टूटा पुल बना जानलेवा, नहर में समाया ई-रिक्शा पुल बंद मिला तो कच्ची पटरी से निकला चालक, 100 मीटर आगे बिगड़ा संतुलन; कूदकर बचाई जान ने प्रयागराज लालापुर से मसूरियन धाम जाने वाले मार्ग पर महीनों से टूटा पड़ा नहर का पुल अब जानलेवा साबित होने लगा है। मंगलवार को पुल बंद मिलने पर नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकल रहा ई-रिक्शा करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने ऐन वक्त पर कूदकर अपनी जान बचा ली। ई-रिक्शा में उस समय सवारियां नहीं थीं, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। कौंधियारा गांव निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70NT9250 से साथियों के साथ मसूरियन धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद वह निजी काम से लालापुर की ओर जा रहे थे। क्षेत्र से अनजान होने के कारण वह पुराने मार्ग पर ही आगे बढ़ गए। नहर के टूटे पुल के पास पहुंचने पर रास्ता बंद मिला। इसके बाद उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकलने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल से करीब 100 मीटर आगे पटरी बेहद संकरी और फिसलन भरी थी। इसी दौरान ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए सीधे नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। ई-रिक्शा के नहर में गिरने की तेज आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शे को नहर से बाहर निकाला। हादसे के बाद ग्रामीणों में जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी दिखाई दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल लंबे समय से टूटा पड़ा है और इसकी मरम्मत अथवा निर्माण को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद पुल की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन श्रद्धालुओं के अलावा स्कूली बच्चे और आसपास के ग्रामीण आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटने के बाद लोगों के लिए कोई सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया है। मजबूरी में लोग नहर किनारे कच्ची पटरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पुल का निर्माण कराने, वैकल्पिक रास्ते को सुरक्षित बनाने और तब तक मौके पर चेतावनी व सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया कि समय रहते पुल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।
टूटा पुल बना जानलेवा, नहर में समाया ई-रिक्शा पुल बंद मिला तो कच्ची पटरी से निकला चालक, 100 मीटर आगे बिगड़ा संतुलन; कूदकर बचाई जान ने प्रयागराज लालापुर से मसूरियन धाम जाने वाले मार्ग पर महीनों से टूटा पड़ा नहर का पुल अब जानलेवा साबित होने लगा है। मंगलवार को पुल बंद मिलने पर नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकल रहा ई-रिक्शा करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने ऐन वक्त पर कूदकर अपनी जान बचा ली। ई-रिक्शा में उस समय सवारियां नहीं थीं, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। कौंधियारा गांव निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70NT9250 से साथियों के साथ मसूरियन धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद वह निजी काम से लालापुर की ओर जा रहे थे। क्षेत्र से अनजान होने के कारण वह पुराने मार्ग पर ही आगे बढ़ गए। नहर के टूटे पुल के पास पहुंचने पर रास्ता बंद मिला। इसके बाद उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकलने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल से करीब 100 मीटर आगे पटरी बेहद संकरी और फिसलन भरी थी। इसी दौरान ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए सीधे नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। ई-रिक्शा के नहर में गिरने की तेज आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शे को नहर से बाहर निकाला। हादसे के बाद ग्रामीणों में जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी दिखाई दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल लंबे समय से टूटा पड़ा है और इसकी मरम्मत अथवा निर्माण को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद पुल की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन श्रद्धालुओं के अलावा स्कूली बच्चे और आसपास के ग्रामीण आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटने के बाद लोगों के लिए कोई सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया है। मजबूरी में लोग नहर किनारे कच्ची पटरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पुल का निर्माण कराने, वैकल्पिक रास्ते को सुरक्षित बनाने और तब तक मौके पर चेतावनी व सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया कि समय रहते पुल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।
- जनपद प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2025-26 द्वारा आयोजित स्वागत समारोह प्रयागराज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद समारोह में वकीलों को चैंबर की चाबी सौंपी सीएम ने 700 करोड़ से ज्यादा लागत से पार्किंग-चैंबर निर्माण हाईकोर्ट परिसर के क्रिकेट मैदान में हो रहा समारोह चीफ जस्टिस अरुण भंसाली,डिप्टी CM केशव मौर्य मौजूद1
- प्रयागराज: बीजेपी मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, लगाया साजिश का आरोप । प्रयागराज: बीजेपी मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, लगाया साजिश का आरोप । ब्राह्मण समाज हमारे लिए पूजनीय": वायरल वीडियो पर बोले बीजेपी नेता परमानंद वर्मा वीडियो को एडिट कर किया जा रहा वायरल: बीजेपी नेता परमानंद वर्मा ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी ।1
- मेजा क्षेत्र के बगहा चौकी स्थित बाबा पथरी महादेव पर बोले ग्रामीण1
- प्रयागराज उच्च न्यायालय में पधारे योगी आदित्यनाथ दिए कई सौगात1
- सुलेम सराय दधिकांधो मेला में हौदे पर सवार होकर निकले श्रीकृष्ण-बलदाऊ, मेले में राधा कृष्ण के डांस पर झूम उठे दर्शक प्रयागराज : सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक दधिकांदो मेला रविवार रात आस्था, उल्लास और राजसी वैभव के बीच शुरू हुआ। रात करीब आठ बजे सुलेम सरांय स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई।सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक दधिकांदो मेला रविवार रात आस्था, उल्लास और राजसी वैभव के बीच शुरू हुआ। रात करीब आठ बजे सुलेम सरांय स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई। इसके बाद शंखनाद के बीच भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे में सवार होकर भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले। भगवान के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।पूजा-आरती में बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि महाराज, सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और सत्यवीर मुन्ना समेत कई लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में आगे ध्वजा-पताका, डीजे-बैंड और गणेश, हनुमान, विष्णु, दुर्गा व शंकर की झांकियां चल रही थीं। 40 सदस्यों की धमाल पार्टी और ब्रास बैंड ने माहौल में उत्साह भर दिया। वहीं 25 से अधिक रोशनी कमेटियों ने आधुनिक रंग-बिरंगी रोशनी से मेला क्षेत्र को जगमगा दिया। कृष्ण लीला, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, कृष्ण-सुदामा संवाद और सामाजिक सौहार्द व जागरूकता के संदेश पर आधारित 22 से अधिक चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बेगम बाजार व्यापार मंडल ने रोशनी कमेटी का किया था आयोजन, जिसमें रोशनी की सजावट भरमार थी, और साथ में चौकी भी निकाली गई। मौके पर बेगम बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू साहू (मेला प्रमुख, मनोज सिंह उपाध्यक्ष (मेला संरक्षक) सुभाष साहू महामंत्री, राजू पटेल कोषाध्यक्ष जिला महामंत्री पि. मो. महानगर प्रयागराज, रोहित साहू मेला संरक्षक मैनेजर के.डी. कॉन्वेंट स्कूल, कुंतु भाई मेला संरक्षक, भाजपा मंडल सदर मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्य, पार्षद भगवान दास पासी के साथ बड़े संख्या में पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।4
- प्रयागराज के बहादुरपुर विकासखंड के सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने सड़क किनारे खड़ी डिजायर कार को टक्कर मार दी। प्रयागराज के बहादुरपुर विकासखंड के सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने सड़क किनारे खड़ी डिजायर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार करीब 50 मीटर तक घिसटती हुई डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा काफी टूट गया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर विनय कुमार एक मरीज को दूसरे अस्पताल से उसके घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में मरीज को अचानक दर्द होने लगा। इस पर डॉक्टर ने अपनी डिजायर कार (UP 70 EM 4966) सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसके बाद डॉक्टर, मरीज और उनके साथ मौजूद सहयोगी कार से उतरकर पास के एक क्लीनिक में चले गए। इसी दौरान सड़क पर तेज आवाज सुनाई दी। जब वे बाहर आए तो देखा कि एक मालवाहक वाहन (UP 70 LT 2157) ने खड़ी डिजायर कार को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां आपस में फंस गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डिजायर कार काफी दूर तक घिसटती हुई डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहन मालिक ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पास के थाने में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।1
- बाजारों में सुहागिनों की उमड़ी भीड़,जमकर हुई सामानों की खरीददारी प्रयागराज: हरितालिका तीज के पावन पर्व पर आसपास के बाजारों में महिलाओं और युवतियों का भारी भीड़ देखने को मिला। बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी,जो दोपहर और शाम तक आते-आते उत्सव में बदल गई। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र,सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर व्रत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीज पर्व को लेकर कपड़ा,साड़ी,चूड़ी,लहठी,श्रृंगार प्रसाधन,पूजा सामग्री और फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को विशेष रूप से सजाया था। कई जगहों पर मुफ्त में मेहंदी रचाने और विशेष ऑफर्स ने बाजार की रौनक को और बढ़ा दिया। ठेले पर सामान बेच रहे दुकानदारों के यहां भी खूब बिक्री हुई।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक-15.09.2026* *जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।* *थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* मुकदमा वादिनी साधना देवी पत्नी मनोज कुमार दूबे निवासी ग्राम कुकुढा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा थाना हण्डिया पर तहरीर दी गयी कि मुकदमा वादिनी की पुत्री को अभियुक्त अंकित दूबे पुत्र राजितराम दूबे निवासी ग्राम कुकुढा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा नशीला पदार्थ सुंघा कर जबरन अपनी स्कूटी पर बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर मारपीट करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी । प्रकरण में मुकदमा वादिनी साधना देवी उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर दिनांक-14.09.2026 को मु0अ0सं0-485/2026 धारा-115(2)/351(3)/123/87/74 भा0न्या0सं0 बनाम अंकित दूबे उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । *पुलिस की कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-485/2026 धारा-115(2)/351(3)/123/87/74 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अंकित दूबे पुत्र राजितराम दूबे निवासी ग्राम कुकुढा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया पिलर नं0-44 के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* अंकित दूबे पुत्र राजितराम दूबे निवासी ग्राम कुकुढा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष । *सम्बंधित अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-485/2026 धारा-115(2)/351(3)/123/87/74 भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । *अभियुक्त अंकित दूबे उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0-700/2017 धारा-147/352/504 भा0द0सं0 व 3/4 सा0स0नु0नि0 एक्ट थाना हण्डिया प्रयागराज । 2. मु0अ0सं0-88/2020 धारा-392/411 भा0द0सं0 थाना ऊंज जनपद भदोही । 3. मु0अ0सं0-110/2020 धारा-379/411/419/420/468 भा0द0सं0थाना ऊंज जनपद भदोही । 4. मु0अ0सं0-560/2021 धारा-323/504/506 भा0द0सं0 व 3(2)(va) SC/ST एक्ट थाना हण्डिया प्रयागराज । 5. मु0अ0सं0-391/2022 धारा-323/354(ख)/452/504/506 भा0द0सं0 थाना हण्डिया प्रयागराज । 6. मु0अ0सं0-106/2023 धारा-323/325/504/506 भा0द0सं0 व 3(2)(va) SC/ST एक्ट थाना हण्डिया प्रयागराज । 7. मु0अ0सं0-485/2026 धारा-115(2)/351(3)/123/87/74 भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्र0नि0 ओम प्रकाश, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. उ0नि0 राममिलन यादव, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. का0 रितुराज सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । 4. का0 महेश पाल, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । *प्रेस नोट* *दिनांक-15.09.2026* *जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।* *थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* मुकदमा वादिनी साधना देवी पत्नी मनोज कुमार दूबे निवासी ग्राम कुकुढा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा थाना हण्डिया पर तहरीर दी गयी कि मुकदमा वादिनी की पुत्री को अभियुक्त अंकित दूबे पुत्र राजितराम दूबे निवासी ग्राम कुकुढा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा नशीला पदार्थ सुंघा कर जबरन अपनी स्कूटी पर बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर मारपीट करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी । प्रकरण में मुकदमा वादिनी साधना देवी उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर दिनांक-14.09.2026 को मु0अ0सं0-485/2026 धारा-115(2)/351(3)/123/87/74 भा0न्या0सं0 बनाम अंकित दूबे उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । *पुलिस की कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-485/2026 धारा-115(2)/351(3)/123/87/74 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अंकित दूबे पुत्र राजितराम दूबे निवासी ग्राम कुकुढा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया पिलर नं0-44 के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* अंकित दूबे पुत्र राजितराम दूबे निवासी ग्राम कुकुढा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष । *सम्बंधित अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-485/2026 धारा-115(2)/351(3)/123/87/74 भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । *अभियुक्त अंकित दूबे उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0-700/2017 धारा-147/352/504 भा0द0सं0 व 3/4 सा0स0नु0नि0 एक्ट थाना हण्डिया प्रयागराज । 2. मु0अ0सं0-88/2020 धारा-392/411 भा0द0सं0 थाना ऊंज जनपद भदोही । 3. मु0अ0सं0-110/2020 धारा-379/411/419/420/468 भा0द0सं0थाना ऊंज जनपद भदोही । 4. मु0अ0सं0-560/2021 धारा-323/504/506 भा0द0सं0 व 3(2)(va) SC/ST एक्ट थाना हण्डिया प्रयागराज । 5. मु0अ0सं0-391/2022 धारा-323/354(ख)/452/504/506 भा0द0सं0 थाना हण्डिया प्रयागराज । 6. मु0अ0सं0-106/2023 धारा-323/325/504/506 भा0द0सं0 व 3(2)(va) SC/ST एक्ट थाना हण्डिया प्रयागराज । 7. मु0अ0सं0-485/2026 धारा-115(2)/351(3)/123/87/74 भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्र0नि0 ओम प्रकाश, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. उ0नि0 राममिलन यादव, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । 3. का0 रितुराज सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । 4. का0 महेश पाल, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।1
- 28 चोटों के निशान के बाद युवक की मौत, मां ने मांगा न्याय प्रयागराज नैनी थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी करीब 28 वर्षीय मोहम्मद मोमिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के 28 चोटों के निशान के बाद युवक की मौत, मां ने मांगा न्याय प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी करीब 28 वर्षीय मोहम्मद मोमिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की मां अमीना बेगम ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर वैज्ञानिक तरीके से जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, 31 अगस्त की रात मोमिन दवा लेने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 1 सितंबर को लोकपुर क्षेत्र में उसका शव मिला। परिवार का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 28 चोटों और सिर में हेड इंजरी का उल्लेख है। परिजनों ने घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है।1