Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओवरब्रिज पर भिड़े दो युवक, जमकर चले लात घुसे...... हाथरस में मामूली कहासुनी को लेकर तालाब ओवरब्रिज पर दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची थाना सदर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
Sunil kumar

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लुटासान में पालतू पशुओं को सड़कों पर लावारिस छोड़ने का मामला गरमाता जा रहा है। गांव के ही एक सजग नागरिक अमित कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर पालतू गायों को दूध न देने पर सड़क पर छोड़ देने वाले पशुपालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग गाय पालते तो हैं, लेकिन जैसे ही गाय दूध देना बंद कर देती है, उसे सड़कों पर आवारा घूमने के लिए बेसहारा छोड़ दिया जाता है। ये लावारिस पशु रात भर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं और अन्य पालतू जानवरों के साथ भी हिंसक हो जाते हैं। इतना ही नहीं, मुख्य मार्गों पर इन पशुओं के जमावड़े के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे राहगीरों की जान पर भी बन आती है। प्रार्थी ने पुलिस को अवगत कराया कि संबंधित लोग झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं, जिससे गांव का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। पत्र के माध्यम से गौ माता के सम्मान की रक्षा करने और ऐसे गैर-जिम्मेदार पशुपालकों पर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था पर लगाम लगाई जा सके।4
- Post by डॉ राहुल कुमार1
- बड़ी खबर: गोरई पुलिस का बड़ा धमाका, अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! इगलास (अलीगढ़): अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत इगलास के गोरई क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोरई पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए अवैध तमंचा और पिस्टल बनाने वाली एक धधकती फैक्ट्री को पकड़ा है। 💥 कार्रवाई की मुख्य बातें: सटीक घेराबंदी: पुलिस टीम ने गोरई क्षेत्र के एक सुनसान ठिकाने पर दबिश देकर मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए हैं। बरामदगी: मौके से कई अवैध तमंचे, पिस्टल और शस्त्र बनाने के उपकरण (वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन आदि) जब्त किए गए हैं। शातिर गिरफ्तार: पुलिस ने मौके से आरोपियों को धर दबोचा है, जो लंबे समय से क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। 🔥 चुनाव और सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी कामयाबी माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आगामी चुनावों या बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। पुलिस की इस मुस्तैदी ने किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया है। "अपराधियों के लिए इगलास में कोई जगह नहीं है। अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।" — पुलिस प्रशासन1
- बिग ब्रेकिंग भा कि यू के राष्ट्रीय महासचिव ने दिया स्तीफा, रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रताप सिंह (आंशु भईया) ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी के महत्वपूर्ण पद को छोड़ दिया है। इस आशय की जानकारी उन्होने स्वयं के एक वीडियो के माध्यम से दी है। खास बात यह भी है की उन्होने संगठन पर किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।2

- Raste me ghoom ra1
- हाथरस में पर्स चोरी के शक में लोगों की भीड़ ने एक युवक की बीच बाजार जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता नजर आ रहा है। मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज बाजार का बताया जा रहा है।1
- सासनी। गांव नया नगला में मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष खन्ना ठाकुर के नेतृत्व में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव के मंदिरों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर चोला चढ़ाया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। जय श्री राम के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सनी कुशवाहा, प्रशांत कुमार, विष्णु, रवि, लक्ष्मण और विवेक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।3
- Post by Ravendra Jadon पत्रकार1