Shuru
Apke Nagar Ki App…
पवई में भगत सिंह की जयंती पर निकाली भव्य बाइक रैली शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर पवई नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का आयोजन युवाओं द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लेकर शामिल हुए। "इंकलाब जिंदाबाद" और "शहीद भगत सिंह अमर रहें" के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई, जहाँ युवाओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने का आवाहन किया।
Sitaram rai
पवई में भगत सिंह की जयंती पर निकाली भव्य बाइक रैली शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर पवई नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का आयोजन युवाओं द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लेकर शामिल हुए। "इंकलाब जिंदाबाद" और "शहीद भगत सिंह अमर रहें" के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई, जहाँ युवाओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने का आवाहन किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ी खबर- कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीश खान ने कहा चुनौती देता हूं सांसद वी ड़ी शर्मा को ओर विधायक पन्ना ब्रजेन्द्र प्रताप को जिनको अपने वोट दिया क्या बो आपका दुःख जाने आपके पास आये । अब लड़ाई कांग्रेस लड़े गी आपकी । लेकिन एक सवाल- अगर कांग्रेस ने इनकी लड़ाई पहले लड़ ली होती तो छतरपुर जिले से अमित भटनागर जैसे समाज सेवी को पन्ना नही आना होता। अब देखना यह है की क्या कॉंग्रेस ने जो बोला है वह करे गी या आवेदन देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ेगी।1
- 🚨🔥 बछरवारा की आवाज अब दूर तक पहुंच चुकी है! जनसुनवाई से कलेक्टर तक… कलेक्टर से जिला पंचायत CEO तक… CEO से जनपद तक… विधायक, SDO और BPO तक पहुंची शिकायत… लेकिन सवाल अब भी वही—बछरवारा के रास्ते पर जमीन में कार्रवाई कब? 🚨🔥 बछरवारा मामला: निर्देशों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल ग्राम बछरवारा की सड़क और पुलिया की समस्या को लेकर मामला लगातार अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचता रहा। कलेक्टर, जिला पंचायत CEO, विधायक, SDO, BPO और जनपद CEO तक समस्या पहुंची, अधिकारियों की ओर से भी संबंधित स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मामला लगातार अधिकारियों के संज्ञान में था और संबंधित अधिकारियों द्वारा पंचायत स्तर पर कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए जा रहे थे, तो जमीन पर अपेक्षित कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई दी? ⚠️ अब सवाल अधिकारियों को दी गई जानकारी पर भी सचिव स्तर से अधिकारियों को जो जानकारी दी गई, उसके विपरीत ग्रामीणों और मौके की स्थिति को लेकर अलग तस्वीर सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है— 👉 अधिकारियों को दी गई जानकारी का सत्यापन क्यों नहीं हुआ? 👉 मौके की वास्तविक स्थिति क्या है? 👉 पंचायत स्तर पर दिए गए निर्देशों का पालन हुआ या नहीं? 👉 यदि पालन नहीं हुआ तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? 👉 क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी? 🔥 मामला अब सिर्फ सड़क का नहीं यह मामला अब जनता की समस्या, प्रशासनिक निर्देशों के पालन और पंचायत स्तर की जवाबदेही से जुड़ गया है। 👦 स्कूली बच्चों को परेशानी 👴 ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी ⚰️ गमी के दौरान भी रास्ते की समस्या 🌧️ बारिश में बदहाल स्थिति 📢 कई स्तरों पर अधिकारियों तक शिकायत ❗ फिर भी समस्या का समाधान अधूरा 🚨 अब जांच और जवाबदेही जरूरी ग्रामीणों का सवाल है कि जब शिकायत लगातार अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच रही है, तो मौके की वास्तविक स्थिति की जांच कर जिम्मेदारी तय क्यों नहीं की जा रही? अब जरूरत है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति सामने लाएं, अधिकारियों को दी गई जानकारी और मौके की स्थिति का मिलान करें और यदि जांच में लापरवाही या गलत जानकारी की पुष्टि होती है तो नियमानुसार जिम्मेदारी तय की जाए। 💥 बछरवारा अब सिर्फ आश्वासन नहीं, जवाब चाहता है—आखिर समस्या के समाधान में देरी की जिम्मेदारी किसकी है? रिपोर्ट: अभिषेक मिश्रा जिला ब्यूरो चीफ, पन्ना News 21 National News Channel1
- मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें 🚩1
- आखिर किसका संरक्षण : पुणे-दानापुर स्पेशल में सरेआम बीड़ी-सिगरेट की बिक्री, कोच में धूम्रपान से यात्री परेशान.. कटनी-सतना के बीच ट्रेन बनी धुएं का अड्डा! सतना। रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के दावों के बीच गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। यात्रियों के अनुसार कटनी से सतना के बीच सफर के दौरान ट्रेन के भीतर बीड़ी-सिगरेट की बिक्री होती रही और कई यात्री खुलेआम धूम्रपान करते नजर आए। शिकायत के बावजूद ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लगने से रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनरल-स्लीपर कोच में खुलेआम बिक्री का आरोप यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के जनरल और स्लीपर कोच में कुछ वेंडर तथा कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले लोग तंबाकू उत्पाद और सिगरेट बेचते रहे। यात्रियों के मुताबिक कोच के भीतर बीड़ी-सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई। गैलरी और टॉयलेट तक फैला धुआं यात्रियों के अनुसार कई लोग कोच की गैलरी और शौचालय के आसपास धूम्रपान करते रहे। इससे धुआं आसपास के हिस्सों में फैलता रहा। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई जो धूम्रपान नहीं करते। बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे यात्रियों ने भी इसे असुविधाजनक बताया। नियमों की निगरानी पर सवाल चलती ट्रेन में खुलेआम धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री की शिकायत ने रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि यदि कोच के भीतर इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं तो जिम्मेदार रेलवे स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी।1
- UP Police का हाईटेक अंदाज! 🤖 | Rescue Robot और Cyber Technology | UP News 2026 UP International Trade Show 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर क्राइम जांच, डिजिटल फॉरेंसिक, बॉडी कैमरा और तकनीकी निगरानी से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में खतरनाक जगहों पर बचाव कार्य के लिए रिमोट-ऑपरेटेड रेस्क्यू रोबोट भी दिखाया गया।1
- सतना,नागौद पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी का पार्थिव शरीर, एंबुलेंस से सुबह 8 बजे धवारी स्थित निवास पर पहुंचा अंतिम संस्कार प्रयागराज में होगा उनकी आखिरी दर्शन के लिए जन सैलाब धवारी स्थित उनके घर पर सतना,नागौद पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी का पार्थिव शरीर, एंबुलेंस से सुबह 8 बजे धवारी स्थित निवास पर पहुंचा अंतिम संस्कार प्रयागराज में होगा उनकी आखिरी दर्शन के लिए जन सैलाब धवारी स्थित उनके घर पर1
- * पुलिस पर दमनात्मक कार्यवाही करने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। हक मांग रहे लोगों के साथ पुलिस के द्वारा कथित रूप से बर्बरता की गई। महिलाओं के साथ घोर आपत्तिजक और अस्वीकार्य बर्ताव करने के भी आरोप लगाए गए हैं।* *जिले की प्रशासनिक प्रमुख (कलेक्टर मैम) और पुलिस अधीक्षक पन्ना से विनम्र आग्रह है कृपया इन आरोपों एवं पुलिस की कार्यवाही के संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का पक्ष आधिकारिक तौर पर बताने का कष्ट करें ताकि प्रकाशित की जाने वाली खबर में उसे शामिल किया जा सके।*2
- सतना। नगर निगम आयुक्त ने संपत्ति कर जमा करने की करी अपील. आज और कल 6% छूट का अवसर जरूर उठाएं लाभ.1
- गजब के बब्बा मिले हमें आज उप चुनाव कवरेज के दौरान मऊ मसानिया ग्राम पंचायत में छतरपुर के राजनगर तहसील क्षेत्र दो ग्राम पंचायत सिलोन और मऊ मसानिया में उप चुनाव संपन्न1