, अर्टिगा कार ने मारी टक्कर,, सड़क हादसे में दादी-नाती गंभीर घायल, अर्टिगा कार ने मारी टक्कर बेवर। थाना क्षेत्र के नगला ताल निवासी राजकुमारी पत्नी बालक राम (उम्र करीब 60 वर्ष) अपने 8 वर्षीय नाती शिवकुमार पुत्र अरविंद कुमार के साथ पुरेया से अपने गांव नगला ताल लौट रही थीं। बताया गया कि सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दादी-नाती को जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाली अर्टिगा कार का नंबर UP 74 AM 3678 बताया जा रहा है, खबर लिखे जाने तक कोई भी तहरीर नहीं लिखी गई,,1
- मोहब्बतपुर करहल मैनपुरी जहां से स्कूल के बच्चे दिल्ली निकलते हैं जिस तरीके सड़क पर पानी भरा हुआ है उसे तरीके से विकास नहीं हो रहा है लाल भी बनी है वह भी बिल्कुल खराब बनी है1
- जनपद कासगंज ब्लॉक गंजडुंडवारा तहसील पटियाली थाना सहावर की ग्राम पंचायत धनसिंहपुर पर बने सचिवालय पर रात के अंधेरे में किया जा रहा लेनदेन बाहर से बहरोजपूर से बुलाए गए लड़कों के द्वारा कंप्यूटर से कार्य किया जा रहा ग्राम प्रधान महावीर मौके पर मौजूद और पंचायत सहायक ऑपरेटर सोमनाथ भी मौके पर मौजूद थे आखिर ऐसा क्या कार्य था जो रात के अंधेरे में किया जा रहा पत्रकार राजेश कुमार1
- एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के भागीपुर मोहल्ले में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर छेनी से हमला कर दिया गया। सूरज नामक युवक को गंभीर रूप से घायल कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- अटलांटिक महासागर में लग्जरी क्रूज MV Hondius पर हंतावायरस का कहर बरपा है। अब तक 3 यात्रियों की मौत हो चुकी है, वहीं 2 भारतीय क्रू मेंबर्स भी जहाज पर फंसे हैं। चूहों से फैलने वाले इस वायरस के इंसानों में संक्रमण की आशंका से दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है।1