बिहटा-सरमेरा पथ पर बड़ा हादसा टला, बालू लदा हाइवा दुर्घटनाग्रस्त बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बालू से लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक का अगला टायर अचानक फट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बच गया। अचानक टायर फटने से बिगड़ा संतुलन जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:00 बजे की है। बिहटा थाना क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक बालू लेकर जा रहा था, तभी उसके अगले टायर में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने देखा घटनास्थल प्रत्यक्षदर्शी अजीत कुमार (सडिसोपुर) ने बताया कि वे सुबह टहलने निकले थे, तभी उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को देखा। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई अन्य वाहन या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। पुलिस ने लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि टायर फटने के कारण यह दुर्घटना हुई है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

- Post by Spiderman1
- फुलवारी शरीफ पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी हुई नौ बाइक के साथ गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी का नेतृत्व फुलवारी 1डी एस पी सुशील कुमार और थानाध्यक्ष गुलाम शहवाज आलम ने संयुक्त रूप से किया।1
- City / Locality : बिहार Announcement Type : Public Notice प्रचार की भरमार1
- फतुहा पुलिस ने शनिवार को 200 लीटर बिदेशी सराव के साथ एक सीयनजी ऑटो किया जप्त #PatnaPolice #FatuhaThana #apnaci#bihar tytaknews #patna2
- अक्षय तृतीया के दिन बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित भारत गैस गोदाम गली की है, जहां बेखौफ पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर ‘श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स’ में घुसकर लूटपाट की. अपराधियों ने दुकानदार को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया और करीब 20 लाख रुपये के सोने- चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.1
- कितना प्यार करता है हम लोगों से खाना इसको हम देते हैं बस इसलिए और आने देते हैं इसलिए रात भर आता पता नहीं रहता है बस सुबह हुआ गर्मी जैसी आएगी बस आराम से रूम में आकर कलर में आराम से सोते का भर देना शाम होते ही फिर वापस1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- Post by Spiderman1