logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एचयूएल फैक्टरी की पार्किंग से कर्मचारी की बाइक हुई चोरी हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव निवासी एचयूएल फैक्टरी में कार्यरत एक कर्मचारी की बाइक फैक्ट्री की पार्किंग से चोरी हो गई। पीड़ित ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार इंगोहटा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 29 जुलाई को रोजाना की तरह अपनी बाइक से ड्यूटी करने फैक्टरी पहुंचा था। उसने अपनी बाइक फैक्टरी के बाहर स्थित पार्किंग स्टैंड में खड़ी कर ड्यूटी पर चला गया। रात करीब 11.30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह पार्किंग में लौटा तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर बाइक बरामद करने की मांग की है। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज अंकित बैसला ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर बाइक बरामद की जाएगी।

10 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
0f7dd420-380f-4e8d-9e56-602edb74e801

एचयूएल फैक्टरी की पार्किंग से कर्मचारी की बाइक हुई चोरी हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव निवासी एचयूएल फैक्टरी में कार्यरत एक कर्मचारी की बाइक फैक्ट्री की पार्किंग से चोरी हो गई। पीड़ित ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार इंगोहटा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 29 जुलाई को रोजाना की तरह अपनी बाइक से ड्यूटी करने फैक्टरी पहुंचा था। उसने अपनी बाइक फैक्टरी के बाहर स्थित पार्किंग स्टैंड में खड़ी कर ड्यूटी पर चला गया। रात करीब 11.30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह पार्किंग में लौटा तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर बाइक बरामद करने की मांग की है। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज अंकित बैसला ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर बाइक बरामद की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर के बाद पंपिंग सेट लगाकर खाली कराया गया अंडर पास का पानी हमीरपुर। रेलवे ट्रैक के अंडरपास-41 में जल भराव को खत्म करने के लिए पंपिंग सेट लगाकर पानी खाली कराया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को पंपिंग सेट से पानी खाली कराया। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने राहत महसूस की है। सुमेरपुर पत्योरा मार्ग पर यमुना साउथ बैंक स्टेशन के पास रेलवे का अंडरपास संख्या- 41 है। इस अंडरपास में बारिश के चलते पानी भर गया था। जिससे लोगों को निकलने चलने में समस्याओं से जूझना पड़ रहा था और लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिस पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने पंपिंग सेट लगाकर अंडरपास का पानी बाहर निकाला।इससे लोगों ने राहत की सांस ली। रेल पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि पंपिंग सेट लगवा कर पानी खाली करा दिया गया।
    2
    खबर के बाद पंपिंग सेट लगाकर खाली कराया गया अंडर पास का पानी
हमीरपुर। रेलवे ट्रैक के अंडरपास-41 में जल भराव को खत्म करने के लिए पंपिंग सेट लगाकर पानी खाली कराया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को पंपिंग सेट से पानी खाली कराया। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने राहत महसूस की है। 
सुमेरपुर पत्योरा मार्ग पर यमुना साउथ बैंक स्टेशन के पास रेलवे का अंडरपास संख्या- 41 है। इस अंडरपास में बारिश के चलते पानी भर गया था। जिससे लोगों को निकलने चलने में समस्याओं से जूझना पड़ रहा था और लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिस पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने पंपिंग सेट लगाकर अंडरपास का पानी बाहर निकाला।इससे लोगों ने राहत की सांस ली। रेल पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि पंपिंग सेट लगवा कर पानी खाली करा दिया गया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए #RahulGandhi #AkhileshYadav #Ayodhya #Chandachori
    1
    विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए।

फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए
#RahulGandhi #AkhileshYadav #Ayodhya #Chandachori
    user_MDY News
    MDY News
    Newspaper distribution Hamirpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • छानी खुर्द पर जिम सेंटर ग्राम प्रधान छानी खुर्द अरुण प्रधान वर्मा जी के आशीर्वाद से निशुल्क जिम सेंटर खुलवाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं एवं मंगल कामनाएं #जिम_सेंटर #छानी_खुर्द #जिला #हमीरपुर
    1
    छानी खुर्द पर जिम सेंटर ग्राम प्रधान छानी खुर्द अरुण प्रधान वर्मा जी के आशीर्वाद से निशुल्क जिम सेंटर खुलवाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं एवं मंगल कामनाएं
#जिम_सेंटर #छानी_खुर्द #जिला #हमीरपुर
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है
घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर मंतर पर गाली देने वाले बच्चों को किया मांफ *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान गाली देने वाले बच्चों को माफ़ करने का ऐलान किया है* *उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का मौका भी मिलता है* *मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे उन बच्चों को माफ़ करते हैं जिन्होंने उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को गालियां दीं* *वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल*
    1
    प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर मंतर पर गाली देने वाले बच्चों को किया मांफ 
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान गाली देने वाले बच्चों को माफ़ करने का ऐलान किया है* 
*उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का मौका भी मिलता है*
*मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे उन बच्चों को माफ़ करते हैं जिन्होंने उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को गालियां दीं*
*वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल*
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नाबालिग से छेड़खानी का युवक पर लगा आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़खानी का मामले में आरोप लगाया गया है कि कस्बे के ही एक युवक ने किशोरी के साथ बदसलूकी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु की है। मुस्करा थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीती शाम घरेलू सामान लेने बाजार गई थी। जब वह सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे रोक लिया। सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ हरकतें कीं। किशोरी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी का विरोध किया। राहगीरों को आता देख आरोपी युवक किशोरी को मुंह बंद रखने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। रोती-बिलखती किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बेटी के साथ हुई इस घटना को सुनकर परिजन तुरंत किशोरी को लेकर मुस्करा थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुस्करा थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की छेड़खानी से संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
    1
    नाबालिग से छेड़खानी का युवक पर लगा आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़खानी का मामले में आरोप लगाया गया है कि कस्बे के ही एक युवक ने किशोरी के साथ बदसलूकी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु की है।
मुस्करा थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीती शाम घरेलू सामान लेने बाजार गई थी। जब वह सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे रोक लिया। सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ हरकतें कीं।
किशोरी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी का विरोध किया। राहगीरों को आता देख आरोपी युवक किशोरी को मुंह बंद रखने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। रोती-बिलखती किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
बेटी के साथ हुई इस घटना को सुनकर परिजन तुरंत किशोरी को लेकर मुस्करा थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुस्करा थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने तत्काल संज्ञान लिया।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की छेड़खानी से संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। फोरेंसिक टीम को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और आगे की करवाई में जुट गई है।
    1
    सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर  दी जान, जांच में जुटी पुलिस
सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। फोरेंसिक टीम को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और आगे की करवाई में जुट गई है।
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.