थानाभवन शामली। साइबर ठगी के शिकार युवक को 15 हजार रुपये वापस, थानाभवन साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई साइबर ठगी के मामलों में सक्रिय पुलिस की मुस्तैदी का एक और सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। थाना थानाभवन क्षेत्र के ग्राम भैसानी इस्लामपुर निवासी नदीम पुत्र आस मोहम्मद के खाते से निकाले गए 15,000 रुपये साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीम के यूनियन बैंक खाते से 15,000 रुपये डेबिट हो गए थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल (1930) पर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाभवन क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थानाभवन थाने की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई की। साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक से पत्राचार कर धनराशि को होल्ड कराया और पूरी प्रक्रिया के बाद 15,000 रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता नदीम ने पुलिस अधीक्षक शामली, साइबर सेल थाना थानाभवन एवं साइबर थाना जनपद शामली का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक प्रमोद कुमार, कॉन्स्टेबल अमरजीत सिंह एवं हेड कॉन्स्टेबल जोगेंद्र सिंह की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

- मुजफ्फरनगर के शामली बसस्टैंड पर बड़ा हादसा टल गया। बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।1
- Post by Anil Kumar Singh3
- *पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा नगरक्षेत्र में पैदल गश्त कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा तथा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया साथ ही सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गय पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इसके साथ ही महोदय द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने तथा सार्वजनिक मार्गों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकान का सामान, बोर्ड-बैनर तथा अन्य अवरोधों को हटवाया गया। मौके पर मौजूद दुकानदारों एवं व्यवसायियों को समझाइश देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार से सड़क, फुटपाथ अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है तथा आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से कानून का पालन करने, निर्धारित सीमा में ही व्यवसाय संचालित करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में किसी भी स्थान पर पुनः अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जनपद मुजफ्फरनगर में कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर रूपेश कुमार द्वारा नगरपालिका का निरीक्षण किया गया कमिश्नर के निरीक्षण की संतुष्टि से चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व ईओ प्रज्ञा सिंह खुश नजर आई1

- मुजफ्फरनगर जेल में मेरा बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी हर कैदी से गिनती के नाम से ले जाते हैं 20 या ₹25000 रुपए1
- Post by Ahsan Saifi1
- Anil Kumar Singh1
- बांग्लादेश रेलवे इस कदर भीड़ अगर कुछ हादसा हो जाए तो क्या हो1