logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान की गेहूं लाक से भरी ट्राली में बिजली के लटकते हुए तार से लगी आग थाना क्षेत्र के गांव तलवाड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं के लाक से भरी एक ट्रॉली अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना गांव के बाहरी छोर पर उस वक्त हुई। जब किसान अपनी फसल को एक खेत से दूसरे खेत ले जा रहा था। गांव निवासी राधेश्याम पुत्र लोचन ने बताया कि ट्रॉली में लदा गेहूं ऊपर से गुजर रहे बिजली के केबल से टच हो गया। संपर्क होते ही चिंगारी निकली और देखते ही देखते सूखी फसल ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग ने पूरी ट्रॉली को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गेहूं का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में किसान को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ढीले और नीचे लटक रहे तारों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

4 days ago
user_दिपांशु गौतम
दिपांशु गौतम
Hasanpur, Amroha•
4 days ago

किसान की गेहूं लाक से भरी ट्राली में बिजली के लटकते हुए तार से लगी आग थाना क्षेत्र के गांव तलवाड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं के लाक से भरी एक ट्रॉली अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना गांव के बाहरी छोर पर उस वक्त हुई। जब किसान अपनी फसल को एक खेत से दूसरे खेत ले जा रहा था। गांव निवासी राधेश्याम पुत्र लोचन ने बताया कि ट्रॉली में लदा गेहूं ऊपर से गुजर रहे बिजली के केबल से टच हो गया। संपर्क होते ही चिंगारी निकली और देखते ही देखते सूखी फसल ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग ने

पूरी ट्रॉली को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गेहूं का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में किसान को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ढीले और नीचे लटक रहे तारों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

  • user_Kaviraj Himanshu Saini Samaj Sevak
    Kaviraj Himanshu Saini Samaj Sevak
    Amroha, Uttar Pradesh
    अनाज पर बहुत भारी संकट आएगा कलयुग के प्रमाण की भविष्यवाणी भविष्य मलिक में पहले से ही लिख दिया है
    3 days ago
  • user_Sunil
    Sunil
    Siana, Bulandshahr
    🙏
    4 days ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “ताला तोड़ कर , अलमारी से नगदी सहित जेवरात व बकरी चोरी—क्षेत्र में सनसनी” थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने सूने पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नजर अली पुत्र जमाल खाँ निवासी तरारा रोड, कस्बा उझारी रविवार की रात अपने बच्चों के साथ मुरादाबाद जनपद के सरथल बैटला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। मौका पाकर अज्ञात बदमाशों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अपने साथ घर में बंधी तीन बकरियां तक खोलकर ले गए, जो इस घटना को और भी चौंकाने वाला बनाता है। इसके अलावा सेफ अलमारी में रखे कीमती जेवरात भी चुरा लिए गए, जिनमें एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी पाजेब, एक चांदी की चोटी और दो चांदी की अंगूठियां शामिल हैं। इतना ही नहीं, घर में रखी करीब 12 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने नजर अली को फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। पीड़ित के अनुसार चोरी की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। थाना सैद नगली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    1
    “ताला तोड़ कर , अलमारी से नगदी सहित जेवरात व बकरी चोरी—क्षेत्र  में सनसनी”
थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने सूने पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नजर अली पुत्र जमाल खाँ निवासी तरारा रोड, कस्बा उझारी रविवार की रात अपने बच्चों के साथ मुरादाबाद जनपद के सरथल बैटला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। मौका पाकर अज्ञात बदमाशों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर अपने साथ घर में बंधी तीन बकरियां तक खोलकर ले गए, जो इस घटना को और भी चौंकाने वाला बनाता है। इसके अलावा सेफ अलमारी में रखे कीमती जेवरात भी चुरा लिए गए, जिनमें एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी पाजेब, एक चांदी की चोटी और दो चांदी की अंगूठियां शामिल हैं। इतना ही नहीं, घर में रखी करीब 12 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली।
सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने नजर अली को फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। पीड़ित के अनुसार चोरी की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। थाना सैद नगली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद बुलंदशहर पहासू थाना क्षेत्र के गांव करोरा में कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा की गाड़ी के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई #barahbastitv #पहासू #बुलंदशहर #पुलिस #trending #viralreelschallenge
    1
    जनपद बुलंदशहर पहासू थाना क्षेत्र के गांव करोरा में कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा की गाड़ी के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई 
#barahbastitv #पहासू #बुलंदशहर #पुलिस #trending #viralreelschallenge
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • स्याना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत: माकड़ी गांव में घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाने की आशंका, पोस्टमार्टम को भेजा शव बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के माकड़ी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के अनुसार घरेलू विवाद के चलते महिला ने फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
    2
    स्याना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत: माकड़ी गांव में
घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाने की आशंका, पोस्टमार्टम को भेजा शव
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के माकड़ी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के अनुसार घरेलू विवाद के चलते महिला ने फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
    user_Mohit Tyagi
    Mohit Tyagi
    पत्रकार सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by India News
    1
    Post by India News
    user_India News
    India News
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कल 17तारीख को किसान यूनियन भानु प्रताप की सेना ने जो चुनौती दी कि वो कल गढ़ मुक्तेश्वर में पहुंचेंगे उसको लेकर पहले ही मदन चौहान मीडिया प्रेस कॉम्प्रेश में बोले सुनिएगा जरा
    1
    कल 17तारीख को किसान यूनियन भानु प्रताप की सेना ने जो चुनौती दी कि वो कल गढ़ मुक्तेश्वर में पहुंचेंगे उसको लेकर पहले ही मदन चौहान मीडिया प्रेस कॉम्प्रेश में बोले सुनिएगा जरा
    user_सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    Video Creator Garhmukteshwar, Hapur•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर नगर निवासी गरीब गंगा गंगा शरण पुत्र रामप्रसाद के स्टेशन के पास गढ़मुक्तेश्वर मुंडा बनाने वाली एकत्र किए सरकंडों में एक शराबी ने सिगरेट पीकर आग लगा दी इसमें में लगभग चार लाख रुपए का एकत्रित किया हुआ सरकंडा जलकर राख हो गया पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर मोके से पकड़े गए शराबी ने अपना नाम शगुन पुत्र मुकेश बाबूगढ़ छावनी का निवासी बताया मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग को बुझाया गया गरीब गंगा शरण का नुकसान देखकर बुरा हाल हो गया शराबी को पकड़ कर थाने ले जाया गया।।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर नगर निवासी गरीब गंगा गंगा शरण पुत्र रामप्रसाद के स्टेशन के पास गढ़मुक्तेश्वर  मुंडा बनाने वाली एकत्र किए सरकंडों में एक शराबी ने  सिगरेट पीकर आग लगा दी इसमें में लगभग चार लाख रुपए का एकत्रित किया हुआ सरकंडा जलकर राख हो गया पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर मोके से पकड़े गए शराबी ने अपना नाम शगुन पुत्र मुकेश बाबूगढ़ छावनी का निवासी बताया मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग को बुझाया गया  गरीब गंगा शरण का नुकसान देखकर बुरा हाल हो गया शराबी को पकड़ कर थाने ले जाया गया।।
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर गांव नारंगपुर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब डेढ़ बजे एक सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक कार के पिछले हिस्से से साइड में टकराई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत 1033 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवे पेट्रोल टीम और क्रेन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
    1
    अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर गांव नारंगपुर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब डेढ़ बजे एक सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक कार के पिछले हिस्से से साइड में टकराई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत 1033 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवे पेट्रोल टीम और क्रेन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
    user_Chahat Ali
    Chahat Ali
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • संजीव यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश यादव को अपना भाई बताया ओर माफी मांगी रिपोर्ट गुलफाम सैफी संवाददाता जनपद हापुड़ थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष विहार कॉलोनी निवासी संदेश यादव ने संजीव यादव के खिलाफ थाना सिंभावली में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि संजीव यादव निवासी गढ़मुक्तेश्वर ने उनके परिवार को आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अमर्यादा भाषा का प्रयोग किया था और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में मनमुटाव हो गया था कई दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था आज संजीव यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि संदेश यादव मेरे भाई समान है मुझे जाने अनजाने में उनके परिवार के लोगों के लिए अशब्द निकल गए थे मैं क्षमा मांगता हूं उनके परिवार के लोग मेरे परिवार के लोग हैं हम एक ही समाज से आते हैं। संदेश यादव की बुआ संजीव यादव के गांव में रहती हैं जो संदेश यादव की रिश्ते में बुआ लगती है। क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने और यादव समाज के लोगों ने दोनों को समझाया। संदेश यादव से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुना और देखा है कि संजीव यादव मेरे परिवार से माफी मांग रहे हैं। मगर मेरे संजीव यादव पर 3 लाख 95 हजार रुपए बाकी है। रुपए को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। मेरा पैसे का लेन देन बाकी है।
    1
    संजीव यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश यादव को अपना भाई बताया ओर माफी मांगी 
रिपोर्ट गुलफाम सैफी संवाददाता 
जनपद हापुड़ थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष विहार कॉलोनी निवासी संदेश यादव ने संजीव यादव के खिलाफ थाना सिंभावली में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि संजीव यादव निवासी गढ़मुक्तेश्वर ने उनके परिवार को आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अमर्यादा भाषा का प्रयोग किया था और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष में मनमुटाव हो गया था कई दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था आज संजीव यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि संदेश यादव मेरे भाई समान है मुझे जाने अनजाने में उनके परिवार के लोगों के लिए अशब्द निकल गए थे मैं क्षमा मांगता हूं उनके परिवार के लोग मेरे परिवार के लोग हैं हम एक ही समाज से आते हैं। संदेश यादव की बुआ संजीव यादव के गांव में रहती हैं जो संदेश यादव की  रिश्ते में बुआ लगती है। क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने और यादव समाज के लोगों ने दोनों को समझाया। संदेश यादव से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुना और देखा है कि संजीव यादव मेरे परिवार से माफी मांग रहे हैं। मगर मेरे संजीव यादव पर 3 लाख 95 हजार रुपए बाकी है। रुपए को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। मेरा पैसे का लेन देन बाकी है।
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.