logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी अभिषेक पांडे SP दीपक भूकर व DEO अखिलेश्वर नाथ सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई, प्रतापगढ़ जिलाधिकारी अभिषेक पांडे SP दीपक भूकर व DEO अखिलेश्वर नाथ सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई, ग्राम अझारा व केशवपुर थाना लालगंज में आबकारी आबकारी टीम ने दो गांव में मारा छापा, छापेमारी में अवैध शराब व लहन हुआ बरामद, 20 लीटर अवैध शराब व 300किलो महुआ लहन जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर FIR दर्ज, कर भेजा गया जेल आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार व लालगंज पुलिस की टीम रही मौजूद, 25-08-2026 को ग्राम केशवपुर और अझारा में की गई कार्यवाही

5 hrs ago
user_Sheetla Prasad
Sheetla Prasad
Patti, Pratapgarh•
5 hrs ago
95069d60-5ad3-4d45-91c5-8ef2b875845f

जिलाधिकारी अभिषेक पांडे SP दीपक भूकर व DEO अखिलेश्वर नाथ सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई, प्रतापगढ़ जिलाधिकारी अभिषेक पांडे SP दीपक भूकर व DEO अखिलेश्वर नाथ सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई, ग्राम अझारा व केशवपुर थाना लालगंज में आबकारी आबकारी टीम ने दो गांव में मारा छापा, छापेमारी में अवैध शराब व लहन हुआ बरामद, 20 लीटर अवैध शराब व 300किलो महुआ लहन जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर FIR दर्ज, कर भेजा गया जेल आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार व लालगंज पुलिस की टीम रही मौजूद, 25-08-2026 को ग्राम केशवपुर और अझारा में की गई कार्यवाही

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।*
    1
    *रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मेढ़ा बाजार में शांति से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस। बदलापुर तहसील क्षेत्र के मेढ़ा बाजार में बारावफात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को पारंपरिक उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धारित मार्ग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। लोगों ने अनुशासन के साथ निर्धारित मार्ग का पालन किया। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, शिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की और लोगों को शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर मोहम्मद रेहान, हकीम, रफीक, महमूद, अली रजा, फकरे आलम, सकील और आफताब समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। आयोजकों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    3
    मेढ़ा बाजार में शांति से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस। 
बदलापुर तहसील क्षेत्र के मेढ़ा बाजार में बारावफात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को पारंपरिक उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धारित मार्ग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई।
जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। लोगों ने अनुशासन के साथ निर्धारित मार्ग का पालन किया। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, शिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की और लोगों को शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर मोहम्मद रेहान, हकीम, रफीक, महमूद, अली रजा, फकरे आलम, सकील और आफताब समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। आयोजकों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Local News Reporter बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    3
    *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा*
लम्भुआ, सुल्तानपुर।
चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है?
ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है।
विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत
ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत
एंकर----- 
रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है।
जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
----
तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल
घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी।
हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद
इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • बारावफात एवं आगामी त्योहारों को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सुलतानपुर। बारावफात एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा लगातार गश्त और चेकिंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बारावफात एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल की बाइट।
    1
    बारावफात एवं आगामी त्योहारों को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सुलतानपुर। बारावफात एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा लगातार गश्त और चेकिंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बारावफात एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल की बाइट।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    48 min ago
  • चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।
    4
    चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।
जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही।
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुलतानपुर में साइबर टीम ने 3 ठगों को पकड़ा: लिंक भेजकर खातों से पैसे निकाले, लोन दिलाने के नाम पर खाते लिए सुलतानपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। साइबर क्राइम टीम ने लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने और लोन दिलाने के बहाने खाते हथियाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर 26 अगस्त 2026 को की गई। यह मामला तब सामने आया जब दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर कला निवासी इंद्रजीत वर्मा के बेटे रवि कुमार ने फेसबुक पर मिले एक लिंक के जरिए मोबाइल बुक किया। मोबाइल डिलीवरी के लिए उनसे पैसे मांगे गए और एक लिंक भेजा गया। इस लिंक पर क्लिक करते ही रवि कुमार का फोन हैक हो गया और उनके बैंक खाते से कई बार में कुल 54,597 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि अभियुक्तों ने लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते हासिल किए थे। इन खातों का उपयोग बाद में बाहर की कंपनियों की मदद से कटिंग, ट्रेडिंग, कॉर्पोरेट, गेमिंग और सट्टा ऐप से संबंधित लेनदेन के लिए किया जाता था। इन खातों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज थीं। साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 अगस्त 2026 को धीरज कुमार पाण्डेय (बहरौली, कुतुबपुर, धम्मौर), आनंद राज वर्मा (सहसमलपुर, दुल्लापुर, दोस्तपुर) और शैलेश कुमार वर्मा (डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, जयसिंहपुर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन (वीवो टी3एक्स 5जी, रेडमी, वीवो 1904), एक एटीएम कार्ड, दो चेकबुक और कुल 7,000 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, उपनिरीक्षक शिवजनम यादव, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल राजकुमार पाल शामिल थे।
    1
    सुलतानपुर में साइबर टीम ने 3 ठगों को पकड़ा: लिंक भेजकर खातों से पैसे निकाले, लोन दिलाने के नाम पर खाते लिए
सुलतानपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। साइबर क्राइम टीम ने लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने और लोन दिलाने के बहाने खाते हथियाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर 26 अगस्त 2026 को की गई।
यह मामला तब सामने आया जब दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर कला निवासी इंद्रजीत वर्मा के बेटे रवि कुमार ने फेसबुक पर मिले एक लिंक के जरिए मोबाइल बुक किया। मोबाइल डिलीवरी के लिए उनसे पैसे मांगे गए और एक लिंक भेजा गया। इस लिंक पर क्लिक करते ही रवि कुमार का फोन हैक हो गया और उनके बैंक खाते से कई बार में कुल 54,597 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी।
जांच में पता चला कि अभियुक्तों ने लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते हासिल किए थे। इन खातों का उपयोग बाद में बाहर की कंपनियों की मदद से कटिंग, ट्रेडिंग, कॉर्पोरेट, गेमिंग और सट्टा ऐप से संबंधित लेनदेन के लिए किया जाता था। इन खातों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज थीं।
साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 अगस्त 2026 को धीरज कुमार पाण्डेय (बहरौली, कुतुबपुर, धम्मौर), आनंद राज वर्मा (सहसमलपुर, दुल्लापुर, दोस्तपुर) और शैलेश कुमार वर्मा (डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, जयसिंहपुर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन (वीवो टी3एक्स 5जी, रेडमी, वीवो 1904), एक एटीएम कार्ड, दो चेकबुक और कुल 7,000 रुपये नकद बरामद किए।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, उपनिरीक्षक शिवजनम यादव, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल राजकुमार पाल शामिल थे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश! मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक* *लखनऊ* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक को प्रदेश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों और फैसलों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रदेशवासियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक की तस्वीर साझा करते हुए संदेश दिया गया—“सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश!” यह संदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीति और प्रदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को रेखांकित करता है।
    1
    *सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश! मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक*

*लखनऊ*

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक को प्रदेश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों और फैसलों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रदेशवासियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक की तस्वीर साझा करते हुए संदेश दिया गया—“सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश!” यह संदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीति और प्रदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को रेखांकित करता है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.