गांव नौरंगाबाद में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं विधायक शोभारानी कुशवाहा धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में बनवारी लाल त्यागी की किराना दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग की घटना के बाद धौलपुर विधायक श्रीमती शोभारानी कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचीं। विधायक शोभारानी कुशवाहा ने घटना की जानकारी ली और आग लगने से हुए नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी बात कर पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि आग से हुए नुकसान की भरपाई में परिवार को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं और हर संभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।
गांव नौरंगाबाद में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं विधायक शोभारानी कुशवाहा धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में बनवारी लाल त्यागी की किराना दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग की घटना के बाद धौलपुर विधायक श्रीमती शोभारानी कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचीं। विधायक शोभारानी कुशवाहा ने घटना की जानकारी ली और आग लगने से हुए नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी बात कर पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि आग से हुए नुकसान की भरपाई में परिवार को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं और हर संभव मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।
- Post by Avdhesh Singh Tomar1
- आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ताजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन में रह रही एक युवती ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने पुलिस कांस्टेबल पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में युवती ने कहा कि कांस्टेबल ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। युवती ने ताजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल जेबी गौतम पर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी अली अब्बास के आदेश पर आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।3
- दिल्ली उत्तम नगर में मामूली विवाद में तरुण की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी।1
- Post by Soni Verma1
- 🇮🇳 चंबल संभाग में एक पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ भिंड के साथ पुलिस प्रशासन का जो रवैया सामने आया है, वह अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। * मैं पुलिस प्रशासन के उन अधिकारियों से निवेदन करना चाहता हूँ कि क्या यही दिन देखने के लिए हम अपने प्राणो की आहुति देते हैं । क्या सैनिक को न्याय मांगने का अधिकार नहीं है । क्या आप सब अपनी वर्दी पहने के बाद यही कसम खाते हैं कि जुल्म को बढ़ावा दिया जाये। क्या आप जब अधिकारी बनने के लिए परीक्षा देते हैं तो उसमें यही सिखाया जाता हैं कि सैनिकों का अपमान कैसे करें। *ऐसी शिक्षा का क्या जो अपना ईमान बेच दे।न्याय को दबाये और अन्याय का साथ दे । जिसके मन में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के लिए सम्मान नहीं उन्हें उन्हें वर्दी पहनने का अधिकार नहीं होना चाहिए । * इस चंबल संभाग की धरती ने देश की सेवा में सबसे अधिक वीर सपूत दिए हैं। यहां के सैनिकों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है।ऐसे में किसी सैनिक / पूर्व सैनिक के साथ इस प्रकार का व्यवहार पूरे सैनिक समाज का अपमान है। * मैं प्रदेश अध्यक्ष अमर शहीद सम्मान सेवा संघ इस घटना की घोर निंदा करता हूँ और चंबल संभाग के सभी पूर्व सैनिकों से अपील करता है कि वे इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे । * हम प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि इस तरह की हरकत करने वाले संबंधित टीआई/मिहोना थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए ।1
- रूपवास क्षेत्र की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के गांव घाटौली के ग्रामीण कई वर्षो से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। इस गांव में पेयजल व्यवस्था को लेकर चंबल परियोजना के तहत 9 पौइंट लगाए गए। जिनमें से मात्र 3 पौइंट ही चालू है। ग्राम पंचायत की ओर से कुछ वर्ष पूर्व एफसी योजना के तहत चार टंकियों का निर्माण भी कराया गया। लेकिन उनमें एक बूंद पानी तक नहीं आया। जिसके कारण घाटौली की महिलाओं व पुरुषों को कई किलोमीटर दूर खेतों में बने कूओं से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इन खेतों में बने कूओं से पानी लाने के दौरान रास्ते की भी समस्या आती है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल की समस्या का समाधान करवाए जाने को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।1
- आजकल बहुत चर्चा LPG को लेकर हो रही है। कुछ लोग हैं, जो पैनिक क्रिएट करने का प्रयास कर रहे हैं, वो अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। मैं इस समय उन पर राजनीतिक टिप्पणी करना नहीं चाहता। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ऐसा करके वो जनता के समक्ष तो खुद एक्सपोज हो ही रहे हैं, और देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं।1
- अंबाह के कांग्रेस नेता जयप्रकाश गंधेनिया उर्फ बंटी गंधेनिया जी द्वारा वाल्मीकि समाज की बेटी की शादी में सहायता की गईजयप्रकाश गंधेनिया उर्फ बंटी गंधेनिया जी द्वारा वाल्मीकि समाज की बेटी की शादी में सहायता की गई। जानकारी के अनुसार, श्मशान घाट में सफाई का कार्य करने वाले मधु वाल्मीकि की मृत्यु के बाद उनकी बेटी की शादी 10 मार्च को तय हुई थी। इस कठिन परिस्थिति में जयप्रकाश गंधेनिया उर्फ बंटी गंधेनिया जी ने आगे बढ़कर वाल्मीकि समाज की बेटी की शादी में मदद की।1
- कूड़े के ढेर में लगी आग से उठ रहे धुएं से लोग परेशान पिनाहट। कस्बा क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास जंगल किनारे खंदक में डाले गए कूड़े के ढेर में पिछले दो दिनों से अज्ञात कारणों से आग लगी हुई है। आग से उठ रहे धुएं के कारण आसपास के मोहल्लों के लोग काफी परेशान हैं। बताया गया है कि कूड़े में लगी आग से लगातार धुआं उठ रहा है, जिससे पुरनपुरा और नयापुरा मोहल्ले के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार की शाम धुएं की घुटन के कारण सुखी देवी पत्नी श्री कृष्ण बाल्मीक की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द आग बुझाने और कूड़े के ढेर को हटाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फैल रहे धुएं से लोगों को राहत मिल सके।2