झांसी मंडल में गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई — जुर्माने की राशि में 5 गुना से अधिक की वृद्धि झांसी रेल मंडल में रेलवे परिसरों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशों में विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक झांसी मंडल द्वारा गंदगी फैलाने के कुल 16,604 मामलों में कार्रवाई की , जिसमें लगभग ₹34 लाख 41 हजार का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। तुलनात्मक रूप से पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 2,896 मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग ₹5 लाख 53 हजार का जुर्माना लगाया गया था। इस प्रकार दोनों अवधियों की तुलना करने पर जुर्माने की वसूली में लगभग 522 प्रतिशत (5 गुना से अधिक) की वृद्धि दर्ज की गई है, जो स्वच्छता के प्रति रेलवे प्रशासन की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर यात्रा वातावरण उपलब्ध कराना है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। झांसी मंडल द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Post by S News1
- झांसी। क्रिप्टो करेंसी में रुपए लगाकर दोगुना करने का लालच देकर संदीप सरावगी से पंद्रह लाख 75 हजार रुपए हड़पने वाले आरोपी शशांक श्रीवास्तव को अग्रिम जमानत देने से न्यायालय सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल की अदालत ने इनकार कर दिया। न्यायालय ने उसका अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिप्टो करेंसी में रुपए लगाकर दोगुना करने का लालच देते हुए शहर कोतवाली के पुरानी पसरठ निवासी संदीप सरावगी से पंद्रह लाख 75 हजार रुपए ले लिए थे। लेकिन कई महीने गुजरने के बाद भी पैसा दोगुना नहीं हुआ ओर न ही आरोपी ने संदीप सरावगी की दी हुई रकम वापस की। जिस पर संदीप सरावगी की तहरीर पर थाना नवाबाद पुलिस ने नैनागढ़ नगरा निवासी शशांक श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। आज आरोपी की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई। जिसकी सुनवाई के बाद अभियोजन की ओर से जमानत याचिका का विरोध किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोप गंभीर मानते हुए आरोपी को जमानत देने से इनकार कर उसका अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।1
- Post by Mohammad Irshad1
- झाँसी। अनिरुद्ध कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल ने जाखलौन रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन से संबंधित चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समयसीमा और संरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लॉक अवधि के दौरान सभी कार्य तय समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा रेलवे के सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा अन्य विभागों की टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक संरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि जाखलौन-धौर्रा रेलखंड में तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में जाखलौन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद नई लाइन के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे इस खंड पर रेल यातायात अधिक सुचारु, सुरक्षित और सक्षम बन सकेगा। परियोजना के पूर्ण होने से भविष्य में ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ेगी, यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई के लिए भी बेहतर एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।1
- Post by News24harkhabar1
- Post by ARIF mansoori2
- बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ मोहल्ले वासी हो रहे परेशान बच्चे नहीं दे पा रहे परीक्षाएं1
- Post by S News1