किसानों की उपार्जित फसलों का समय पर भुगतान कराना सुनिश्चित करें- कलेक्टर सुश्री बाफना ----- किसानों की उपार्जित फसलों का समय पर भुगतान कराना सुनिश्चित करें- कलेक्टर सुश्री बाफना ----- समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न ----- कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने उपायुक्त सहकारिता विभाग को किसानों के उपार्जित फसलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को उपार्जन केन्द्रो पर किसानों की अधिक भीड़ होने पर नजदीकी उपार्जन केन्द्र को स्लॉट स्थानांतरण करने, उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता आदि व्यवस्थाएं करने तथा उपार्जन कार्य में गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों की नियमित जाँच करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड जिला प्रबंधक को उपार्जित किये जा रहे गेहूं का समय पर परिवहन कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आकस्मिक वर्षा के दौरान गेहूं की उपज खराब होने की स्थिति में संपूर्ण जवाबदारी मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड जिला प्रबंधक की रहेगी। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी न हो इसकी जाँच करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर प्रदाय करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत दी जा रही सेवाओं जैसे- सीमांकन, बटवारा, नामांतरण में प्राप्त प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित समयावधि निकलने पर लंबित प्रकरणों में संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार पर अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर संबंधित विभागो के अधिकारी को संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने विद्युत वितरण कंपनी अधीक्षण यंत्री को पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना के अंतर्गत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, उपभोक्ताओं/हितग्राहियों, सरपंचों, जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करने तथा जिन उपभोक्ताओं/हितग्राहियों द्वारा उक्त योजना का लाभ लिया गया हैं, उन्हें सम्मानित करने एवं जनपद पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने वर्षाकाल के दौरान घटित होने वाली संभावनाओं को देखते हुए जलसंसाधन के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायत के सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में तालाबों का निरीक्षण कर उनकी वस्तुस्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने उन्होंने निर्देश दिये कि वेस्टवेयर, लीकेज की समस्या, तालाब टूटने अथवा मरम्मत की संभावना यदि हो तो वर्षाकाल के पूर्व उनकी मरम्मत के कार्य कराएं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्रीष्मकाल को देखते हुए जिन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना हो, उन ग्राम एवं क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को वर्षाकाल के पूर्व शाजापुर एबी रोड पर बनाई जा रही पुल-पुलियाओं को पूर्ण करने, एनएचआई के अधिकारी को शुजालपुर-आष्टा मार्ग की मरम्मत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ, जनपद पंचायतों के सीईओ को जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में प्रगति लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने एवं जल कर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरपालिका शाजापुर सीएमओ को स्ट्रीट लाईट की मरम्मत कर चालु कराने, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने एवं पात्र हितग्राहियों की समग्र ईकेवायसी कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत के सीईओ को जिले की सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसे का भण्डारण करने, हितग्राहियों की ईकेवायसी कराने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों को पूर्ण कराने, सांदीपनि विद्यालय शुजालपुर एवं शाजापुर में बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओं योजना अंतर्गत स्टेच्यू निर्माण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्वास्थ्य विभाग के रेफरल प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा भी की। साथ ही उन्होंने सीएमएचओ को जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने, गर्भवती माताओं की समग्र ईकेवायसी कराने तथा सोनोग्राफी सेंटर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने एलएससीएस कम होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं सीएस को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। ----------- जनगणना कार्य समयसीमा में करें ---------- इस दौरान कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शाजापुर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले में किये जा रहे जनगणना कार्य की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में किये जा रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य समयसीमा में करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी सुपरवाईजरों की बैठक बुलाकर मकान सूचीकरण की प्रगति की समीक्षा करें। कलेक्टर ने जनगणना के लिए नियुक्त किये गये प्रगणकों को निर्देश दिये कि जनगणना एप्प पर जनरेट हुए मकान नंबर को मार्कर से मकान के प्रवेश द्वार पर मकान नंबर लिखें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, शुजालपुर श्री राजकुमार हलदर व गुलाना सुश्री नेहा गंगारे, डिप्टी कलेक्टर श्री आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

- Jitendra PatidarKalapipal, Shajapur*किसानों की उपार्जित फसलों का समय पर भुगतान कराना सुनिश्चित करें- कलेक्टर सुश्री बाफना ----- समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठ* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/nPjmVU1 hr ago
- शुजालपुर के गेहूं तुलाई केंद्र पर ट्रैक्टर पंचर होने के बाद पहले तौल कराने को लेकर किसानों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में 12 किसान घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।1
- **आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 29 सड़को को स्वीकृत करने की मांग की।* **आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 29 सड़को को स्वीकृत करने की मांग की।* भैरूंदा में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना IV का मध्यप्रदेश में शुभारंभ एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना 2026 (चरण 5) की स्वीकृति कार्यक्रम में क्षैत्रिय विधायक श्री गोपालसिंह इंजिनियर ने सहभागिता की l1
- बड़ी खबर , पचोर पेट्रोल पंप पर लगी अचानक आग,कई बाइक जलकर हुई राख 1 युवक झुलसा राहत बचाव कार्य जारी पचोर में भीषण आगजनी बीच बाजार में पेट्रोल पंप पर आग लगी जिसमे कई बाइक ,टैंकर,सहित एक युवक खुलासा। जानकारी के अनुसार कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले गए घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।4
- पचोर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग क्षेत्र में मछली अप्रत्यापारी जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप पर अचानक आग लग गई जिसके कारण क्षेत्र में अपरा तफरी मची1
- राजगढ़ जिले के पचोर शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगी आग राजगढ़ जिले के पचोर शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगी आग1
- Bhopal 2003 से पहले सूखा, अब सिंचाई… अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना” 2003 से पहले सूखा, अब सिंचाई… अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना” तो मच गया हंगामा1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल। हिंदू लड़की के साथ मुसलमान लड़का। होटल में बजरंग दल ने पकड़ा रोड पर जुलूस निकाला और मुंह पर गोबर मला।1
- शुजालपुर के लविश वेयर हाउस पर समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की कतार में लगे किसानों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में 12 किसान घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है और सभी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे पक्ष से भी शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।1